Wednesday, June 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

रामपुर में टूटी नवाब हामिद अली ख़ान की मूर्ति ,पोते नावेद मियां ने लगाया आज़म खान पर स्टैचू तोड़ने का आरोप

by Muskaan Rajput
September 15, 2022
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

समाजवादी नेता आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं,जहां एक तरफ आजम खान मुकदमों की लंबी फेहरिस्त के मकड़जाल में फंसे हैं। वहीं दूसरी तरफ रामपुर नवाब खानदान से नवाब काजिम अली खान ने आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम पर रामपुर के पूर्व नवाब हामिद अली ख़ान की स्टैचू तोड़ने का आरोप लगाया है। आपको बतादें यह स्टैचू NH 24 पर सीआरपीएफ रेलवे क्रॉसिंग के सामने एक पार्क में लगी है। इस स्थान को फोटो चुंगी भी कहा जाता है, क्योंकि यहां पर रामपुर के पूर्व शासक नवाब हामिद अली ख़ान की एक पत्थर की बनी मास्टर पीस प्रतिमा खड़ी है। जिसमें अब स्टेचू के कई पार्ट्स डैमेज हैं।

पहले भी लगे है आजम पर आरोप

नवाब काजिम ने बताया की उनके दादा की स्टैचू के नाक,कान,आंखें और सर के मुकुट का भाग एंव नवाब की हाथ की तलवार सभी क्षतिग्रस्त है। नवाब हामिद अली ख़ान के पोते नवाब काजिम अली खान ने आजम खान और उनके बेटे विधायक अब्दुल्ला आजम और सपा के लोगों पर प्रतिमा को खंडित करने का अंदेशा जताया है। उन्होंने कहा 10 साल पहले सपा शासनकाल में भी आजम खान ने नवाबों की संपत्ति को हानि पहुंचाई थी उनकी इमारतें, महलों और बनवाए गए गेटों को तुड़वाने की कोशिश आजम खान की और उन्हे तुड़वाया था। दो-तीन दिन पहले फिर इनके गुंडों ने यह काम किया है। जाहिर सी बात है आजम खान उनका बेटा अब्दुल्ला आजम और उनके जितने गुंडे हैं। सपा के गुंडे हैं उन्होंने यह काम किया है, क्योंकि आजम खान की राजनीति दशको से नवाबों के खिलाफ रही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया थाना सिविल लाइंस में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है पुलिस अपनी तफ्तीश में मालूम करेगी कि असल क्या हुआ है,लेकिन मैं चाहता हूं इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो।

RELATED NEWS

Jahangir Khan Arrested In Falta Case

Falta Election Violence Case: हिंसा मामले में फाल्टा का पुष्पा गिरफ्तार, STF ने दबोचा, चुनाव के दौरान दिए गए बयान फिर चर्चा में

June 9, 2026
Khan Sir Patna Firing Case

Patna Firing Case: खान सर को फायरिंग मामले में बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, पटना सिविल कोर्ट ने दी अंतरिम राहत, जांच जारी

June 9, 2026

90 साल पुरानी है नवाब का स्टैचू

नवाब काजिम अली खान उर्फ नावेद मियां ने कहा फोटो चुंगी पर नवाब हामिद अली खान कि एक स्टैचू लगाया गया था नवाब हामिद अली खान रामपुर के नवाब थे, मेरे परदादा थे। उनकी डेथ 1930 में हुई और वर्ष 1932 में हमारे दादा ने यह स्टेचू लगवाया था पत्थर का बना हुआ है। लगभग 90 साल हो गए यह गवर्नमेंट की प्रॉपर्टी है, यह जगह जहां पर इसकी स्थापना हुई वह जगह सरकारी है। प्रशासन के अंडर में है और 10 साल पहले भी जब आजम खान समाजवादी सरकार थी उसमें भी उसके गुंडों ने उसको तोड़ने की कोशिश की थी फिर उसकी मरम्मत करा दी गई लेकिन उसमें कोई एक्शन नहीं लिया गया क्योंकि उस समय सपा सरकार थी अब दो-तीन दिन पहले फिर इनके गुंडों ने यह काम किया है और यह जाहिर सी बात है कि आज़म उसका बेटा अब्दुल्ला और उनके जितने गुंडे हैं उन्होंने सपा के गुंडे हैं उन्होंने यह काम किया है क्योंकि आज़म सालों से उसकी राजनीति ही नवाबों के खिलाफ रही है नवाबों की बनी हुई कोई भी इमारत गेट दीवारें प्रतिमाएं हर चीज को तोड़ने की पूरी कोशिश की गई और तोड़े भी गए हैं नवाब गेट तोप खाना गेट शाहबाद गेट इसने तोड़ा यहां तक के रामपुर के किले को तोड़ने का भी लेटर कलेक्टर को उस समय में लिखा था और रामपुर रजा लाइब्रेरी की बिल्डिंग जो नवाब हामिद अली ख़ान की खुद की बनवाई हुई थी जिसका नाम हामिद मंजिल है। वह भी तोड़ने के लिए शासन को लेटर लिखा था और जिन चीजों को जिन महलों को जिन भवनों को यह तोड़ नहीं पाया उन पर कब्जा कर लिया जैसे मुर्तजा स्कूल जैसे और स्कूल हैं मदरसा आलिया की किताबें चोरी करके अपने यूनिवर्सिटी ले गया और यहां तक कि नूर महल की दीवार तोड़ने के लिए उस समय यहां के नगर पालिका चेयरमैन को उसने कहा था लेकिन यह तोड़ने पाए क्योंकि हमने उस पर लीगल एक्शन लिया।

पुलिस को दी गई तहरीर के संबंध में बताते हुए नवाब काजिम अली खान ने बताया मेन तो इनका नेता जो गुंडों का नेता है आजम और उसका बेटा इन्होंने खुद किया है या इन्होंने अपने लोगों से करवाया है इसकी जांच पुलिस करेगी और इसमें इन दोनों का हाथ है क्योंकि इनकी राजनीति ही नवाबों के खिलाफ है। नवाबों को नुकसान पहुंचाने के लिए नाम इतिहास से मिटाने के लिए यह सब इसकी राजनीति है। इसमें इसका हाथ है क्योंकि 10 साल पहले भी इन लोगों ने यही किया था। तहरीर में हमने अज्ञात लिख दिया है पुलिस अपनी तफ्तीश में मालूम करेगी कि क्या हुआ है लेकिन मैं चाहता हूं कि इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो। इससे जो हौसले इनके बड़े हुए हैं कि जो दिल चाहे यह लोग कर सकते हैं। जैसे रामपुर को बर्बाद कर दिया मैं नहीं चाहता हूं कि दोबारा ऐसी नौबत आए ।

Tags: Azam KhanNews1Indiarampur latest newsRampur NewsRampur News In HindiUP NewsUttar Pradesh
Share198Tweet124Share49

Muskaan Rajput

Related Posts

Jahangir Khan Arrested In Falta Case

Falta Election Violence Case: हिंसा मामले में फाल्टा का पुष्पा गिरफ्तार, STF ने दबोचा, चुनाव के दौरान दिए गए बयान फिर चर्चा में

by SYED BUSHRA
June 9, 2026

Jahangir Khan Arrested In Falta Case:पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने फाल्टा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके...

Khan Sir Patna Firing Case

Patna Firing Case: खान सर को फायरिंग मामले में बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक, पटना सिविल कोर्ट ने दी अंतरिम राहत, जांच जारी

by SYED BUSHRA
June 9, 2026

Khan Sir Patna Firing Case: प्रसिद्ध शिक्षक और यूट्यूबर खान सर को पटना फायरिंग मामले में फिलहाल बड़ी राहत मिल...

Share Market : महंगे होते कच्चे तेल का असर, शेयर बाजार में भारी बिकवाली,सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के, निवेशकों में बढ़ी चिंता

Share Market : महंगे होते कच्चे तेल का असर, शेयर बाजार में भारी बिकवाली,सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के, निवेशकों में बढ़ी चिंता

by Kirtika Tyagi
June 9, 2026

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव और...

Anjana Om Kashyap Khan Sir Controversy

सोशल मीडिया की बहस बनी कानूनी मामला, अंजना ओम कश्यप और खान सर विवाद पहुंचा अदालत

by SYED BUSHRA
June 8, 2026

Anjana Om Kashyap Khan Sir Dispute: देश की चर्चित टीवी पत्रकार अंजना ओम कश्यप और लोकप्रिय शिक्षक खान सर से...

UP Police Constable Exam 2026: आज से शुरू हुई महापरीक्षा, जानिए कितने लाख अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

UP Police Constable Exam 2026: आज से शुरू हुई महापरीक्षा, जानिए कितने लाख अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत

by Sadaf Farooqui
June 8, 2026

Uttar Pradesh में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए 8 जून का दिन बेहद महत्वपूर्ण है।...

Next Post

सहारनपुर: पश्चिम बंगाल STF ने किया मदरसे के छात्र को गिरफ्तार, अलकायदा से जुड़े है हसनाथ शेख के संपर्क

एशिया बुक रिकॉर्ड में दर्ज हुआ पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का नाम, सर्वश्रेष्ठ जनसेवक के रूप मे नाम दर्ज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist