शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Bangladesh News : बांग्लादेश में दलित और कमजोर वर्गों पर हो रहा अत्याचार, कांग्रेस वोट के खातिर चुप- मायावती

मायावती ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों पर कांग्रेस, सपा और अन्य विपक्षी दलों की चुप्पी पर सवाल उठाया है। साथ ही, उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले पर सक्रिय कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि यह समय राजनीतिक स्वार्थों से ऊपर उठकर मानवता के हित में काम करने का है।

by Kirtika Tyagi
दिसम्बर 7, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Bangladesh News : मायावती ने एक बड़ा बयान दिया है,मायावती का कहना है, कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय, विशेष रूप से दलितों और कमजोर वर्गों, पर हो रहे अत्याचारों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस्कॉन संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के बाद से हिंसा और हमलों में और इजाफा हुआ है। इन घटनाओं को लेकर भारत में भी विरोध के स्वर उठने लगे हैं।

Mayawati ने विपक्ष पर लगाया आरोप

बसपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने इस मुद्दे पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में ज्यादातर दलित और कमजोर वर्ग के हिंदू अत्याचारों का शिकार हो रहे हैं। इसके बावजूद कांग्रेस और सपा ने चुप्पी साध रखी है। मायावती ने आरोप लगाया कि ये पार्टियां केवल अपने मुस्लिम वोट बैंक को खुश करने में लगी हुई हैं और अल्पसंख्यकों के हितों की अनदेखी कर रही हैं।

RELATED NEWS

BSP Politics: मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद को किया किनारे , किसके लिए कहां अभी  मैच्योर नहीं

BSP Politics: मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद को किया किनारे , किसके लिए कहां अभी मैच्योर नहीं

सितम्बर 3, 2026
Punjab Election: मायावती ने किया एकला चलो का फैसला, पंजाब में अकेले लड़ेगी BSP, क्यों किसी से नहीं होगा गठबंधन

Punjab Election: मायावती ने किया एकला चलो का फैसला, पंजाब में अकेले लड़ेगी BSP, क्यों किसी से नहीं होगा गठबंधन

अगस्त 25, 2026

केंद्र सरकार से उठाई जिम्मेदारी निभाने की मांग

मायावती ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह बांग्लादेश में हो रहे इन अत्याचारों को गंभीरता से ले और पड़ोसी देश की सरकार से बात कर पीड़ित दलित हिंदुओं को भारत लाने के लिए ठोस कदम उठाए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को इन मुद्दों पर अपनी भूमिका निभानी चाहिए ताकि दलित समुदाय पर हो रहे शोषण को रोका जा सके।

संभल हिंसा को लेकर कांग्रेस और सपा पर निशाना

मायावती ने कहा कि कांग्रेस और सपा ने बांग्लादेश के मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन संभल हिंसा के बहाने मुस्लिम वोटरों को खुश करने की राजनीति कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये पार्टियां मुस्लिम समुदायों को आपस में लड़ाने का काम कर रही हैं। साथ ही उन्होंने मुस्लिम समाज से सतर्क रहने की अपील भी की।

चंद्रशेखर आजाद पर तंज

मायावती ने चंद्रशेखर आजाद का नाम लिए बिना कहा कि जो नेता दलित समुदाय के समर्थन से संसद तक पहुंचे हैं, वे भी दलित उत्पीड़न के मुद्दे पर मौन हैं और अपनी पार्टियों के नेताओं को खुश करने में लगे हुए हैं।

अल्पसंख्यकों के अधिकारों की मांग

मायावती ने कहा कि बांग्लादेश में दलित और कमजोर वर्ग के लोगों पर हो रहे शोषण को लेकर भारतीय सरकार को पहल करनी चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि वहां की सरकार से बातचीत कर पीड़ितों को भारत लाने की प्रक्रिया तेज की जाए।

Tags: bangladesh newsMayawati
Share198Tweet124Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

BSP Politics: मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद को किया किनारे , किसके लिए कहां अभी  मैच्योर नहीं

BSP Politics: मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद को किया किनारे , किसके लिए कहां अभी मैच्योर नहीं

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 3, 2026

Mayawati’s Big Decision: बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर एक बार फिर बड़ा...

Punjab Election: मायावती ने किया एकला चलो का फैसला, पंजाब में अकेले लड़ेगी BSP, क्यों किसी से नहीं होगा गठबंधन

Punjab Election: मायावती ने किया एकला चलो का फैसला, पंजाब में अकेले लड़ेगी BSP, क्यों किसी से नहीं होगा गठबंधन

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

 BSP Punjab Election: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति साफ...

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Akhilesh Yadav Chavanni Statement: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख...

Mayawati BSP 2027 Election Strategy

UP Politics: 27 चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव, क्या फिर साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण, भाजपा, सपा में हडकंप

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Election Strategy: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, प्रदेश की सियासत में सभी दल अपनी रणनीति...

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Next Post
CM Yogi

योगी के 'गरीब मुक्त यूपी' का सपना धरातल पर उतरने के लिए तैयार, मुख्यधारा से जुड़ेंगे गरीब परिवार

Delhi News : दिल्ली में अपराध का तांडव! सड़कों पर अंधाधुंध फायरिंग, 12 घंटे में 3 हत्याएं, मंत्री से मांगे 50 लाख…

Delhi News : दिल्ली में अपराध का तांडव! सड़कों पर अंधाधुंध फायरिंग, 12 घंटे में 3 हत्याएं, मंत्री से मांगे 50 लाख...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist