रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

आकाश आनंद पर मायावती का उमड़ा प्यार, जानिए बीएसपी चीफ ने किसे कहा ‘बरसाती मेढ़क’

बीएसपी चीफ मायावती ने सोमवार को आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर बड़ा पलटवार किया। उन्होंने कहा बीएसपी को कमजोर करने वाले संगठन और दल बरसाती मेंढक की तरह हैं।

by Vinod
जून 2, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बीएसपी चीफ मायावती ने सोमवार को आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद पर बड़ा पलटवार किया। उन्होंने कहा बीएसपी को कमजोर करने वाले संगठन और दल बरसाती मेंढक की तरह हैं। ऐसे लोग विधायक, सांसद या मंत्री क्यों ना बन जाएं, लेकिन इनसे समाज का कुछ भला होने वाला नहीं है। चंद्रशेखर आजाद ने आकाश आनंद को लेकर कमेंट किया था, जिसके जवाब में बीएसपी प्रमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक्स पर कड़े शब्द लिखकर सूबे की राजनीति को गर्म कर दी।

बीएसपी चीफ मायावती ने लिखा, आकाश आनंद के दोबारा नेशनल के कोऑर्डिनेटर बनने से कुछ लोगों में बेचैनी दिखाई दे रही है। यही नहीं चंद्रशेखर आजाद ’रावण’ की तरफ इशारा करते हुए मायावती ने उन्हें ’बरसाती मेंढक’ तक करार दिया है। मायावती का चंद्रशेखर आजाद पर यह अब तक का सबसे बड़ा सियासी हमला है। उन्होंने लिखा कि बीजेपी, सपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के इशारों पर कोई निजी स्वार्थ में विधायक सांसद भले बन जाए लेकिन इससे उस समाज का भला नहीं होने वाला। मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद की तारीफ करते हुए कहा है कि उनके नेशनल कोऑर्डिनेटर बनने से बहुत सारे लोगों में बेचैनी देखी जा रही है।

RELATED NEWS

BSP Politics: मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद को किया किनारे , किसके लिए कहां अभी  मैच्योर नहीं

BSP Politics: मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद को किया किनारे , किसके लिए कहां अभी मैच्योर नहीं

सितम्बर 3, 2026
Punjab Election: मायावती ने किया एकला चलो का फैसला, पंजाब में अकेले लड़ेगी BSP, क्यों किसी से नहीं होगा गठबंधन

Punjab Election: मायावती ने किया एकला चलो का फैसला, पंजाब में अकेले लड़ेगी BSP, क्यों किसी से नहीं होगा गठबंधन

अगस्त 25, 2026

बीएसपी चीफ मायावती ने आगे कहा कि देश में बीएसपी ही बहुजन हित की एकमात्र आंबेडकरवादी पार्टी है। पार्टी हित में लोगों पर कार्रवाई करने व पश्चाताप करने पर उन्हें वापस लेने की परंपरा है। इसी क्रम में आकाश आनंद के उतार-चढ़ाव व उन्हें मुख्य नेशनल कोआर्डिनेटर बनाने से बहुत से लोगों में बेचैनी स्वाभाविक है। पार्टी को उम्मीद है कि अब आकाश आनंद डॉ. भीमराव आंबेडकर एवं कांशीराम के आत्म-सम्मान के कारवां को आगे बढ़ाने व उनके सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी पूरी तनम्यता व जी-जान से निभाएंगे। पार्टी को अवसरवादी व स्वार्थी लोगों की कतई जरूरत नहीं है। आकाश आनंद बहुजन समाज के लिए जमीन पर काम कर रहे हैं। पार्टी उनके काम से खुश है।

बता दें कि चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को कहा था कि आकाश आनंद को जनता नकार चुकी है। उन्हें मजबूरी में निकाला और रखा जा रहा है। बीएसपी के पास और कोई विकल्प नहीं है। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती का मैं सम्मान करता हूं। कांशीराम और भीमराव अंबेडकर के मिशन को अब हमारी पार्टी पूरा करेगी। चंद्रशेखर ने कहा कि बाबा साहब कहते थे कि मुर्दा लोग मिशन नहीं चलाते और जिंदा मिशन को नहीं छोड़ते। कांशीराम के संदेश और मिशन को आगे बढ़ने का काम आजाद समाज पार्टी कर रही है। एमपी-एमएलए और मंत्री बनना हमारा सपना होता, तो हमारी पार्टी के प्रथम पंक्ति में बैठे लोग आज किसी पार्टी में मंत्री होते।

Tags: Akash AnandBSPChandrashekhar AzadMayawati
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

BSP Politics: मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद को किया किनारे , किसके लिए कहां अभी  मैच्योर नहीं

BSP Politics: मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद को किया किनारे , किसके लिए कहां अभी मैच्योर नहीं

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 3, 2026

Mayawati’s Big Decision: बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर एक बार फिर बड़ा...

Punjab Election: मायावती ने किया एकला चलो का फैसला, पंजाब में अकेले लड़ेगी BSP, क्यों किसी से नहीं होगा गठबंधन

Punjab Election: मायावती ने किया एकला चलो का फैसला, पंजाब में अकेले लड़ेगी BSP, क्यों किसी से नहीं होगा गठबंधन

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

 BSP Punjab Election: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति साफ...

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Akhilesh Yadav Chavanni Statement: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख...

Mayawati BSP 2027 Election Strategy

UP Politics: 27 चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव, क्या फिर साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण, भाजपा, सपा में हडकंप

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Election Strategy: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, प्रदेश की सियासत में सभी दल अपनी रणनीति...

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Next Post
Health Tips

टेस्टी और हेल्दी होती हैं चोकर वाली रोटियां, एक नहीं मिलते हैं अनेक स्वास्थ्य लाभ

weekly horoscope

साप्ताहिक राशिफल 2 जून से 8 जून 2025: मेष, तुला और धनु को अचानक होगा धनलाभ, इन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist