शुक्रवार, अगस्त 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

महिला सैन्य अधिकारी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर मायावती का भाजपा मंत्री पर हमला, सख्त कार्रवाई की मांग

मायावती ने भाजपा मंत्री द्वारा मुस्लिम महिला सेना प्रवक्ता पर की गई अभद्र टिप्पणी की निंदा करते हुए केंद्र सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इसे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद बने माहौल को बिगाड़ने वाला बताया।

by Mayank Yadav
मई 14, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Mayawati
Share on FacebookShare on Twitter

Mayawati on hate speech: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने भारतीय सेना की एक मुस्लिम महिला प्रवक्ता पर मध्यप्रदेश के एक वरिष्ठ भाजपा मंत्री द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने केंद्र सरकार से इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मायावती ने कहा कि यह बयान न केवल शर्मनाक है, बल्कि भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद बने देश के उत्साहपूर्ण माहौल को भी बिगाड़ने वाला है। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से इस बयान को गंभीरता से लेने और दोषी मंत्री पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की अपील की है ताकि राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता पर कोई आंच न आए।

2. इस क्रम में मध्यप्रदेश के एक वरिष्ठ मंत्री द्वारा मुस्लिम महिला सेना प्रवक्ता के सम्बंध में की गई अभद्र टिप्पणी को भाजपा व केन्द्र सरकार गंभीरता से लेकर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई जरूर करे, ताकि दुश्मनों के नापाक मंसूबे नाकाम हों और देश में आपसी भाईचारा व समरसता न बिगड़ने पाए।

— Mayawati (@Mayawati) May 14, 2025

RELATED NEWS

Mayawati BSP 2027 Election Strategy

UP Politics: 27 चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव, क्या फिर साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण, भाजपा, सपा में हडकंप

अगस्त 20, 2026
Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

अगस्त 11, 2026

ऑपरेशन की सफलता के बाद आई शर्मनाक टिप्पणी

Mayawati ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर दो पोस्ट करते हुए इस मुद्दे पर चिंता जताई। उन्होंने लिखा कि जब देश ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता से गर्वित था, तब एक मंत्री का मुस्लिम महिला प्रवक्ता पर अमर्यादित बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के ठिकानों पर की गई जवाबी कार्रवाई थी, जो 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के बाद अंजाम दी गई। इस ऑपरेशन की सफलता पर पूरा देश गर्व कर रहा था, लेकिन मंत्री के बयान ने इस सकारात्मक माहौल को आहत किया है।

समर्थकों और आम जनता की तीखी प्रतिक्रिया

Mayawati की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं तेज हो गईं। एक यूजर ने लिखा, “जब पूरा देश सेना के साथ था, तब भाजपा नेता महिला प्रवक्ता पर हमला कर रहे थे।” वहीं, कई लोगों ने मायावती की इस पहल की सराहना की और उन्हें सर्व समाज की नेता बताया। हालांकि, कुछ यूजर्स ने मायावती की आलोचना भी की और उनके राजनीतिक प्रभाव पर सवाल उठाए।

भाजपा पर बार-बार ऐसे विवादों के आरोप

यह कोई पहली बार नहीं है जब भाजपा के नेताओं की बयानबाजी विवाद में आई हो। इससे पहले भी नूपुर शर्मा जैसे नेताओं की टिप्पणियों ने देश और विदेश में तीखी प्रतिक्रियाएं बटोरी थीं। Mayawati ने कहा कि ऐसे मामलों में केंद्र सरकार को त्वरित और सख्त कदम उठाने चाहिए ताकि देश की एकता, सेना का सम्मान और सामाजिक सद्भाव बना रहे।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा; सीएम योगी ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

Tags: Mayawati
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Mayawati BSP 2027 Election Strategy

UP Politics: 27 चुनाव से पहले मायावती का बड़ा दांव, क्या फिर साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण, भाजपा, सपा में हडकंप

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Election Strategy: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, प्रदेश की सियासत में सभी दल अपनी रणनीति...

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर  U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

by SYED BUSHRA
जुलाई 10, 2026

Mayawati on Meerut Lalita Gautam Case: मेरठ के चर्चित ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति लगातार गर्म...

Mayawati Claim : बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा दावा, ब्राह्मण और अन्य सवर्ण समाज का रुझान फिर पार्टी की ओर

Mayawati Claim : बसपा प्रमुख मायावती का बड़ा दावा, ब्राह्मण और अन्य सवर्ण समाज का रुझान फिर पार्टी की ओर

by Kirtika Tyagi
जून 22, 2026

UP Election 2027 Mayawati Big Claim: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती जा रही...

Mayawati

गणतंत्र दिवस पर मायावती का प्रहार: कांशीराम के लिए भारत रत्न की मांग और सरकारी दावों को बताया ‘भूलभुलैया’

by Mayank Yadav
जनवरी 26, 2026

Mayawati Demand: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने देशवासियों को बधाई देने...

Next Post
CJI BR Gavai

CJI BR Gavai गवई ने संभाला पदभार, वक्फ केस बनी पहली बड़ी चुनौती

Gold Rate Today

Gold Rate Today : सोना हुआ सस्ता! जानिए आज का ताज़ा भाव और ग्लोबल तनाव का क्या पड़ेगा असर...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist