Tuesday, December 16, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Meerut News: 8 करोड़ के ‘विधायक’ भैंसे का यूपी में रौला, जानें 60 लाख रुपए की हर साल कैसे करता है कमाई

उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला चल रहा है। जिसमें देश के कोने-कोने से किसान पहुंच रहे हैं। मेले के दूसरे दिन यहां अजब-गजब रोमांच का माहौल देखने को मिला।

Vinod by Vinod
October 9, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला चल रहा है। जिसमें देश के कोने-कोने से किसान पहुंच रहे हैं। मेले के दूसरे दिन यहां अजब-गजब रोमांच का माहौल देखने को मिला। एक से बढ़कर एक नस्ल के भैंसे मेले में दिखे तो गाय-भैसों ने भी सबको मोह लिया। इनसब के बीच हरियाणा के पद्मश्री नरेंद्र सिंह के 8 करोड़ की कीमत वाले मुर्रा नस्ल के भैंसा का अपना अगल ही रौला दिखा। भैंसे का नाम भी नाम भी गजब का रखा गया है। उसे किसान ने ‘विधायक’ नाम दिया है। विशाल कद-काठी वाले विधायक को देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है।

मेरठ जनपद स्थित आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला चल रहा है। इस पशु मेले में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और राजस्थान के किसान अपने अपने पशु लेकर आए हुए हैं। मेले में अजब-गजब के पशु देखे जा सकते हैं। महंगी-महंगी भैंस-गाय के अलावा घोड़े भी शान बढ़ा रहे हैं। इनसब के बीच सबसे ज्यादा चर्चा हरियाणा के विधायक भैंसा की है। विधायक नामक इस भैंसे की कीमत आठ करोड़ रुपये होने का दावा किया जा रहा है। इसके मालिक नरेंद्र सिंह को अच्छे पशुपालन के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इस मुर्रा सांड ‘विधायक’ को देखने के लिए लोग लालायित रहे और सेल्फी ली।

RELATED POSTS

Meerut

मेरठ में BLO ने खाया ज़हर: सुपरवाइज़र पर ‘सस्पेंड-FIR’ की धमकी का आरोप, अस्पताल में हंगामा

December 3, 2025
Meerut

दबंग दारोगा की ‘गंदी डिमांड’: मना करने पर जलाई पार्लर मालकिन की स्कूटी!

December 2, 2025

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मोदीपुरम के निदेशक प्रसार डॉ. पीके सिंह के अनुसार, सीमन से ही ऐसे भैंसे की कीमत का आकलन किया जाता है। इस भैंसे से साल में 50-60 लाख रुपये का सीमन बेचा जा रहा है। अब तक करीब 8 करोड़ का सीमन बेच चुके हैं। वहीं पद्मश्री नरेंद्र सिंह ने कहा कि मुर्रा नस्ल के सांड विधायक ने देशभर में अनेक प्रतियोगिताओं में अपना परचम लहराया है। पद्मश्री नरेंद्र सिंह ने बताया कि विधायक भैंसा को खरीदने के लिए देश ही नहीं विदेश से भी ग्राहक आए। लेकिन हमने बेचने से इंकार कर दिया। पद्मश्री नरेंद्र सिंह ने बताया कि भैंसा के खाने की अलग व्यवस्था है। फलों के अलावा भैंसे को अन्य पर्दार्थ दिए जाते हैं।

कृषि विज्ञान महाविद्यालय के डीन डॉ. राजबीर सिंह ने बताया की इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी के वित्तीय सहयोग से मेला लगाया गया है। किसानों को कृषि और पशुपालन के क्षेत्र से संबंधित उन्नत तकनीक की जानकारी दी जा रही है। बता दें, मेले में सौंदर्य प्रतियोगिता के लिए गाय, बैल और भैंसों का चयन किया। मेले में ढोल की थाप, एक तारे की सधी हुई धुन और बीण के साथ हरियाणा के रागिनी गायकों ने दर्शकों को बांधे रखा। डीन डॉ.राजबीर सिंह ने कहा कि मेले में कृषि और पशुपालन क्षेत्र से संबंधित उन्नत तकनीक की जानकारी दी जा रही है। कुलाधिपति योगेश मोहन गुप्ता ने भी मेले का भ्रमण किया। डॉ.संदीप कुमार, डॉ.लखविन्दर सिंह सहित सभी शिक्षक एवं छात्र भी मौजूद रहे।

 

Tags: buffaloBuffalo worth Rs 8 croreIIM-T University Kisan MelaMeerutUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Meerut

मेरठ में BLO ने खाया ज़हर: सुपरवाइज़र पर ‘सस्पेंड-FIR’ की धमकी का आरोप, अस्पताल में हंगामा

by Mayank Yadav
December 3, 2025

Meerut BLO SIR Form Suicide Attempt: मेरठ में SIR (स्पेशल समरी रिविज़न) की तैयारी में जुटे बूथ लेवल ऑफिसर (BLO)...

Meerut

दबंग दारोगा की ‘गंदी डिमांड’: मना करने पर जलाई पार्लर मालकिन की स्कूटी!

by Mayank Yadav
December 2, 2025

Meerut crime news: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक निलंबित दारोगा (सब-इंस्पेक्टर)...

Meerut

आई-कार्ड बना काल: मेरठ में 13 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत ने सबको हिलाया

by Mayank Yadav
December 2, 2025

Meerut School Student Death: मेरठ में सोमवार की देर शाम एक दुखद और असामान्य घटना सामने आई, जहां आर्मी पब्लिक...

UP News: बृजभूषण शरण सिंह ने खोल दिए 2029 के पत्ते, बता दिया कहां से लड़ेंगे लोकसभा का इलेक्शन

by Vinod
November 30, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। हम कहां से चुनाव लड़ूंगे इसका फैसला वह नहीं बल्कि जनता करेगी। चुनाव में कहां से उतरूंगा,...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
November 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

Next Post
Rinku Singh

'D कंपनी' का खौफ! क्रिकेटर रिंकू सिंह से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी, वेस्टइंडीज से पकड़े गए 2 गुर्गे

Agra News: थाने में पत्नी बोली, ‘मेरा पति हैं नामर्द और जेठ करता हैं दरिदंगी, प्लीज हमें बचा लें दरोगा जी’

Agra News: थाने में पत्नी बोली, ‘मेरा पति हैं नामर्द और जेठ करता हैं दरिदंगी, प्लीज हमें बचा लें दरोगा जी’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version