मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Meerut News: एडमिशन के लिए मारा अल्पसंख्यकों का हक़.. मेरठ में बौद्ध बन किया ये काम

MBBS Fraud : उत्तर प्रदेश में अल्पसंख्यक मेडिकल कॉलेजों में आरक्षित सीटें हैं। सुभारती विश्वविद्यालय, मेरठ में पहली चरण की काउंसलिंग में 22 सीटें अल्पसंख्यक कोटे में थीं। इनमें से 20 सीटों पर छात्रों ने बौद्ध धर्म का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर प्रवेश लिया।

by Mayank Yadav
सितम्बर 14, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
MBBS
Share on FacebookShare on Twitter

MBBS Fraud: उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित सुभारती विश्वविद्यालय में बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां 20 छात्रों ने बौद्ध धर्म के फर्जी प्रमाण पत्र जमा कर अल्पसंख्यक कोटे से एमबीबीएस में प्रवेश लिया है। यह मामला सामने आने के बाद प्रदेश भर के सभी अल्पसंख्यक मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्रों के प्रमाण पत्रों की जांच के आदेश दिए गए हैं।

दरअसल उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित सुभारती विश्वविद्यालय में अल्पसंख्यक मेडिकल कॉलेजों में अल्पसंख्यक कोटे के तहत MBBS सीटें आरक्षित हैं। मेरठ स्थित सुभारती विश्वविद्यालय में पहले चरण की काउंसलिंग में 22 सीटें अल्पसंख्यक कोटे के तहत थीं। इनमें से 20 सीटों पर छात्रों ने बौद्ध धर्म के फर्जी प्रमाण पत्र जमा कर प्रवेश लिया है। यह मामला चिकित्सा शिक्षा विभाग के संज्ञान में आया तो जांच के आदेश दिए गए।

RELATED NEWS

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University

योगी का ‘खेला’: अब मैदान के साथ-साथ विवि में भी दहाड़ेंगे यूपी के खिलाड़ी!

जनवरी 22, 2026
Meerut Kapsaad Case

मेरठ कपसाड़ कांड: ममता पर भारी पड़ा जुनून, बेटी के सामने ही मां का कत्ल

जनवरी 11, 2026

पूरे प्रदेश में जांच के आदेश

मेरठ के इस मामले के बाद प्रदेश के सभी अल्पसंख्यक मेडिकल कॉलेजों में काउंसलिंग के पहले चरण में हुए दाखिलों की जांच शुरू कर दी गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक किंजल सिंह का कहना है कि जांच के बाद जिन MBBS अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाएंगे, उनका दाखिला निरस्त कर दिया जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है। जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह मामला एक बार फिर शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही की जरूरत को रेखांकित करता है।

यहां पढ़ें: खेती में गेम-चेंजर: यूपी ने रिकॉर्ड समय में ऐतिहासिक चकबंदी पूरी

यूपी में MBBS की 1100 से ज्यादा सीटें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के पांच नए मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू करने को मंजूरी दी है। साथ ही कानपुर देहात और ललितपुर के मेडिकल कॉलेजों में सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 100 कर दी गई है। इससे 600 नई MBBS सीटें हो गई हैं। शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रदेश में एमबीबीएस की कुल नई सीटों की संख्या अब 11,200 हो गई है। इनमें से 5,150 सीटें सरकारी मेडिकल कॉलेजों में और 6,050 सीटें निजी मेडिकल कॉलेजों में हैं।

Tags: BuddhismMeerutminority quotaSubharti University
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University

योगी का ‘खेला’: अब मैदान के साथ-साथ विवि में भी दहाड़ेंगे यूपी के खिलाड़ी!

by Mayank Yadav
जनवरी 22, 2026

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के सलावा में राज्य के...

Meerut Kapsaad Case

मेरठ कपसाड़ कांड: ममता पर भारी पड़ा जुनून, बेटी के सामने ही मां का कत्ल

by Mayank Yadav
जनवरी 11, 2026

Meerut Kapsaad Case: मेरठ के सरधना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी पारस...

Meerut murder case:

कातिल बीवी, आशिक और सीमेंट वाला ड्रम: मेरठ के सबसे डरावने कत्ल की फिल्मी दास्तान!

by Mayank Yadav
जनवरी 5, 2026

Meerut murder case: मेरठ का चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड, जिसे 'नीला ड्रम कांड' के नाम से जाना जाता है, एक...

Meerut

दरोगा-सिपाही को भारी पड़ा सादे कपड़ों का शौक, ग्रामीणों ने बना दिया ‘मुर्गा’, अब SSP ने भी नापा!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 26, 2025

Meerut Police attack: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सठला गांव में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना...

Meerut

मेरठ में BLO ने खाया ज़हर: सुपरवाइज़र पर ‘सस्पेंड-FIR’ की धमकी का आरोप, अस्पताल में हंगामा

by Mayank Yadav
दिसम्बर 3, 2025

Meerut BLO SIR Form Suicide Attempt: मेरठ में SIR (स्पेशल समरी रिविज़न) की तैयारी में जुटे बूथ लेवल ऑफिसर (BLO)...

Next Post
rashi

16 सितंबर से सूरज की तरह चमकेगा किन राशियों वालों का भाग्य ? जानें किसे मिलेगा लाभ

sjs

RaeBareli News: 12वीं छात्रा ने छत से छलांग लगाकर की आत्महत्या करने की कोशिश, सवालों के घेरे में खड़ा हुआ SJS स्कूल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist