मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Sambhal violence : पुलिस के हाथ लगे पुख्ता सबूत, संभल हिंसा में उपद्रवियों ने दागे पाकिस्तानी फैक्ट्री के बने कारतूस

उपद्रवियों ने संभल हिंसा के दौरान पाकिस्तान निर्मित कारतूस से की थी फायरिंग, यूएसए के भी पुलिस ने बरामद किए खोखे।

by Vinod
दिसम्बर 3, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। शामी जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा को लेकर हरदिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। मंगलवार को फोरेंसिक टीम हिंसाग्रस्त इलाके पर पहुंची। जहां कोट गर्वी मोहल्ले की नालियों से जांच टीम ने 5 खोखा और 2 मिस फायर कारतूस बरामद किए। ये खोखे पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से बने हुए बताए गए हैं। पूरे मामले पर एसपी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने बताया है कि पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के 9 एएमम के 2 मिस फायर और 1 खोखा बरामद हुआ है। इसके अलावा 12 बोर के 2 खोखे और 32 बोर के 2 खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस की टीमें अभी भी सर्च ऑपरेशन चलाए हुए हैं।

सर्वे के दौरान भड़की थी हिंसा

संभल की एक स्थानीय आदालत के आदेश पर शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान कुछ लोगों ने सर्वे का विरोध किया। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पथराव करने लगी। उपद्रवियों ने पुलिस पर पेट्रोल बम के अलावा गन से फायरिंग भी की। संभल पुलिस ने दावा किया था कि उपद्रवियों ने करीब 41 राउंड फायरिंग की थी। टीम के साथ सीओ संभल अनुज चौधरी भी मौके पर मौजूद रहे। हिंसा के दौरान उनके पैर में गोली लगी थी। हिंसा में चार लोगों को अपनी जान भी गवांनी पड़ी।

RELATED NEWS

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

अगस्त 8, 2026
Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

अगस्त 2, 2026

फोरेंसिक टीम के हाथ लगे कारतूस

संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया हिंसा की जांच को लेकर एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी की टीम ने अपनी जांच शुरू कर दी है। टीम के विवेचकों ने फोरेंसिक टीम के लिए रिक्वेस्ट किया था। फोरेंसिक टीम और नगरपालिका की टीमें मंगलवार को जब जांच की तो बहुत चौंकाने वाली चीज सामने आई है। जिसमें एक पीओएफ 9 एमएम, 68-26 एक फायर केस मिला है। जिसको खोखा कहते हैं। एक में एफएन स्टार बना हुआ है। एक मिस फायर भी मिला है। मिस फायर इसलिए कहेंगे क्योंकि उसके ऊपर स्ट्राइकर का निशान है। लगता है चलाते समय उसने निकाला है और फायर नहीं हुआ है। दूसरा राउंड फायर करने के लिए शायद उसको यूज किया गया है।

पाक-यूएसए के कारतूस

एसपी ने बताया कि एक 12 बोर का डायमीटर का खोखा मिला है। जिस पर लिखा है विनचेस्टर मेड इन यूएसए नंबर 12ए,। एक और है जिसके पन्ने पर लिखा है स्पेशल 12 केए। इस तरह के कुल 6 फायर और मिस फायर वाले केस मिले हैं। ये जो पाकिस्तान का कारतूस मिला है, ये दर्शाता है कि ये बहुत सीरियस केस है। पुलिस टीम जांच कर रही है। हम लोग ऐसे लोगों को तलाश लेंगे, जिन्होंने ये काम किया है। मैं उम्मीद करता हूं, जल्द ही सभी दोषी सामने होंगे। एसपी ने बताया कि हिंसा के दौरान चार लोगों की मौत हुई है। जिनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आई थी। जिसमें उनकी मौत देसी बंदूक की गोली से होना बताई गई थी।

नालों की करवाई जाएगी सफाई

एसपी ने बताया कि हिंसा के बाद नालों की सफाई का कार्य शुरू हुआ। । नगर निगम को फिर बुलाया गया है। बुधवार की सुबह से नालों की सफाई का कार्य शुरू होगा। जिससे कुछ तथ्य और सामने आने की उम्मीद है। एसपी ने बताया कि हिरासत में लिए लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन लोगों ने कुछ लोगों के नाम बताए हैं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने करीब डेढ़ घंटे सर्चिंग की है। बुधवार को भी फॉरेसिंक टीम मौके पर आ सकती है। एसपी ने कहा कि पुलिस बड़े पैमाने पर हिंसा की जांच कर रही है। हर एंगल को खंगाला जा रहा है।

मस्जिद पर कुछ होने वाला

24 नवंबर की सुबह करीब साढ़े 7 बजे सर्वे टीम दोबारा मस्जिद पहुंची। सुबह 6 बजे से ही जामा मस्जिद पर पुलिस तैनात थी। इलाके में भारी फोर्स को देखते हुए मुस्लिम कम्युनिटी में हलचल शुरू हो गई। पूरे शहर में ये अफवाह फैलने लगी कि आज मस्जिद पर कुछ होने वाला है। वॉट्सऐप ग्रुपों में मैसेज वायरल होने लगे। धीरे-धीरे शहर के दूसरे हिस्सों में रहने वाले लोग भी जामा मस्जिद के आसपास जुटने लगे। सुबह 8 बजे तक दो हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ जामा मस्जिद एरिया में पहुंच चुकी थी। इसमें 20 से 30 साल उम्र वालों की संख्या काफी ज्यादा थी।

सीओ समेत 25 पुलिसकर्मी घायल

उपद्रवियों में बड़ी तादाद उन युवाओं की थी, जो जामा मस्जिद के आसपास के रहने वाले नहीं थे। पहले उन्होंने सर्वे रोकने की कोशिश की, फिर नारेबाजी की। लेकिन, सर्वे शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ। बाहर भीड़ को देखते हुए सर्वे टीम को पुलिस अपनी निगरानी में लेकर कोतवाली गई। सर्वे पूरा होने के बाद भीड़ की तरफ से पत्थर फेंकने शुरू हुए, फिर बवाल बढ़ता गया। छतों से पथराव और फायरिंग की गई। हिंसा में 4 मुस्लिम युवकों की जान गई। करीब 25 पुलिसकर्मी घायल हुए। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के पीआरओ और संभल सीओ अनुज चौधरी के पैर में गोली थी। हिंसा में एक आरोपी के पास से पुलिस ने ये दोधारी चाकू बरामद किया था।

Tags: PAKISTANPakistan's cartridgessambhal newsSambhal SPSambhal violenceSambhal Violence News
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

Iran Attack: शहबाज-मुनीर के सऊदी पहुंचते ही ईरान का बड़ा पलटवार, हमलों में कई मौतों का दावा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 8, 2026

Iran War: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर की सऊदी अरब यात्रा ऐसे समय हुई...

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

Broad Peak Avalanche: ब्रॉड पीक एवलांच में मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा की मौत, रेस्क्यू में मिला शव

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Broad Peak Avalanche: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित दुनिया की सबसे कठिन चोटियों में शामिल ब्रॉड पीक पर बड़ा...

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

SCO Summit 2027: न्योते पर सस्पेंस, क्या इस्लामाबाद जाएंगे पीएम मोदी? SCO समिट पर बढ़ी सियासी चर्चा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 1, 2026

SCO Summit 2027: पाकिस्तान ने संकेत दिया है कि वह वर्ष 2027 में इस्लामाबाद में होने वाले शंघाई सहयोग संगठन...

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

B C G Camp Attack: कोस्ट गार्ड कैंप पर हमला, BLA ने 30 से ज्यादा पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने का किया दावा

by Kirtika Tyagi
जुलाई 4, 2026

Balochistan Coast Guard Camp Attack: पाकिस्तान के अशांत बलोचिस्तान प्रांत से एक बड़ी घटना सामने आई है। ग्वादर जिले के...

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 20, 2025

Sambhal Road Accident :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

Next Post
Rahul Gandhi

राहुल गांधी यूपी सांसदो के साथ जाएंगे संभल, प्रियंका गांधी भी जाने की संभावना, जानें पूरा मामला

Annapurna Jayanti 2024

कब मनाई जाएगी अन्नपूर्णा जयंती? जान लें सही तिथि, पूजा विधि और महत्व

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist