Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

बाढ़ का कहर: योगी सरकार ने कसी कमर, 11 जिलों में राहत कार्य युद्धस्तर पर

उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर जारी है। लगातार बारिश और पहाड़ों से छोड़े गए पानी ने 11 जिलों में तबाही मचा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थिति की समीक्षा कर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। राहत कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं, लेकिन हालात अभी भी चिंताजनक बने हुए हैं। प्रभावित लोगों की मदद के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं।

by Mayank Yadav
September 29, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, लखनऊ
Lucknow
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow: उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में बाढ़ का कहर जारी है। लगातार बारिश और पहाड़ों से छोड़े गए पानी ने लोगों की जिंदगी अस्त-व्यस्त कर दी है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा है कि किसी भी हाल में बाढ़ पीड़ितों की मदद में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

बाढ़ का तांडव: 11 जिले बेहाल

पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश और पहाड़ों से छोड़े गए पानी ने उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में तबाही मचा दी है। कुशीनगर, महाराजगंज, लखीमपुर खीरी, बलिया, फर्रुखाबाद, गोंडा, कानपुर नगर, जीबीनगर, सीतापुर, हरदोई और शाहजहांपुर में बाढ़ के हालात गंभीर हैं। कई गांवों में पानी भर गया है, जिससे लोगों का (Lucknow) जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। फसलें बर्बाद हो गई हैं और पशुओं की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh Investment: YEIDA में 17 कंपनियों को मिला जमीन आवंटन, CM योगी बोले- यूपी निवेश और रोजगार का बन रहा बड़ा केंद्र

Uttar Pradesh Investment: YEIDA में 17 कंपनियों को मिला जमीन आवंटन, CM योगी बोले- यूपी निवेश और रोजगार का बन रहा बड़ा केंद्र

May 23, 2026
Uttar Pradesh में भीषण गर्मी पर अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Uttar Pradesh में भीषण गर्मी पर अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

May 21, 2026

सीएम योगी का एक्शन प्लान: हर जिले में तैनात की गई रेस्क्यू टीमें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित सभी 11 जिलों के अधिकारियों को पूरी तत्परता (Lucknow) से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अधिकारी खुद क्षेत्र का भ्रमण करें और राहत कार्यों पर नजर रखें। सीएम के निर्देश पर सभी प्रभावित जिलों में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पीएसी की कई टीमों को तैनात किया गया है। इन टीमों का मुख्य काम लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना और उन्हें हर संभव मदद मुहैया कराना है।

किसानों की मदद का वादा: मुआवजे का ऐलान

बाढ़ से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। कई जगह फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। सीएम (Lucknow) योगी ने इस मुद्दे पर गंभीरता दिखाते हुए सभी जिलाधिकारियों को फसलों के नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जल्द से जल्द इस बारे में शासन को रिपोर्ट सौंपी जाए, ताकि प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा राशि दी जा सके। इसके अलावा जिन लोगों के घरों को नुकसान हुआ है या जिनके पशुओं की मौत हुई है, उन्हें भी तत्काल वित्तीय सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं।

बीजेपी नेता संगीत सोम वायरल ऑडियो पर विवादित बयान, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी साधा निशाना

कुशीनगर में सबसे ज्यादा तबाही: 8000 लोग प्रभावित

बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान कुशीनगर जिले में हुआ है। यहां गंडक नदी के उफान के कारण एक तहसील के पांच गांव बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। जलभराव की वजह से करीब 8000 लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने यहां 16 बाढ़ शरणालय स्थापित किए हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए 42 नावें तैयार रखी गई हैं। एनडीआरएफ और पीएसी की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। शिवपुर गांव में एनडीआरएफ ने 10 लोगों को बाढ़ के पानी से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है।

महाराजगंज और लखीमपुर खीरी में भी हालात खराब

महाराजगंज में भी गंडक नदी का पानी कहर बरपा रहा है। यहां एक तहसील का एक गांव प्रभावित हुआ है, जिसमें 45 लोग फंसे हुए हैं। प्रशासन ने एक बाढ़ शरणालय स्थापित किया है, जहां इन लोगों को ठहराया गया है। राहत कार्य के लिए 55 नावें तैयार रखी गई हैं। रविवार को यहां 2095 लंच पैकेट बांटे गए।

लखीमपुर खीरी में हालात और भी गंभीर हैं। यहां चार तहसील के 11 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें से सात गांवों में कटान हो रहा है। करीब 19,500 लोग इससे प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने 14 बाढ़ शरणालय बनाए हैं और 26 नावों के जरिए राहत कार्य चलाया जा रहा है।

बलिया में 8300 लोग प्रभावित, 71 शरणालय स्थापित

बलिया जिले में भी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। यहां तीन तहसील के 18 गांव प्रभावित हुए हैं, जिनमें से पांच गांवों में कटान हो रहा है। नौ गांवों में सिर्फ कृषि प्रभावित हुई है। जलभराव के कारण करीब 8300 लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने 71 बाढ़ शरणालय स्थापित किए हैं, जिनमें से तीन का संचालन शुरू हो गया है। फिलहाल 700 लोग इन शरणालयों में रह रहे हैं। राहत कार्य के लिए 15 नावें लगाई गई हैं, जबकि 202 नावें और तैयार रखी गई हैं। रविवार को यहां 200 खाद्यान्न सामग्री और 1,200 लंच पैकेट बांटे गए।

अन्य जिलों में भी जारी है राहत कार्य

फर्रुखाबाद, गोंडा, कानपुर नगर, जीबीनगर, सीतापुर, हरदोई और शाहजहांपुर में भी बाढ़ से हालात खराब हैं। इन सभी जिलों में प्रशासन ने बाढ़ शरणालय स्थापित किए हैं और नावों के जरिए राहत कार्य चलाया जा रहा है। फर्रुखाबाद में 350 लोग प्रभावित हुए हैं, जबकि गोंडा में 452 लोग बाढ़ की चपेत में हैं। सभी जगह एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें तैनात की गई हैं।

आगे क्या?

मौसम विभाग के अनुसार (Lucknow) अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की संभावना है। ऐसे में बाढ़ के हालात और बिगड़ सकते हैं। सीएम योगी ने सभी जिलों के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राहत कार्य को और तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। सरकार हर संभव मदद करने के लिए तैयार है।

Tags: relief workUttar Pradesh floodYogi Adityanath
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Uttar Pradesh Investment: YEIDA में 17 कंपनियों को मिला जमीन आवंटन, CM योगी बोले- यूपी निवेश और रोजगार का बन रहा बड़ा केंद्र

Uttar Pradesh Investment: YEIDA में 17 कंपनियों को मिला जमीन आवंटन, CM योगी बोले- यूपी निवेश और रोजगार का बन रहा बड़ा केंद्र

by Sadaf Farooqui
May 23, 2026

Uttar Pradesh में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...

Uttar Pradesh में भीषण गर्मी पर अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Uttar Pradesh में भीषण गर्मी पर अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

by Sadaf Farooqui
May 21, 2026

Yogi Adityanath ने उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को...

Uttar Pradesh Road Safety Rules

Road Safety in UP: प्रदेश में सड़क हादसों को रोकने को सरकार सख्त, स्टंटबाजी, ओवरलोडिंग, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Yogi Government Gets Tough on road accident: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Uttar Pradesh: योगी सरकार का बड़ा प्लान, चारबाग बनेगा दिल्ली के राजीव चौक जैसा इंटरचेंज

Uttar Pradesh: योगी सरकार का बड़ा प्लान, चारबाग बनेगा दिल्ली के राजीव चौक जैसा इंटरचेंज

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Uttar Pradesh की योगी सरकार सड़क और एक्सप्रेसवे के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन को भी लगातार मजबूत करने में जुटी है।...

Yogi Adityanath Japan Visit : उगते सूरज की धरती पर सीएम योगी का भव्य स्वागत,‘आदित्य’ का संदेश और निवेश सहयोग पर खास चर्चा

Yogi Adityanath Japan Visit : उगते सूरज की धरती पर सीएम योगी का भव्य स्वागत,‘आदित्य’ का संदेश और निवेश सहयोग पर खास चर्चा

by SYED BUSHRA
February 25, 2026

Yogi Adityanath Japan Visit :Yogi Adityanath सिंगापुर के बाद अपने दो दिवसीय दौरे पर जापान पहुंच गए हैं। टोक्यो एयरपोर्ट...

Next Post
Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: राजौरी के थानामंडी इलाके में मुठभेड़ शुरू, 2 से 3 आतंकियों के फंसे होने की आशंका

America

अमेरिका का सीरिया में धावा: एयर स्ट्राइक में 37 आतंकी ढेर!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist