Friday, June 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Cabinet Decisions :अयोध्या में NSG हब, नया एक्सप्रेसवे और रोजगार मिशन के बड़े फैसले

यूपी सरकार ने विकास, सुरक्षा और रोजगार से जुड़े कई बड़े फैसले लिए। इनमें लिंक एक्सप्रेसवे, अयोध्या में NSG हब, रोजगार मिशन और औद्योगिक टाउनशिप जैसी योजनाएं शामिल हैं।

by SYED BUSHRA
July 4, 2025
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Major Decisions of UP Cabinet: उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने बुधवार को कई बड़े फैसले लिए हैं, जिनका सीधा असर प्रदेश के विकास, सुरक्षा और रोजगार पर पड़ेगा। इन फैसलों में सबसे अहम है आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए नया लिंक एक्सप्रेसवे बनाना, अयोध्या में एनएसजी (NSG) हब सेंटर की स्थापना और ‘उत्तरप्रदेश रोजगार मिशन’ की शुरुआत।

टैक्स और फाइनेंशियल सिस्टम में बदलाव

अब तक सिर्फ 3.5 टन तक के वज़न वाली गाड़ियों पर वन टाइम टैक्स लगता था, जिसे बढ़ाकर अब 7.5 टन तक की गाड़ियों पर लागू कर दिया गया है। इससे सरकार के राजस्व में बढ़ोतरी होगी और परिवहन विभाग के टैक्स ढांचे में बदलाव आएगा।इसके अलावा सरकार ने इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (Integrated Financial Management System) बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है, जिससे वित्तीय लेन-देन ज्यादा पारदर्शी और सरल हो जाएगा।

RELATED NEWS

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

June 17, 2026
Khushi nagar: माफिया और मच्छर दोनों को खत्म किया, प्रदेश में स्थापित हुआ कानून का राज: योगी आदित्यनाथ

Khushi nagar: माफिया और मच्छर दोनों को खत्म किया, प्रदेश में स्थापित हुआ कानून का राज: योगी आदित्यनाथ

June 3, 2026

अयोध्या में मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था

अयोध्या में एनएसजी हब सेंटर बनाने के फैसले को मंजूरी दी गई है। यह हब अयोध्या कैंटोनमेंट इलाके में बनेगा, जिससे अयोध्या और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी।

इंफ्रास्ट्रक्चर में तेजी

जेपीएनआईसी का संचालन: लखनऊ में बना जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (जेपीएनआईसी) अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के तहत चलेगा। पहले इसे एक सोसायटी चलाती थी, जिसे अब भंग कर दिया गया है।

नया लिंक एक्सप्रेसवे: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए करीब 50 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेसवे बनेगा, जिसकी लागत करीब 4776 करोड़ रुपये होगी। इससे राज्य में सफर करना आसान होगा।

वृंदावन बस टर्मिनल: लखनऊ के वृंदावन क्षेत्र में नया इंटरसिटी बस टर्मिनल बनाया जाएगा। यह टर्मिनल मेट्रो और इंटरस्टेट बसों से भी जोड़ा जाएगा। इसे पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर बनाया जाएगा, जहां दुकानें और कॉम्प्लेक्स भी होंगे।

बुंदेलखंड में इंडस्ट्रियल टाउनशिप: बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (बीड़ा) के तहत न्यू इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनाई जाएगी, जिससे वहां के औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

रोजगार और श्रमिक हित के फैसले

उत्तरप्रदेश रोजगार मिशन: प्रदेश में बेरोजगारों को नौकरी दिलाने के लिए ‘उत्तरप्रदेश रोजगार मिशन’ बनाया गया है। इसका लक्ष्य है कि अगले एक साल में करीब 1 लाख लोगों को निजी क्षेत्र में और 25 से 30 हजार लोगों को विदेशों में रोजगार दिलाना।

महिला कामगारों के लिए राहत: फैक्ट्रियों में काम करने वाली महिलाओं के लिए नियमों में बदलाव किया गया है, जिससे उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

लघु उद्योग के उत्पादों की खरीद: अब सरकार के विभागों को लघु उद्योग विभाग के बनाए 11 तरह के उत्पादों की खरीद अनिवार्य रूप से करनी होगी।

पूर्व सैनिकों के लिए नई सुविधा: पूर्व सैनिक और होमगार्ड अब सीधे सरकारी सेवाओं में काम कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें GeM पोर्टल के अलावा भी काम मिल सकेगा।

इससे प्रदेश को आर्थिक और सामाजिक मजबूती मिलेगी।

Tags: UP Cabinet DecisionsUttar Pradesh development
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

by SYED BUSHRA
June 17, 2026

2014: में केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार बनने और 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार आने के बाद...

Khushi nagar: माफिया और मच्छर दोनों को खत्म किया, प्रदेश में स्थापित हुआ कानून का राज: योगी आदित्यनाथ

Khushi nagar: माफिया और मच्छर दोनों को खत्म किया, प्रदेश में स्थापित हुआ कानून का राज: योगी आदित्यनाथ

by SYED BUSHRA
June 3, 2026

Yogi Adityanath on Uttar Pradesh Development: सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष पर साधा निशाना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी...

Religious Cities: योगी सरकार ने अयोध्या, वाराणसी, मथुरा और चित्रकूट में बढ़ती मांग को देखते हुए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया करी तेज

Religious Cities: योगी सरकार ने अयोध्या, वाराणसी, मथुरा और चित्रकूट में बढ़ती मांग को देखते हुए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया करी तेज

by SYED BUSHRA
June 2, 2026

New Projects In Religious Cities, उत्तर प्रदेश सरकार धार्मिक महत्व वाले शहरों के विकास को नई गति देने की तैयारी...

U P Growth Story: तेज रफ्तार सड़के , नए एयरपोर्ट नेटवर्क के साथ, प्रदेश कैसे बना देश का सबसे तेज कनेक्टिविटी वाला निवेश केंद्र

U P Growth Story: तेज रफ्तार सड़के , नए एयरपोर्ट नेटवर्क के साथ, प्रदेश कैसे बना देश का सबसे तेज कनेक्टिविटी वाला निवेश केंद्र

by SYED BUSHRA
February 10, 2026

Uttar Pradesh New Growth Story: उत्तर प्रदेश सरकार की साफ सोच है कि प्रदेश का कोई भी जिला या कस्बा...

Ganga Expressway Project Uttar Pradesh

Ganga Expressway: विकास को मिलेगी नई रफ्तार, खुलने को तैयार, जनता को कब मिलेगा सबसे लंबा और आधुनिक एक्सप्रेसवे

by SYED BUSHRA
January 14, 2026

Ganga Expressway: उत्तर प्रदेश में बन रहा गंगा एक्सप्रेसवे अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। ज्यादातर निर्माण कार्य...

Next Post
UP Govt

UP Govt का बड़ा फैसला: घर में बना सकेंगे ऑफिस, नर्सरी और होम स्टे को भी मिली राहत, जानिए शर्तें

राजा रघुवंशी हत्या मामला: बहन सृष्टि के किस बयान से बढ़ा बवाल,असम पुलिस ने क्यूं F I R दर्ज कर किया केस

राजा रघुवंशी हत्या मामला: बहन सृष्टि के किस बयान से बढ़ा बवाल,असम पुलिस ने क्यूं F I R दर्ज कर किया केस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist