सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

राहुल गांधी के पुंछ दौरे पर ओम प्रकाश राजभर का तंज, “विदेश में जाकर भारत की निंदा करते हैं”

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जम्मू-कश्मीर के पुंछ दौरे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

by Akhand Pratap Singh
मई 24, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
OM Prakash Rajbhar
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Om Prakash Rajbhar

उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बनाई ‘राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना’, वर्दी में दिख रहे सैनिक!

दिसम्बर 11, 2025
Akhilesh Yadav, Om Prakash Rajbhar

अखिलेश पर राजभर परिवार का तीखा हमला: “जरूरत पड़ी तो खेत का अनाज और सब्जी देंगे”

सितम्बर 16, 2025

OM Prakash Rajbhar: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जम्मू-कश्मीर के पुंछ दौरे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। राजभर ने कहा, “पीड़ित परिवारों से मिलना गलत नहीं है लेकिन देश को कटघरे में खड़ा करना उचित नहीं। राहुल गांधी जब-जब विदेश जाते हैं भारत की निंदा करते हैं। वे जिस देश में रहते हैं उसी की विदेश में आलोचना करते हैं।”

राहुल गांधी का पुंछ दौरा

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ का दौरा किया। उन्होंने मई 2025 में पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय स्कूली बच्चों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया और गोलाबारी में क्षतिग्रस्त गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा का भी दौरा किया। उनके साथ जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा भी मौजूद थे।

राहुल गांधी ने कहा, “यह एक बड़ी त्रासदी है। कई लोगों की जान गई और भारी नुकसान हुआ। मैंने स्थानीय लोगों से बात की और उनकी समस्याओं को समझा। उन्होंने मुझसे राष्ट्रीय स्तर पर 2-3 मुद्दे उठाने को कहा, जिन्हें मैं अवश्य उठाऊंगा।” उन्होंने एक्स पर लिखा, “टूटे मकान, बिखरा सामान, नम आंखें और अपनों को खोने का दर्द – ये देशभक्त परिवार हर बार जंग का बोझ साहस के साथ उठाते हैं। उनके हौसले को सलाम। मैं पीड़ित परिवारों की मांगों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाऊंगा।”

यह भी पढ़े: नीति आयोग से ममता ने क्यों बनाई दूरी, सामने आई बड़ी वजह, BJP ने किया तीखा वार

तारिक हमीद कर्रा का बयान

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कहा, “पुंछ में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। राहुल गांधी ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनके घरों को हुए नुकसान का जायजा लिया।” उन्होंने केंद्र सरकार से पीड़ितों के लिए तत्काल राहत और पुनर्वास की मांग की।

ओम प्रकाश राजभर की आलोचना

ओम प्रकाश राजभर (OM Prakash Rajbhar) ने राहुल गांधी के दौरे को लेकर तंज कसते हुए कहा कि उनकी विदेश यात्राओं में भारत की छवि खराब करने की आदत रही है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी को देश के सम्मान का ध्यान रखना चाहिए। पीड़ितों से मिलना ठीक है लेकिन भारत को बदनाम करना गलत है।” राजभर का यह बयान उस समय आया है जब राहुल गांधी की हाल की विदेश यात्राओं खासकर अमेरिका में दिए गए बयानों को लेकर बीजेपी ने उन पर देश की छवि खराब करने का आरोप लगाया था।

Tags: om Prakash rajbhar
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Om Prakash Rajbhar

उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बनाई ‘राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना’, वर्दी में दिख रहे सैनिक!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 11, 2025

Om Prakash Rajbhar RSS: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के मुखिया...

Akhilesh Yadav, Om Prakash Rajbhar

अखिलेश पर राजभर परिवार का तीखा हमला: “जरूरत पड़ी तो खेत का अनाज और सब्जी देंगे”

by Mayank Yadav
सितम्बर 16, 2025

Om Prakash Rajbhar News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के "100 रुपए भेजने" वाले बयान पर सियासत गर्मा गई है। सुहेलदेव...

ABVP के पक्ष में उतरे पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह, यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर को बताया हल्का आदमी

ABVP के पक्ष में उतरे पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह, यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर को बताया हल्का आदमी

by Vinod
सितम्बर 4, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह खुलकर बोलते हैं। वहघुमा फिरा कर बात नहीं करते। सियासी नफा नुकसान...

अंसारी फैमिली से ‘OP’ का खत्म हुआ दोस्ताना, अब ये नेता मऊ सीट से सपा का हो सकता चेहरा

अंसारी फैमिली से ‘OP’ का खत्म हुआ दोस्ताना, अब ये नेता मऊ सीट से सपा का हो सकता चेहरा

by Vinod
जून 11, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। अब मऊ में तैनात अधिकारियों के ट्रांसफर नहीं होंगे। अगर वह चाहेंगे भी तो हम ऐसा नहीं...

अब्बास अंसारी पर ‘OP’ ने क्यों दिखाई दरियादिली, मऊ को लेकर सुभासपा अध्यक्ष की ‘थ्योरी’ से UP की सियासत गरमाई

अब्बास अंसारी पर ‘OP’ ने क्यों दिखाई दरियादिली, मऊ को लेकर सुभासपा अध्यक्ष की ‘थ्योरी’ से UP की सियासत गरमाई

by Vinod
जून 2, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। अब्बास अंसारी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से विधायक रहे हैं। अगर वो कोर्ट जाते हैं तो भी...

Next Post
Karan Johar journey from childhood to Bollywood stardom

Birthday special : सफल निर्देशक,निर्माता और टैलेंट खोजने वाले इंसान,जानिए उनके फिल्मी, फैमिली और फैशन के सफ़र की कहानी

Nautapa 2025 health safety and food tips

Nautapa 2025 : इसमें क्या खाएं और किन चीज़ों से करें परहेज़ जानिए सेहत के लिए बरते कौन सी सावधानियाँ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist