रविवार, अक्टूबर 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Lucknow में सबसे बड़ा ‘घोटाला’: मेयर बोली- 80% सफाईकर्मी रोहिंग्या-बांग्लादेशी, नेताओं ने बनाए ‘वोटर’!

खुफिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि लखनऊ नगर निगम के 80% सफाईकर्मी अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या हो सकते हैं। ठेकेदारों द्वारा कम वेतन पर रखे गए इन संदिग्ध कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन और गहन जांच शुरू कर दी गई है।

by Mayank Yadav
नवम्बर 7, 2025
in Breaking, Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

UP Weather Update

UP Weather: झमाझम बारिश के बाद बदलेगा मौसम, शनिवार से कमजोर होगा मानसून; रविवार से थमेगा दौर

अगस्त 26, 2026
Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

अगस्त 9, 2026

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ नगर निगम में सफाईकर्मियों को लेकर आई एक खुफिया रिपोर्ट ने शासन-प्रशासन की नींद उड़ा दी है। इस चौंकाने वाली रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि नगर निगम में कार्यरत करीब 80 प्रतिशत सफाईकर्मी अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या हो सकते हैं। इस बड़े इनपुट के बाद राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है और इन संदिग्ध कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन और गहन जांच शुरू करा दी गई है।

लखनऊ नगर निगम के अंतर्गत काम करने वाले लगभग 15,000 सफाईकर्मियों में से एक बड़ा हिस्सा, यानी करीब 12,000 लोग संदिग्ध माने जा रहे हैं। खुफिया विभाग का मानना है कि आउटसोर्सिंग कंपनियां और ठेकेदार अपने निजी स्वार्थ के लिए इन विदेशी नागरिकों को कम वेतन (₹9,000 प्रति माह) पर बड़े पैमाने पर नौकरी पर रख रहे हैं, जिसमें से ठेकेदार मोटी कमीशन (₹2,000 से ₹3,000) ले रहे हैं। पूछताछ में ये लोग खुद को असोम या बंगाल का बताते हैं, लेकिन असल में ये बांग्लादेशी या रोहिंग्या हैं। स्थानीय लोग इतने कम वेतन पर काम नहीं करते, जिसका फायदा उठाकर ठेकेदार इन्हें झोपड़पट्टियों में रखकर काम करा रहे हैं। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने तुरंत सभी आउटसोर्सिंग एजेंसियों के कर्मियों की जांच के आदेश दिए हैं।

नेताओं के संरक्षण में बने अवैध दस्तावेज़

सबसे चिंताजनक बात यह सामने आई है कि यह सब एक राजनीतिक संरक्षण के तहत चल रहा है। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि स्थानीय पार्षदों और कुछ नेताओं ने इन्हें वोट बैंक में बदलने के लिए अवैध तरीके से आधार कार्ड, वोटर आईडी और राशन कार्ड तक बनवा दिए हैं। पांच साल पहले नगर निगम चुनाव से पहले कैंप लगाकर पार्षदों के पत्रों पर इनकी पहचान ‘असोम निवासी’ के तौर पर पुख्ता कराई गई थी।

कई शहरों में फैला नेटवर्क और अवैध कब्ज़ा

केवल Lucknow ही नहीं, बल्कि कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, गाजियाबाद, आगरा, मेरठ, बरेली और नोएडा जैसे 10 बड़े नगर निगमों में भी डेढ़ लाख से अधिक संदिग्ध सफाई कर्मचारियों की पैठ होने की आशंका है। लखनऊ में गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर के बाहरी क्षेत्रों, जानकीपुरम और बीकेटी तक करीब 2,000 एकड़ सरकारी ज़मीन पर इनका अवैध कब्ज़ा है, जहाँ ये झोपड़ियाँ बनाकर रह रहे हैं और इनके पास बिजली-पानी के कनेक्शन भी हैं।

Lucknow मेयर सुषमा खर्कवाल ने इस मुद्दे पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पिछले साल भी इन्हें निकालने का अभियान शुरू किया था, लेकिन पुलिस का विशेष सहयोग नहीं मिला था। उन्होंने कहा, “निश्चित ही यह भविष्य के लिए बड़ा संकट बन रहे हैं। अगर पूरा सहयोग मिला तो एक-एक व्यक्ति को चिह्नित कर बाहर किया जाएगा।” नगर निगम की वर्तमान जांच से आने वाले दिनों में तस्वीर साफ होने की उम्मीद है, जिसके बाद इन अवैध रूप से रह रहे विदेशियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

यूपी सरकार की बड़ी पहल: किराएदारों को राहत, रेंट एग्रीमेंट का स्टांप शुल्क फिक्स, खत्म होंगे विवाद

Tags: lucknow
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

UP Weather Update

UP Weather: झमाझम बारिश के बाद बदलेगा मौसम, शनिवार से कमजोर होगा मानसून; रविवार से थमेगा दौर

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

UP Weather Today:राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बुधवार को मौसम ने करवट ली। सुबह से आसमान...

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Har Ghar Tiranga: लखनऊ में रविवार को 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान के तहत बीजेपी की ओर से तिरंगा यात्रा...

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Lucknow Lift Accident: राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी में गुरुवार को एक निर्माणाधीन इमारत में बड़ा हादसा...

Lucknow Night Safari

Lucknow Night Safari: सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी, कुकरैल में देश की पहली अर्बन नाइट सफारी का रास्ता साफ

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

Lucknow Night Safari: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा...

UP Mango Festival 2026: लखनऊ में सजेगा आम का महाकुंभ, 800 से अधिक प्रजातियों का मिलेगा स्वाद

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Uttar Pradesh Mango Festival 2026: आम प्रेमियों के लिए राजधानी लखनऊ में एक खास आयोजन होने जा रहा है। गोमतीनगर...

Next Post

Agra में hit-and-run मामला 24 वर्षीय आरोपी युवक गिरफ्तार, पुलिस ने कार बरामद की

Loni

गुड न्यूज! लोनी के 15 वार्डों में बिछेंगी सीवर लाइनें, 27 हजार मकानों को होगा फायदा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In