मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

डिजिटल अरेस्ट और Cyber Fraud के खिलाफ गृह मंत्रालय ने लिए है ये महत्वपूर्ण फैसले

हाल के दिनों में डिजिटल अरेस्ट और साइबर धोखाधड़ी से जुड़ी घटनाओं में बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार ने इससे निपटने के लिए ठोस कदम उठाया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन अपराधों से मुकाबला करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है।

by Digital Desk
अक्टूबर 30, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
digital arrest
Share on FacebookShare on Twitter

Cyber Fraud  : गृह मंत्रालय के इंटरनल सिक्योरिटी विभाग के सेक्रेटरी इस समिति की निगरानी करेंगे, और एक विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। MHA के I4C (इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर) विंग ने सभी राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित किया है। सूत्रों के अनुसार, डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

साइबर धोखाधड़ी से जुड़े आंकड़े

मिली जानकारी के अनुसार, इस साल अब तक 6000 से अधिक डिजिटल अरेस्ट की शिकायतें दर्ज हुई हैं। साइबर धोखाधड़ी और डिजिटल अरेस्ट की घटनाओं में शामिल 6 लाख मोबाइल फोन गृह मंत्रालय के साइबर विंग द्वारा ब्लॉक किए जा चुके हैं। इसके अलावा, 709 मोबाइल ऐप्स पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। साइबर अपराधों में शामिल 1 लाख 10 हजार IMEI नंबर और 3.25 लाख फर्जी बैंक खातों को भी फ्रीज करा गया है।

RELATED NEWS

Cyber Crime: सोशल मीडिया पर निवेश का लालच देकर की लाखों ठगी, नोएडा से तीन आरोपी गिरफ्तार

Cyber Crime: सोशल मीडिया पर निवेश का लालच देकर की लाखों ठगी, नोएडा से तीन आरोपी गिरफ्तार

सितम्बर 22, 2026
Money Restoration Module: साइबर ठगी में फ्रीज पैसा वापस पाने का आसान तरीका, घर बैठे करें रिफंड क्लेम

Money Restoration Module: साइबर ठगी में फ्रीज पैसा वापस पाने का आसान तरीका, घर बैठे करें रिफंड क्लेम

सितम्बर 8, 2026

प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ में चेतावनी

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में डिजिटल अरेस्ट और साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई और जनता को इनसे सतर्क रहने की सलाह दी थी।

क्या है यह नई साइबर धोखाधड़ी?

डिजिटल अरेस्ट साइबर अपराध का एक नया तरीका है, जिसमें ठग कानून प्रवर्तन अधिकारी का रूप लेकर ऑडियो या वीडियो कॉल पर लोगों को धमकाते हैं। वे गिरफ्तारी के बहाने लोगों को मानसिक दबाव में डालकर उन्हें डिजिटल रूप से बंधक बना लेते हैं। इस प्रक्रिया में जालसाज कानून का डर दिखाकर लोगों से आर्थिक लाभ उठाने की कोशिश करते हैं।

CERT-In की चेतावनी 

इस सप्ताह के शुरु में ही कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ऑफ इंडिया (CERT-In) ने एक सूची जारी की है, जिसमें ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक दर्जन से ज्यादा तरह के तरीके बताए गए हैं। इनमें लोगों के धन और व्यक्तिगत डेटा को चुराने के तरीकों में “डिजिटल अरेस्ट” भी शामिल है। CERT-In ने लोगों को जागरूक रहने और सतर्क रहने की सलाह दी है ताकि वे साइबर अपराधियों के चुंगल में न फंसें।

सरकार के इस कदम से डिजिटल अरेस्ट और साइबर धोखाधड़ी के मामलों में कमी आने की उम्मीद है, और जनता को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक होने का संदेश भी मिलता है।

Tags: Cyber FraudDigital ArrestMinistry of Home Affairs
Share196Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

Cyber Crime: सोशल मीडिया पर निवेश का लालच देकर की लाखों ठगी, नोएडा से तीन आरोपी गिरफ्तार

Cyber Crime: सोशल मीडिया पर निवेश का लालच देकर की लाखों ठगी, नोएडा से तीन आरोपी गिरफ्तार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

Cyber Crime: सोशल मीडिया पर निवेश के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर लोगों से साइबर ठगी करने वाले...

Money Restoration Module: साइबर ठगी में फ्रीज पैसा वापस पाने का आसान तरीका, घर बैठे करें रिफंड क्लेम

Money Restoration Module: साइबर ठगी में फ्रीज पैसा वापस पाने का आसान तरीका, घर बैठे करें रिफंड क्लेम

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 8, 2026

Money Restoration Module: भारत में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के मामलों के बीच केंद्र सरकार ने पीड़ितों की...

Noida Cyber Fraud: किस ग्रुप से जोड़ बिछाया जाल, तीन लोगों को बनाया शिकार, जानिए कैसे करी 25 लाख की ठगी,

Noida Cyber Fraud: किस ग्रुप से जोड़ बिछाया जाल, तीन लोगों को बनाया शिकार, जानिए कैसे करी 25 लाख की ठगी,

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

नोएडा में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने WhatsApp और Telegram ग्रुप के जरिए...

Cyber Fraud: बात ठगी की नहीं ठग की, जिसने APK फाइल बनाकर 65 करोड़ रुपये पार कर दिए

Cyber Fraud: बात ठगी की नहीं ठग की, जिसने APK फाइल बनाकर 65 करोड़ रुपये पार कर दिए

by Kirtika Tyagi
जुलाई 22, 2026

APK Fraud: ठगी के मामलों में अक्सर शिकार बनने वाले लोगों की चर्चा होती है, लेकिन इस बार पुलिस ने...

Cyber Fraud: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता किसान बने साइबर ठगी के शिकार, बिना ATM और इंटरनेट बैंकिंग के खाते से उड़ा गये 83 हजार रुपये

Cyber Fraud: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता किसान बने साइबर ठगी के शिकार, बिना ATM और इंटरनेट बैंकिंग के खाते से उड़ा गये 83 हजार रुपये

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

Farmer Loses ₹83,244 in Cyber Fraud: पश्चिम बंगाल के चर्चित किसान और पर्यावरण के अनुकूल खेती के लिए साल 2019...

Next Post
Etmadpur

आगरा दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा, विशेष न्यायाधीश सोनिका चौधरी ने सुनाई सजा

Subesh kumar singh

जिसने 'शुक्ला' को किया था खत्म, गुंडों में भरे थे खौफ, यूपी के असली दबंग अधिकारी का निधन, शोक की लहर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In