रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Mathura News: मथुरा रिफाइरी में ब्लास्ट से उडे़ 12 से अधिक लोगों के चीथड़े, 1 किमी तक सुनाई दी धमाकों की आवाज

यूपी के मथुरा में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की रिफाइरी में ब्लास्ट हो गया, जिससे आग लगी और दर्जनभर से अधिक लोग घायल हो गए।

by Digital Desk
नवम्बर 13, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
Mathura Refinery
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Krishna Janmashtami 2026

Janmashtami 2026: देशभर में गूंजे जयकारे, मथुरा-द्वारका में आधी रात जन्मे कान्हा, नाथद्वारा में 21 तोपों की सलामी

सितम्बर 5, 2026

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में मंगलवार की देरशाम दिलदहला देने वाला हादसा हो गया। यहां की इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की रिफाइनरी (Mathura Refinery) में ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आने से दर्जनभर से ज्यादा लोग झुलस गए और भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की गाड़ियों ने आग को बुझाने में जुटी हैं। धमाके की गूंज 1 किमी दूर तक सुनाई दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है। सभी का आईसीयू में इलाज चल रहा है। कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

फर्नेस फटने से ब्लास्ट

मथुरा में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की रिफाइनरी है। एबीयू प्लांट को 40 दिन से शट डाउन रखा गया था। सब कुछ फाइनल होने के बाद इसको दोबारा चालू किया गया। अनुमान है कि इसमें लीकेज रह गया। फर्नेस फटने से ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद प्लांट में आग लग गई। इसके बाद  रिफाइनरी में चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। किसी तरह लोग अपनी जान बचाकर एबीयू प्लांट से बाहर गए और अधिकारियों को हादसे की जानकारी दी। आनन-फानन में इसकी सूचना थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई।

घायलों में प्रोडक्शन मैनेजर भी

बताया जा रहा है कि प्लांट में काम चल रहा था। हादसे में करीब 12 लोग घायल हो गए। घायलों में प्रोडक्शन मैनेजर राजीव भी शामिल हैं। कुछ घायलों को दिल्ली रेफर किया गया है। प्लांट में धमाका इतना तेज था कि पूरा इलाका दहल गया और धमाके की आवाज से आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं।

घायल को दिल्ली किया गया रेफर

हॉस्पिटल प्रबंधन के मुताबिक, देर रात इरफान अहमद को दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल रेफर किया गया है। वह बुरी तरह से झुलस गए हैं। उनके परिजन भी एंबुलेंस के साथ दिल्ली भेजे गए हैं। घायल अजय के भाई पुष्पराज ने मीडिया को बताया, हमें अंदर जाने नहीं दिया गया है। हादसा कैसे हुआ, कब हुआ? इस बारे में कुछ पता नहीं है। फिलहाल, हादसे को लेकर हर कोई जानना चाहता है, मगर रिफाइनरी की तरफ जो लोग अस्पताल में मौजूद हैं, वह हादसे को लेकर बात करने से मना कर रहे हैं।

यहां पढ़ें: Prayagraj MahaKumbh 2025: डिजिटल महाकुंभ में श्रद्धालुओं को मिलेगा “कुंभ सहायक” का साथ

कुछ इस तरह से बोले पीआरओ

मथुरा रिफाइनरी (Mathura Refinery) की जनसंपर्क अधिकारी रेणु पाठक ने कहा- रिफाइनरी को शट डाउन के बाद दोबारा चलाना होता है। इस दौरान मदर यूनिट में एक छोटा ब्लास्ट हुआ। इस यूनिट को एबीयू कहते हैं। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रित है। 2 लोग 50 फीसदी से कम झुलसे हैं। 2 लोग 20 फीसदी झुलसे हैं। 3 लोगों को अपोलो भेजा गया है। 5 लोगों को हमारी यूनिट के अंदर बने हॉस्पिटल में रखा गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

वदोदरा में भी हुआ था ऐसा ही ब्लास्ट

एक दिन पहले गुजरात (Mathura Refinery) के वडोदरा जिले के कोयली में स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की रिफाइनरी में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई थी। गनीतम रही कि आग से किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था। समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को काबू में पा लिया था। आग इतनी भयानक थी कि रिफाइनरी से धुएं का गुबार उठ रहा था। धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था। कुछ ऐसा ही नजारा मथुरा रिफाइनरी ब्लास्ट में देखने को मिला। ब्लास्ट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Tags: Blast in Mathura RefineryMathura NewsUP News
Share196Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Krishna Janmashtami 2026

Janmashtami 2026: देशभर में गूंजे जयकारे, मथुरा-द्वारका में आधी रात जन्मे कान्हा, नाथद्वारा में 21 तोपों की सलामी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Krishna Janmashtami 2026: देशभर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

Krishna Janmashtami: जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं को राहत, लखनऊ से मथुरा-बरसाना के लिए चलेंगी AC बसें

Krishna Janmashtami: जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं को राहत, लखनऊ से मथुरा-बरसाना के लिए चलेंगी AC बसें

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Lucknow to Mathura Bus Service: कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा, वृंदावन और बरसाना जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते...

Next Post
Mathura

Mathura refinery blast: मथुरा में हादसा, अधिकारियों समेत 8 कर्मचारी झुलसे, तीन की हालत गंभीर

Donald Trump

Preparations for government reform in America: ट्रंप ने एलन मस्क और विवेक रामास्वामी को सौंपी DoGE की कमान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In