बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Meerut में तालिबानी तरीके से हुआ कत्ल, कटे सिर को तलाशने में जुटी पुलिस, अभी तक नहीं मिला कोई सुराग

by Juhi Tomer
अक्टूबर 2, 2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश के मेरठ में सिर तन से जुदा की घटना से पूरा मेरठ दहशत में है. मेरठ में तालिबानी मानसिकता हावी होती जा रही हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले मेरठ के परीक्षित थाना क्षेत्र में बुधवार को बरामद हुए सिर कटी लाश की पहचान दीपक त्यागी के रूप में हुई थी। सिर कटी लाश मिलने की सूचना पर आननन-फानन में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची थी, जिसके बाद शव की शिनाख्त की गई तो पता लगा कि दीपक त्यागी नाम के शख्स की लाश है, जिसकी नृशंस हत्या की गई थी. ये घटना 26 सितंबर की है लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली है, कोई भी सुराग पुलिस नहीं खोज पाई है।

बता दें कि मृतक दीपक दो दीन से लापता था. यह घटना मेरठ के थाना परीक्षितगढ़ क्षेत्र की है, जहां दिपक त्यागी की हत्या के बाद उसकी लाश गांव के बाहर फेंक दी गई थी. सिर कटी लाश देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए और चारों ओर चीख पुकार मच गई. इसके बाद आनन- फानन में पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद शव की शिनाख्त की गई. सूत्रों का कहना है की हत्यारों ने पहले दीपक त्यागी को को नशे से बेहोश किया उसके बाद उसके कपड़े बदलें, पैरों की चप्पल निकाली और 5 दिन पहले चोरी हुआ मोबाइल उसके पास रख दिया. वहीं सूत्र बता रहे हैं कि मुस्लिम युवती से दीपक त्यागी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, यह बात जैसे ही परिवार वालों को पता चली उन्होनें इस मामले पर अपनी असहमती जाहिर की. वहीं पीड़ित के परिजनों का आरोप है की विशेष समुदाय के लोगों ने ही इस जघन्य घटना को अंजाम दिया गया है।

RELATED NEWS

Hotel Death मेरठ में कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला युवक का शव, बदबू आने पर कर्मचारियों ने तोड़ा दरवाजा

Hotel Death मेरठ में कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला युवक का शव, बदबू आने पर कर्मचारियों ने तोड़ा दरवाजा

सितम्बर 17, 2026
Bee Attack: मेरठ में शहद निकालने पेड़ पर चढ़ा युवक, मधुमक्खियों के हमले से नीचे गिरकर मौत

Bee Attack: मेरठ में शहद निकालने पेड़ पर चढ़ा युवक, मधुमक्खियों के हमले से नीचे गिरकर मौत

सितम्बर 17, 2026
https://twitter.com/News1IndiaTweet/status/1576472032769810437?s=20&t=c0-BsGVISLY67_yKmbUptg

इसके बाद आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद शव की शिनाख्त की गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्याकांड के खुलासे के लिए जाम लगाकर हंगामा भी किया. काफी मशक्कत और आश्वासन के बाद लोगों ने जाम हटाया. बताया जा रहा है कि मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.वहीं, पुलिस के लिए यह ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री चुनौती बन चुकी है.

दीपक त्यागी का कटा हुआ सिर और हत्यारोपियों को ढूंढने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। गांव और तालाब के साथ खेल तक खंगाल लिए, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। पांच दिन से एसओजी, क्राइम ब्रांच, साइबर सेल और पुलिस की टीमें छानबीन में जुटी हैं। शुक्रवार को भी चार जेसीबी मंगाकर सर्च अभियान चलाया गया। इसके बावजूद नतीजा शून्य रहा। पुलिस अब तक 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर चुकी है।

खजूरी गांव में बताई गई दीपक की अंतिम लोकेशन

परीक्षितगढ़ के खजूरी गांव निवासी धीरेंद्र त्यागी उर्फ भगतजी के बेटे दीपक त्यागी के हत्यारों का सुराग नहीं लगा है। दीपक की अंतिम लोकेशन खजूरी के जाटव मोहल्ले में बताई गई। पास के गांव अहमदनगर बढ़ला में एक युवती से उसके प्रेम संबंध बताए गए। उक्त युवती ने बताया कि तीन माह से दीपक से बोलचाल बंद थी। खजूरी और अहमदनगर बढ़ला के 20 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस तीन दिन से पूछताछ कर रही है। पुलिस का दावा कि दोनों गांव में ही दीपक का कातिल छुपा हो सकता है।

दो दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो घेरेंगे थाना

किसान नेता मांगेराम त्यागी नेखजूरी पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। कहा कि दो दिन में कातिलों की गिरफ्तारी और सिर बरामद नहीं होने पर परीक्षितगढ़ थाने का घेराव करेंगे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के पीड़ित के घर न आने पर नाराजगी जताई। इसके दो घंटे बाद एडीएम ई अमित सिंह और एसडीएम अखिलेश कुमार पहुंचे। वहीं समाजसेवी सचिन सिरोही ने आंदोलन की चेतावनी दी। पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया करने की मांग की। विश्व हिंदू परिषद के दीपक त्यागी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल गांव पहुंचा और परिजनों को सांत्वना दी।

Tags: Deepak Tyagi Murder Case in Meerutlatest meerut newsmeerut crimeMeerut Newsmurder in meerutup crimeUP News
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Hotel Death मेरठ में कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला युवक का शव, बदबू आने पर कर्मचारियों ने तोड़ा दरवाजा

Hotel Death मेरठ में कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला युवक का शव, बदबू आने पर कर्मचारियों ने तोड़ा दरवाजा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 17, 2026

Meerut Hotel Death: मेरठ में एक होटल के कमरे से युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक ने...

Bee Attack: मेरठ में शहद निकालने पेड़ पर चढ़ा युवक, मधुमक्खियों के हमले से नीचे गिरकर मौत

Bee Attack: मेरठ में शहद निकालने पेड़ पर चढ़ा युवक, मधुमक्खियों के हमले से नीचे गिरकर मौत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 17, 2026

Bee Attack : मेरठ में एक दर्दनाक हादसे में शहद निकालने गए युवक की जान चली गई। बताया जा रहा...

Budaun Crime: मारपीट के दौरान लगी चोट से 14 साल की शिवानी की मौत, परिवार को बचाने पहुंची थी मासूम

Budaun Crime: मारपीट के दौरान लगी चोट से 14 साल की शिवानी की मौत, परिवार को बचाने पहुंची थी मासूम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

Budaun Crime: बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के बन्नी ढकपुरा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद बेहद गंभीर...

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Meerut Gurjar Community Political Participation

मेरठ में गुर्जर समाज का ऐलान, किससे मांगी राजनीतिक हिस्सेदारी , 29 अक्टूबर को दिल्ली में रैली

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Meerut Gurjar Community Political Participation:मेरठ में गुर्जर समाज की ओर से राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर आवाज तेज हुई है। समाज...

Next Post

Delhi: नंद नगरी में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या, CCTV के जरिए पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा, जांच में सामने आई वजह

Hapur में सेफ नहीं है BJP नेता, Morning walk पर ऑक्सीजन की बजाय मिल रही मौत, कार्यकर्ता सहित तीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In