शनिवार, अगस्त 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Lucknow Shooting Case:पुरानी रंजिश में चली गोली, युवक को बकरीद के बहाने बुलाकर मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में एक युवक को बकरीद के बहाने बुलाकर गोली मार दी गई। जांघ में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

by SYED BUSHRA
मई 30, 2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Lucknow Shooting Case Youth Shot
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow Shooting Case : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार देर रात एक युवक को बकरीद के बहाने बुलाकर गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना हजरतगंज इलाके में स्थित विधायक निवास के पास हुई। गोली लगने से युवक घायल हो गया, लेकिन उसकी जान बच गई। उसे पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया।

फोन कर बुलाया गया युवक

घायल युवक विभु शुक्ला नरही इलाके का रहने वाला है। उसके भाई अनुराग शुक्ला के अनुसार, शुक्रवार रात करीब सवा 11 बजे मोहम्मद शफीक उर्फ अत्ती ने फोन करके विभु को दारूलशफा विधायक निवास के पास बुलाया था। बताया गया कि उसे त्योहार के सिलसिले में मिलने के लिए बुलाया जा रहा है। विभु अपने कुछ दोस्तों के साथ तय जगह पर पहुंचा। वहां पहले से मोहम्मद शफीक और उसका साथी मोहम्मद वाजिद मौजूद थे। आरोप है कि विभु के पहुंचते ही दोनों ने उससे झगड़ा शुरू कर दिया और गाली-गलौज करने लगे।

RELATED NEWS

Army Recruitment Fraud: अग्निवीर मेडिकल पास कराने का झांसा, फर्जी हवलदार 40 हजार की ठगी में गिरफ्तार

Army Recruitment Fraud: अग्निवीर मेडिकल पास कराने का झांसा, फर्जी हवलदार 40 हजार की ठगी में गिरफ्तार

अगस्त 26, 2026
Lucknow Traffic Police Attack

Lucknow Crime: रांग साइड कार दौड़ाई, ट्रैफिक सिपाही की पिटाई, वर्दी फाड़ी; 3 दबंग गिरफ्तार, स्कॉर्पियो कांड से भी मचा हड़कंप

अगस्त 25, 2026

साथी से कहा, गोली मार दो

परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान शफीक ने अपने साथी वाजिद से कहा कि वह तमंचा निकालकर विभु को गोली मार दे। इसके बाद शफीक ने विभु को पकड़ने की कोशिश की और वाजिद ने उस पर फायर कर दिया।

गोली विभु की जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोप है कि भागने से पहले शफीक ने विभु को धमकी भी दी और कहा कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

दोस्तों ने पहुंचाया अस्पताल

गोली लगने के बाद विभु के साथ मौजूद दोस्तों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा

घटना की जानकारी मिलते ही हजरतगंज पुलिस हरकत में आ गई। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुछ ही घंटों के भीतर गोली चलाने के आरोपी मोहम्मद वाजिद को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सामने आया कि उसने मोहम्मद शफीक के कहने पर गोली चलाई थी। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

जांच जारी, जल्द हो सकती हैं और गिरफ्तारियां

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Hazratganj ShootingLucknow crime
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Army Recruitment Fraud: अग्निवीर मेडिकल पास कराने का झांसा, फर्जी हवलदार 40 हजार की ठगी में गिरफ्तार

Army Recruitment Fraud: अग्निवीर मेडिकल पास कराने का झांसा, फर्जी हवलदार 40 हजार की ठगी में गिरफ्तार

by Kirtika Tyagi
अगस्त 26, 2026

अग्निवीर भर्ती परीक्षा में मेडिकल टेस्ट पास कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से पैसे ऐंठने के आरोप में एक व्यक्ति...

Lucknow Traffic Police Attack

Lucknow Crime: रांग साइड कार दौड़ाई, ट्रैफिक सिपाही की पिटाई, वर्दी फाड़ी; 3 दबंग गिरफ्तार, स्कॉर्पियो कांड से भी मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

Lucknow Traffic Cop Attack: लखनऊ के बाराबिरवा चौराहे पर यातायात नियम तोड़ने से रोकना ट्रैफिक सिपाही को भारी पड़ गया।...

Lucknow high tech cheating case

High-Tech Cheating: परीक्षा में हाईटेक नकल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, कान में ब्लूटूथ, लाखों में पास कराने का सौदा

by SYED BUSHRA
अगस्त 24, 2026

Lucknow high tech cheating case: प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था लगातार मजबूत की जा रही है,...

Lucknow Crime: पत्नी को ऑफिस में मारी गोली, बहन की हत्या के बाद खुदकुशी; 3 मौतों से मचा हड़कंप

Lucknow Crime: पत्नी को ऑफिस में मारी गोली, बहन की हत्या के बाद खुदकुशी; 3 मौतों से मचा हड़कंप

by Sadaf Farooqui
अगस्त 20, 2026

Lucknow Crime: पुलिस के अनुसार, 38 वर्षीय मानस वाजपेयी गुरुवार को गोमती नगर स्थित अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा के ऑफिस...

Dead Inside Car : कार से मिला दो दिन से लापता दारोगा का शव, नाक से खून, परिवार में मातम, हर पहलू की जांच जारी

Dead Inside Car : कार से मिला दो दिन से लापता दारोगा का शव, नाक से खून, परिवार में मातम, हर पहलू की जांच जारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 18, 2026

Sub-Inspector Found Dead : लखनऊ में एक दारोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से पुलिस महकमे...

Next Post
UPSSSC Recruitment: 295 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर बनने का मौका

UPSSSC Recruitment: 295 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर बनने का मौका

Charbagh Station Accident: यात्री शेड गिरने के बाद रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ठेकेदार पर 50 लाख का जुर्माना, तीन इंजीनियर निलंबित

Charbagh Station Accident: यात्री शेड गिरने के बाद रेलवे की बड़ी कार्रवाई, ठेकेदार पर 50 लाख का जुर्माना, तीन इंजीनियर निलंबित

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist