शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
  • Home 2
🔍

Meerut chowki suspended: दारोगा समेत पूरी चौकी सस्पेंड, महकमे में हड़कंप, क्यों हुई कड़ी कार्रवाई?

मेरठ में एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने गोकशी रोकने में नाकाम रहने पर खिवाई चौकी को सस्पेंड कर दिया है। चौकी इंचार्ज समेत छह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। एसएसपी की यह कड़ी कार्रवाई पुलिस महकमे में हड़कंप मचाने वाली है, जिसमें 14 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी।

by Mayank Yadav
दिसम्बर 12, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, मेरठ
Meerut

Meerut chowki suspended: मेरठ जिले के हर्रा खिवाई क्षेत्र में गोकशी की सूचना पर पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आने के बाद एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पूरी खिवाई चौकी को सस्पेंड कर दिया है। इसमें चौकी इंचार्ज समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है, और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सिर्फ दो दिन में एसएसपी ने 14 पुलिसकर्मियों पर गाज गिराई है, जिससे पुलिस विभाग में खलबली मची हुई है। जानें इस कड़ी कार्रवाई के पीछे की पूरी कहानी।

गोकशी रोकने में नाकाम पुलिसकर्मी सस्पेंड

दरअसल, मंगलवार को हर्रा खिवाई के जंगल में कुछ किसान गन्ना छिलाई के लिए निकले थे। इस दौरान उन्हें एक गड्ढे में पशु अवशेष मिले, जिसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर सीओ सरधना भी मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच की। जांच में खिवाई चौकी की लापरवाही सामने आई, जिसके बाद रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी गई। इस रिपोर्ट को आधार बनाकर एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बुधवार को चौकी इंचार्ज समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

RELATED NEWS

Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

अगस्त 31, 2026
Supreme Court का बड़ा कदम, छात्रों की हिंसा और पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

Supreme Court का बड़ा कदम, छात्रों की हिंसा और पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

अगस्त 20, 2026

निलंबित पुलिसकर्मियों में उप निरीक्षक रामवीर सिंह, मुख्य आरक्षी अशोक कुमार, नीरज सिंह, आरक्षी भूपेंद्र यादव, विवेक कुमार और अमित पंवार शामिल हैं। एसएसपी ने साफ कहा कि गोकशी जैसी गंभीर घटना में लापरवाही को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कार्रवाई से यह भी स्पष्ट होता है कि एसएसपी इस तरह की घटनाओं में त्वरित और कठोर कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं।

Meerut पुलिस महकमे में हड़कंप

यह पहला मामला नहीं है, जब खिवाई क्षेत्र में गोकशी की घटना हुई हो। करीब एक माह पहले भी इसी क्षेत्र में गोकशी की घटना सामने आई थी। एसएसपी ने इस बार सरूरपुर पुलिस को भी फटकार लगाई है और वहां के अधिकारियों को लापरवाही पर सख्त चेतावनी दी है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि पिछले दो दिनों में निलंबित किए गए 14 पुलिसकर्मियों की लापरवाही उजागर हुई थी, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई। उन्होंने यह भी कहा कि अब किसी भी स्तर पर लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा।

दो दिन में 14 पुलिसकर्मियों पर गाज

Meerut एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने दो दिन में 14 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की है, जिनमें डायल 112 की पीआरवी पर तैनात आठ पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनमें एक महिला पुलिसकर्मी भी थी। एसएसपी ने बताया कि इन सभी पुलिसकर्मियों की लापरवाही के कारण विभागीय जांच की प्रक्रिया शुरू की गई है। एसएसपी ने यह स्पष्ट किया कि पुलिस महकमे में किसी भी प्रकार की लापरवाही को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यहां पढ़ें: One Nation one election : “एक देश, एक चुनाव” को मिली कैबिनेट से मंजूरी, संसद में जल्द पेश होगा बिल
Tags: goskhiMeerutpolice actionSSP

Mayank Yadav

Related Posts

Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

Lucknow Police Sub Inspector:लखनऊ में शराब के नशे में एक दरोगा पर टिफिन संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और कार में...

Supreme Court का बड़ा कदम, छात्रों की हिंसा और पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

Supreme Court का बड़ा कदम, छात्रों की हिंसा और पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Committee Formation: छात्रों के हालिया विरोध-प्रदर्शन और उसके दौरान हुई हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है।...

Supreme Court on Protest Rights

Fundamental Right: प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, किसने बोला शांतिपूर्ण विरोध मौलिक अधिकार

by SYED BUSHRA
जुलाई 27, 2026

Fundamental Right: प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा...

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University

योगी का ‘खेला’: अब मैदान के साथ-साथ विवि में भी दहाड़ेंगे यूपी के खिलाड़ी!

by Mayank Yadav
जनवरी 22, 2026

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के सलावा में राज्य के...

Meerut Kapsaad Case

मेरठ कपसाड़ कांड: ममता पर भारी पड़ा जुनून, बेटी के सामने ही मां का कत्ल

by Mayank Yadav
जनवरी 11, 2026

Meerut Kapsaad Case: मेरठ के सरधना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी पारस...

Next Post
South Africa Second T20

SA vs PAK 2nd T20 : दूसरे टी20 से पहले साउथ अफ्रीका को बड़ा झटका, अनुभवी गेंदबाज टीम से बाहर

Uttarakhand

Uttarakhand board exams: 2025 में बोर्ड परीक्षाएं, 223403 छात्र, फरवरी में होगी शुरुआत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
  • Home 2

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In