Sunday, June 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

अब कोर्ट में मिलते हैं: नगीना सांसद Chandrashekhar Azad की बढ़ीं मुश्किलें, डॉ. रोहिणी ने महिला आयोग में की शिकायत

नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने उन पर भावनात्मक शोषण का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है और कानूनी लड़ाई का ऐलान किया है।

by Mayank Yadav
June 24, 2025
in Breaking, Latest News, उत्तर प्रदेश
Chandrashekhar Azad
Share on FacebookShare on Twitter

Chandrashekhar Azad controversy: नगीना से सांसद और भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इंदौर की पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने उनके खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग में गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। डॉ. रोहिणी ने Chandrashekhar Azad पर भावनात्मक शोषण और धोखे का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि चंद्रशेखर ने उनके साथ निजी संबंध रखे, लेकिन अपनी शादी की सच्चाई छिपाई। इस पूरे मामले को अब डॉ. रोहिणी ने कानूनी लड़ाई में बदलने का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रोहिणी ने कहा है कि अब कोर्ट में ही सच सामने आएगा और वह अपने स्वाभिमान के लिए आखिरी दम तक लड़ेंगी।

Image

RELATED NEWS

UP Election 2027: चंद्रशेखर आजाद की पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव, जानिए कब से शुरू होंगे टिकट दावेदारों के इंटरव्यू

UP Election 2027: चंद्रशेखर आजाद की पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव, जानिए कब से शुरू होंगे टिकट दावेदारों के इंटरव्यू

June 13, 2026
अब ‘बर्न गर्ल’ ने भीम आर्मी चीफ की डील को कर दिया लीक, बता दिया कब बीजेपी का दामन थामेंगे चंद्रशेखर आज़ाद

अब ‘बर्न गर्ल’ ने भीम आर्मी चीफ की डील को कर दिया लीक, बता दिया कब बीजेपी का दामन थामेंगे चंद्रशेखर आज़ाद

November 26, 2025

महिला आयोग में दर्ज हुई शिकायत, सोशल मीडिया पर साझा की रसीद

डॉ. रोहिणी घावरी ने राष्ट्रीय महिला आयोग में अपनी शिकायत दर्ज कराने के बाद उसकी रसीद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सार्वजनिक कर दी। उन्होंने लिखा, “मेरी कानूनी लड़ाई शुरू हो चुकी है। मैं अपने स्वाभिमान और सम्मान के लिए लड़ रही हूं। पीछे हटने का सवाल ही नहीं उठता।” रोहिणी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी दबाव में आने वाली नहीं हैं और इस लड़ाई को अंत तक ले जाएंगी।

चंद्रशेखर पर निजी रिश्ते में धोखे का आरोप

डॉ. रोहिणी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चंद्रशेखर आजाद ने न केवल उनके साथ निजी रिश्ता रखा बल्कि अपनी शादी की बात भी उनसे छिपाई। उन्होंने आरोप लगाया कि Chandrashekhar Azad ने उन्हें और कई अन्य लड़कियों को भावनात्मक रूप से शोषित किया है। जब उन्हें Chandrashekhar Azad की शादी के बारे में पता चला, तो वे पूरी तरह टूट गईं। इस मामले में चंद्रशेखर आजाद ने केवल इतना कहा है कि यह एक महिला के सम्मान से जुड़ा मामला है और वे इसका जवाब सिर्फ कोर्ट में ही देंगे।

सोशल मीडिया पर रोहिणी का तीखा हमला

डॉ. रोहिणी लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से चंद्रशेखर आजाद पर हमला बोल रही हैं। उन्होंने लिखा कि चंद्रशेखर ने दिल्ली में मीटिंग के दौरान रिश्ते की बात स्वीकार की थी लेकिन राजनीतिक नुकसान का डर देखकर उन्हें छोड़ दिया। रोहिणी ने चंद्रशेखर से सवाल किया, “क्या मैं कोई खिलौना थी जिसे इस्तेमाल कर फेंक दिया?” उन्होंने साफ कहा कि उन्हें माफी नहीं, बल्कि इंसाफ चाहिए और अब वे कोर्ट में मिलेंगी।

मानहानि के कानूनी नोटिस, आरोपों का जवाब मांगा

डॉ. रोहिणी ने बताया कि उनके खिलाफ झूठी अफवाहें और चरित्र हनन करने वालों को उनके अधिवक्ता की ओर से मानहानि के कानूनी नोटिस भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा या किसी विरोधी पार्टी का एजेंट बताने की बातें सिर्फ इसलिए हो रही हैं क्योंकि वे अपनी आवाज उठा रही हैं। रोहिणी ने लिखा कि अगर उनकी जगह किसी की बहन होती तो क्या तब भी लोग चुप रहते? उन्होंने कहा कि वह इस लड़ाई के लिए पूरी तरह तैयार हैं, चाहे सामने चंद्रशेखर जैसे सांसद हों या सोशल मीडिया पर झूठ फैलाने वाले लोग। “अब सबको कोर्ट में जवाब देना होगा,” उन्होंने दोहराया।

PDA प्रेम या अनुशासन? SP ने क्रॉस वोटिंग करने वाले 7 में से सिर्फ 3 विधायकों पर चलाया हंटर, 4 को क्यों दी माफी?

Tags: Chandrashekhar Azad
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

UP Election 2027: चंद्रशेखर आजाद की पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव, जानिए कब से शुरू होंगे टिकट दावेदारों के इंटरव्यू

UP Election 2027: चंद्रशेखर आजाद की पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव, जानिए कब से शुरू होंगे टिकट दावेदारों के इंटरव्यू

by Sadaf Farooqui
June 13, 2026

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की अगुवाई वाली आजाद समाज...

अब ‘बर्न गर्ल’ ने भीम आर्मी चीफ की डील को कर दिया लीक, बता दिया कब बीजेपी का दामन थामेंगे चंद्रशेखर आज़ाद

अब ‘बर्न गर्ल’ ने भीम आर्मी चीफ की डील को कर दिया लीक, बता दिया कब बीजेपी का दामन थामेंगे चंद्रशेखर आज़ाद

by Vinod
November 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आज वही महबूबा फ्लावर से फायर बन गई है। यूपी की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर...

Chandrashekhar Azad

सांसद चंद्रशेखर आज़ाद को जान से मारने की धमकी, पुलिस सतर्क, शुरु हुई जांच

by Gulshan
July 2, 2025

Chandrashekhar Azad : नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को जान से मारने की...

Chandrashekhar Azad

‘रावण’ ने छोड़ दिए अपने ही सिपाही? प्रयागराज बवाल में चंद्रशेखर आज़ाद का यू-टर्न!

by Mayank Yadav
June 30, 2025

Chandrashekhar Azad Protest: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए बवाल के बाद आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और...

आखिरकार चंद्रशेखर आजाद ने स्वामी प्रसाद मौर्य से मिलाया हाथ, ओवैसी और ‘खान’ को साथ लाकर विपक्ष का बिगाड़ेंगे खेल

आखिरकार चंद्रशेखर आजाद ने स्वामी प्रसाद मौर्य से मिलाया हाथ, ओवैसी और ‘खान’ को साथ लाकर विपक्ष का बिगाड़ेंगे खेल

by Vinod
June 6, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव 2027 में होना है, लेकिन सूबे में अभी से रणभेदी बज...

Next Post
Spiritual Remedies, Vastu and Astrology

Harsingar ke Phool खुशबू के साथ-साथ भाग्य बदलने वाला फूल, क्या है इसके चमत्कारी उपाय

1975 Emergency in India

25 जून 1975 जब भारत की जनता की आवाज़ छीन ली गई थी, क्यों लोकतंत्र पर लगी थी रोक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist