शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

सीएम संग महाकुंभ में डुबकी लगाने पहुंचे कांग्रेस के 7 विधायक, सियासी हलचल तेज!

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने सभी विधायकों सांसदों और कैबिनेट मंत्रियों के साथ कुंभ स्नान के लिए रवाना हुए। इस यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस के 7 विधायक भी शामिल हैं।

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 13, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Mahakumbh 2025
Share on FacebookShare on Twitter

Mahakumbh 2025: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने सभी विधायकों सांसदों और कैबिनेट मंत्रियों के साथ कुंभ स्नान के लिए रवाना हुए। इस यात्रा में मुख्यमंत्री के साथ कांग्रेस के 7 विधायक भी शामिल हैं। कांग्रेस विधायकों का सीएम साय के साथ महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जाना सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने यह स्पष्ट किया था कि जो विधायक कुंभ स्नान करना चाहते हैं वे जा सकते हैं क्योंकि यह मुद्दा राजनीति से नहीं बल्कि आस्था से जुड़ा हुआ है।

कांग्रेस के कौन से विधायक है शामिल?

सीएम साय और बीजेपी विधायकों के साथ-साथ कांग्रेस के 7 विधायक भी महाकुंभ (Mahakumbh 2025) स्नान के लिए प्रयागराज रवाना हुए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक राघवेंद्र सिंह, बालेश्वर साहू, व्यास कश्यप, संदीप साहू, विद्यावती सिदार, इंद्र साहू और राजकुमार यादव सीएम के साथ एक ही विमान में गंगा स्नान के लिए प्रयागराज के लिए निकल पड़े हैं।

RELATED NEWS

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

मार्च 10, 2025
Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

मार्च 9, 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उनकी पत्नी भी प्रयागराज गई हैं। इसके अलावा राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक और उनके परिवार के सदस्य भी उनके साथ गए हैं।

यह भी पढ़े: शादी के जश्न में तेंदुए की दस्तक..मची अफरा-तफरी, समारोह छोड़ दहशत में भागे मेहमान

महाकुंभ जाने से पहले क्या बोले सीएम?

प्रयागराज रवाना होने से पहले सीएम विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की। सीएम साय ने कहा कि आज प्रयागराज महाकुंभ के त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान का लाभ मिलेगा। इस पवित्र अवसर पर मैं समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करूंगा।

विपक्ष ने बनाई थी इससे दूरी

विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने राज्य के सभी विधायक और सांसदों को गंगा स्नान करने के लिए एक पत्र लिखा था। विधानसभा अध्यक्ष के इस निमंत्रण पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित अन्य कांग्रेस विधायकों ने दूरी बना ली थी। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने यह कहा था कि कांग्रेस के अधिकांश विधायक पहले ही कुंभ स्नान कर लौट चुके हैं। दीपक बैज के इस बयान के बाद सीएम साय ने दावा किया था कि हमारे साथ कांग्रेस के कई विधायक गंगा स्नान के लिए जा रहे हैं।

Tags: mahakumbh 2025Vishnu Deo Sai
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Mahakumbh 2025

प्रयागराज महाकुंभ का समापन.. 45 दिन में 450 से ज्यादा FIR दर्ज, कैसे होगा निपटारा

by Akhand Pratap Singh
मार्च 10, 2025

Mahakumbh 2025: विश्व प्रसिद्ध प्रयागराज महाकुंभ का समापन हो चुका है। इस भव्य आयोजन के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं...

Vice President Jagdeep Dhankhar Health

MahaKumbh 66 करोड़ श्रद्धालूओं ने स्नान कर विश्व को भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म की महानता से परिचित कराया, YOGI

by SYED BUSHRA
मार्च 9, 2025

Grand Event of Mahakumbh,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2025 में हिस्सा लिया और...

Mahakumbh 2025 record crowd

Mahakumbh 2025:ऐतिहासिक आयोजन में खोए हज़ारों लोग अपनों से मिले, कैसे डिजिटल खोया-पाया केंद्र बने मददगार

by SYED BUSHRA
मार्च 3, 2025

Prayagraj : महाकुंभ 2025 भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित रूप में संपन्न हुआ। इस आयोजन में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु...

Katrina Kaif viral video

Viral video : महाकुंभ में लड़कों ने नहाते समय कैटरीना का बनाया वीडियो , रवीना ने इस शर्मनाक हरकत पर जताई नाराज़गी

by SYED BUSHRA
मार्च 5, 2025

Katrina Kaif viral video महाकुंभ 2025 इन दिनों काफी चर्चा में है। त्रिवेणी संगम में आम लोगों से लेकर वीआईपी...

सुपरस्टार की लाडली निकली मोनालिसा की हमशक्ल, तस्वीरें देख फैंस बोले- खोई हुई जुड़वां बहन!

सुपरस्टार की लाडली निकली मोनालिसा की हमशक्ल, तस्वीरें देख फैंस बोले- खोई हुई जुड़वां बहन!

by Kirtika Tyagi
मार्च 1, 2025

Mahakumbh 2025 :  महाकुंभ की वायरल सेंसेशन मोनालिसा बॉलीवुड में कदम रखने की तैयारी में जुटी हैं। फिल्म इंडस्ट्री में...

Next Post
Utter Pradesh: क्यों यूपी के इन ज़िलों में शहर के बाहर शिफ्ट किए जा रहे हैं बस अड्डे, क्या जाम से राहत के लिए हो रहा है ये काम

Utter Pradesh: क्यों यूपी के इन ज़िलों में शहर के बाहर शिफ्ट किए जा रहे हैं बस अड्डे, क्या जाम से राहत के लिए हो रहा है ये काम

UP News: जल्द ही योगी सरकार शुरू करेगी ये लाभकारी योजना, जानें किस के लिए होगा कितना फायदा

Mahakumbh 2025: कुंभ में आए श्रद्धालुओं की संख्या ने पार किए सभी आंकड़े,CM योगी ने भी कह दी ये बात

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist