मंगलवार, जून 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Mau MLA Abbas Ansari को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2 साल की सजा पर रोक, विधायकी बरकरार

मऊ सदर सीट के सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। भड़काऊ भाषण मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट की 2 साल की सजा पर रोक लगने से उनकी विधायकी बरकरार रहेगी और उपचुनाव टल गया।

by Mayank Yadav
अगस्त 20, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Mau MLA Abbas Ansari
Share on FacebookShare on Twitter

Mau MLA Abbas Ansari: मऊ सदर सीट से सुभासपा विधायक और दिवंगत बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को इलाहाबाद हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। भड़काऊ भाषण मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट की तरफ से सुनाई गई 2 साल की सजा पर उच्च न्यायालय ने रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद अब उनकी विधायकी पर कोई खतरा नहीं रहेगा और मऊ सदर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की नौबत नहीं आएगी। न्यायमूर्ति समीर जैन की एकल पीठ ने आज इस मामले में अपना फैसला सुनाते हुए निचली अदालत के आदेश को रद्द कर दिया। बता दें कि अब्बास अंसारी पर 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद राज्य सरकार के अधिकारियों को धमकी देने का आरोप था।

मऊ की MP MLA कोर्ट ने अब्बास अंसारी को हेट स्पीच केस में दो साल की सजा सुना दी, मानो कोर्ट बीजेपी का दफ्तर हो!

यह फैसला नहीं, सियासी साजिश का नमूना है। बीजेपी का विरोध करने वालों को चुप कराने की ये पुरानी चाल है।

पूरा भरोसा है, ऊपरी अदालत इस नाइंसाफी को पलट देगी। pic.twitter.com/zjR24m2yp3

— Parmanand Azamgarhi (@parmanandyadavv) May 31, 2025

RELATED NEWS

Mau

BJP नेताओं की दबंगई पड़ी भारी: यौन शोषण पीड़िता को धमकाया, वीडियो वायरल होते ही दर्ज हुई FIR

जनवरी 27, 2026
Mau Dalit assault case

‘DM बनोगे तो हमारा काम कौन करेगा?’, Mau में दलित छात्र की पिटाई पर 3 महीने बाद मचा बवाल

जनवरी 16, 2026

भड़काऊ भाषण मामले में अब्बास को मिली राहत

Mau की स्पेशल एमपी-एमएलए कोर्ट ने अब्बास अंसारी को भड़काऊ भाषण देने के मामले में 2 साल की सजा सुनाई थी। उन पर आरोप था कि 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद उन्होंने मंच से राज्य सरकार के अधिकारियों को धमकी दी थी। अदालत ने उन्हें आईपीसी की धारा 153-ए, 189, 506 और 171-एफ के तहत दोषी करार देते हुए कुल 2 साल कैद और ₹2,000 का जुर्माना लगाया था। इसके अलावा, उनके चुनाव एजेंट मंसूर अंसारी को भी दोषी ठहराते हुए 6 महीने की कैद की सजा सुनाई गई थी।

हाई कोर्ट ने क्यों दी अब्बास को राहत

इस सजा के खिलाफ अब्बास अंसारी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में पुनरीक्षण याचिका दायर की थी। हाई कोर्ट ने 30 जुलाई को फैसला सुरक्षित रखा था और आज न्यायमूर्ति समीर जैन की एकल पीठ ने निचली अदालत के फैसले पर रोक लगा दी। अदालत ने माना कि अपील पर अंतिम सुनवाई होने तक अब्बास की सजा लागू नहीं की जाएगी। इससे उनकी विधायकी बरकरार रहेगी और फिलहाल मऊ सदर सीट पर उपचुनाव की संभावना खत्म हो गई है।

राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज

अब्बास अंसारी की सजा पर रोक लगने के बाद राजनीतिक हलकों में नई चर्चा शुरू हो गई है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) से विधायक रहे अब्बास 2022 में समाजवादी पार्टी के समर्थन से चुनाव जीते थे। इस फैसले से सपा खेमे में राहत की लहर है, वहीं भाजपा और अन्य विपक्षी दलों ने कोर्ट के निर्णय पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

constitutions ने मुख्य चुनाव आयुक्त को दी है कौन सी खास सुरक्षा ,विपक्ष का उन्हें हटाना क्यों है मुश्किल? विस्तार से समझें

Tags: Mau
Share198Tweet124Share50

Mayank Yadav

Related Posts

Mau

BJP नेताओं की दबंगई पड़ी भारी: यौन शोषण पीड़िता को धमकाया, वीडियो वायरल होते ही दर्ज हुई FIR

by Mayank Yadav
जनवरी 27, 2026

Mau news: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में यौन उत्पीड़न की एक पीड़िता को डराने-धमकाने और समझौते का दबाव बनाने...

Mau Dalit assault case

‘DM बनोगे तो हमारा काम कौन करेगा?’, Mau में दलित छात्र की पिटाई पर 3 महीने बाद मचा बवाल

by Mayank Yadav
जनवरी 16, 2026

Mau Dalit assault case: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में एक दलित युवक के साथ मारपीट...

Mau

मऊ का डॉन बना ‘घर का दुश्मन’: काका ने सरेआम किया फायर, पैसों के लिए सगे बेटे पर चलाई गोलियां, थर्राया इलाका।

by Mayank Yadav
दिसम्बर 28, 2025

Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में अपराध जगत का पुराना नाम रमेश सिंह काका एक बार फिर सुर्खियों...

Mau

Mau सदर सीट पर क्यों अड़े ओमप्रकाश राजभर? मुख्तार के बेटे के बाद अब बृजेश सिंह के सामने खड़ा कर सकते हैं अपना उम्मीदवार

by Mayank Yadav
जुलाई 3, 2025

Mau by-election: उत्तर प्रदेश की मऊ सदर विधानसभा सीट पर राजनीतिक गर्मी तेज हो गई है। अंसारी परिवार की पारंपरिक...

अंसारी फैमिली से ‘OP’ का खत्म हुआ दोस्ताना, अब ये नेता मऊ सीट से सपा का हो सकता चेहरा

अंसारी फैमिली से ‘OP’ का खत्म हुआ दोस्ताना, अब ये नेता मऊ सीट से सपा का हो सकता चेहरा

by Vinod
जून 11, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। अब मऊ में तैनात अधिकारियों के ट्रांसफर नहीं होंगे। अगर वह चाहेंगे भी तो हम ऐसा नहीं...

Next Post
सीएम योगी की ‘मुहिम’ पर गृहमंत्री अमित शाह ने लगाई ‘मुहर’, अब परशुरामपुरी के नाम जाना जाएगा यूपी का ये शहर

सीएम योगी की ‘मुहिम’ पर गृहमंत्री अमित शाह ने लगाई ‘मुहर’, अब परशुरामपुरी के नाम जाना जाएगा यूपी का ये शहर

Vice President Election: विपक्ष ने सुदर्शन रेड्डी को उतार क्या सियासी पारा चढ़ा दिया, बड़ा सवाल नायडू किसका देंगे साथ

Vice President Election: विपक्ष ने सुदर्शन रेड्डी को उतार क्या सियासी पारा चढ़ा दिया, बड़ा सवाल नायडू किसका देंगे साथ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist