मंगलवार, जून 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Mayawati की भतीजी हुई दहेज़ उत्पीड़न का शिकार… हुई मारपीट, पति समेत 7 के खिलाफ FIR

मायावती की भतीजी ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में अपने पति, सास-ससुर और अन्य रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि ससुरालवाले 50 लाख रुपये और फ्लैट की मांग को लेकर लगातार उसे प्रताड़ित कर रहे थे।

by Mayank Yadav
अप्रैल 10, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Hapur news
Share on FacebookShare on Twitter

Hapur news: बसपा सुप्रीमो मायावती की भतीजी ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में अपने पति, सास-ससुर और अन्य परिवारजनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने हापुड़ कोतवाली में अदालत के आदेश पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। मायावती की भतीजी की सास, जो इस समय बसपा से नगर पालिका चेयरमैन हैं, को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है। पुलिस इस गंभीर मामले की जांच कर रही है, और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दहेज की मांग और उत्पीड़न का आरोप

मायावती की भतीजी ने Hapur पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी नवंबर 2023 में हापुड़ के रामलीला ग्राउंड निवासी विशाल सिंह से दिल्ली के होटल हयात में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे। वे गाजियाबाद में एक फ्लैट और 50 लाख रुपये नगद की डिमांड कर रहे थे, और कहते थे कि तुम्हारी बुआ मायावती बहुत प्रभावशाली हैं, तुम्हारे पास पैसों की कोई कमी नहीं होगी। जब पीड़िता ने इन मांगों को पूरा करने से इंकार किया तो उसे गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकियां दी जाने लगीं।

RELATED NEWS

Hapur Deepanshu Sharma Attack Case

Hapur Attack: युवक पर हमले ने लिया सांप्रदायिक रंग, हालत स्थिर इलाज जारी, पुलिस की कई टीमें कर रही आरोपियों की तलाश

जून 8, 2026
Hapur News

ढाबे पर थाली से पहले मिला सम्मान.. फौजियों का जनता ने किया गर्मजोशी से स्वागत

मई 10, 2025

पति के नपुंसक होने का खुलासा और उत्पीड़न

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसका पति विशाल शादी से पहले एस्टेरॉयड के इंजेक्शन लेता था, जिसकी जानकारी ससुराल वालों को थी। इन इंजेक्शनों के कारण वह नपुंसक हो चुका था, जिससे उनकी शादीशुदा ज़िन्दगी पूरी तरह से प्रभावित हो गई। जब उसने यह बात अपनी सास और ननद को बताई, तो उन्होंने उसे धमकी दी। बाद में, 17 फरवरी 2025 को पति के साथ विवाद हुआ, और आरोप है कि उसके जेठ और ससुर ने उसे कमरे में बंद कर मारपीट शुरू कर दी। साथ ही, आरोप है कि ससुर और जेठ ने उसे जबरदस्ती शारीरिक रूप से परेशान किया।

Hapur पुलिस की कार्रवाई और जांच

Hapur पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी कहा कि आरोपी अपनी ताकत का दुरुपयोग कर रहे थे, यह एक गंभीर अपराध है, और इस पर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा।

मायावती की भतीजी के खिलाफ ससुराल वालों द्वारा किए गए इस घिनौने कृत्य ने एक बार फिर दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के गंभीर मुद्दे को उजागर किया है। पुलिस इस मामले में सख्त कदम उठा रही है, और आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

यहां पढ़ें: कासगंज में चोरों के हौसले बुलंद.. घर के सामने से पिकअप चुराई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Tags: hapur News
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Hapur Deepanshu Sharma Attack Case

Hapur Attack: युवक पर हमले ने लिया सांप्रदायिक रंग, हालत स्थिर इलाज जारी, पुलिस की कई टीमें कर रही आरोपियों की तलाश

by SYED BUSHRA
जून 8, 2026

Hapur Attack:हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के बक्सर गांव में हुए जानलेवा हमले के बाद इलाके में लोगों के...

Hapur News

ढाबे पर थाली से पहले मिला सम्मान.. फौजियों का जनता ने किया गर्मजोशी से स्वागत

by Akhand Pratap Singh
मई 10, 2025

Hapur News: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। देश की रक्षा के लिए हमारी भारतीय...

Hapur News

हाईवे पर ट्रक और कैंटर की जोरदार टक्कर, 7 लोग घायल, साप्ताहिक बाजार जा रहे थे सभी

by Gulshan
दिसम्बर 18, 2024

Hapur News : थाना देहात क्षेत्र के मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर स्थित धनौरा कट के पास घने कोहरे के कारण एक...

operation yamraj

ना टेस्ट ना कोई ट्रेनिंग… 17 हजार में हैवी ड्राइविंग लाइसेंस, खुफिया कैमरे में कैद परिवहन विभाग का खेल

by Manish Pandey
नवम्बर 14, 2024

मोहम्मद ताहिर, हापुड़: अगर आपके पास कोई हैवी वाहन है और आपको चलाना नहीं आता तो भी हापुड़ में आपका...

UP ATS

Uttar Pradesh: यूपी एटीएस को मिली बड़ी कामयाबी, जासूसी करने वाला भारतीय एजेंट मेरठ से हुआ गिरफ्तार

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 4, 2024

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की एटीएस UP ATS की टीम को रविवार को बड़ी कामयाबी मिली है. यूपी एटीएस ने रूस...

Next Post
Bank Holidays

Bank Holidays : क्या आज बैंक खुले हैं या बंद? अप्रैल 2025 के लिए सामने आई पूरी बैंक छुट्टियों की सूची

Uttar Pradesh One Stop Center for women

Uttar Pradesh : क्या होता है वन स्टॉप सेंटर? CM Yogi की पहल, पीड़ित महिलाओं की मदद को UP में कितने खुलेंगे नए सेंटर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist