शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Muzaffarnagar News : अंगीठी की आग में घिरा परिवार, अगली दोपहर तक दरवाजा न खुला, फिर पांच सदस्य मिले बेहोश

मुजफ्फरनगर जिले में रविवार रात एक परिवार की एक छोटी सी गलती के कारण उनकी जान खतरे में पड़ गई। सर्दी से बचने के लिए उन्होंने कमरे में कोयले की अंगीठी जलाई, लेकिन कमरे में हवा की व्यवस्था न होने के कारण दो बच्चों समेत परिवार के पांच सदस्य बेहोश हो गए।

by Gulshan
दिसम्बर 17, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Muzaffarnagar News
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

1. Muzaffarnagar Mother Son Death

Muzaffarnagar News:पैसों को लेकर मां से हुआ विवाद, बेटे ने खाया जहर; सदमे में 80 वर्षीय मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

सितम्बर 15, 2026
Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Muzaffarnagar News : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में रविवार रात एक परिवार की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई, जब उन्होंने सर्दी से बचने के लिए अपने कमरे में कोयले की अंगीठी जलाई थी। कमरे में हवा की व्यवस्था न होने के कारण दो बच्चों सहित परिवार के पांच सदस्य बेहोश हो गए।

यह घटना सोमवार दोपहर के बाद तब सामने आई जब घर का दरवाजा नहीं खोला गया। पड़ोसियों ने छत के रास्ते घर में जाकर देखा तो परिवार के सभी सदस्य बेहोश पड़े थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, और पुलिस मौके पर पहुंची। बेहोश हुए सभी सदस्यों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां दो बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेरठ रेफर किया गया, जबकि बाकी परिवार का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

यह भी पढ़ें : योगी सरकार आज पेश करेगी अनुपूरक बजट, महाकुंभ के लिए मिल…

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मदीना कॉलोनी में स्थित सलीम के घर में हुई। सलीम का परिवार रविवार रात अपने कमरे में सो रहा था और सर्दी से बचने के लिए उन्होंने कमरे में कोयले की अंगीठी जलाई थी। लेकिन कमरे में वेंटिलेशन की व्यवस्था नहीं होने के कारण अंगीठी से निकलने वाला धुंआ कमरे में ही जमा हो गया, जिससे दो बच्चे चांद और हजारा सहित परिवार के अन्य सदस्य सलीम, निशारा और तबस्सुम बेहोश हो गए।

सीओ सिटी, व्योम बिंदल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार शाम को सिविल लाइन थाना को सूचना मिली कि मदीना कॉलोनी के एक घर में लोग बेहोश पाए गए हैं। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर देखा कि कमरे में एक बुझी हुई कोयले की अंगीठी पड़ी थी। ऐसा अनुमान है कि ये लोग अंगीठी में कोयला जलाकर सो रहे थे और कमरे में वेंटिलेशन की कमी के कारण धुंआ जमा हो गया, जिससे वे बेहोश हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजा, जहां तीन लोगों का इलाज मुजफ्फरनगर में हो रहा है, और दो बच्चों को मेरठ रेफर किया गया है। उनके अन्य परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

Tags: muzaffarnagar NewsUP News
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

1. Muzaffarnagar Mother Son Death

Muzaffarnagar News:पैसों को लेकर मां से हुआ विवाद, बेटे ने खाया जहर; सदमे में 80 वर्षीय मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पारिवारिक कलह के चलते मां-बेटे की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है।...

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Next Post
फूलन देवी की गैंग में थे  IG-DIG और इंस्पेक्टर, ‘बैंडिट क्वीन’ की बैंक का ये मैनेजर सबको बांटता था वेतन

फूलन देवी की गैंग में थे  IG-DIG और इंस्पेक्टर, ‘बैंडिट क्वीन’ की बैंक का ये मैनेजर सबको बांटता था वेतन

IND vs AUS 3rd Test Day 4 Live Score

IND vs AUS 3rd Test Day 4 Live Score: बुमराह-आकाश दीप ने बिगड़ा ऑस्ट्रेलिया का खेल, गाबा में बचाया फॉलोऑन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In