• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 15, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Breaking

62 साल बाद मिला इंसाफ: Pilbhit के बांग्लादेशी शरणार्थियों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक

62 साल से उपेक्षित शरणार्थियों के लिए यह फैसला न सिर्फ जमीन पर हक की बात है, बल्कि आत्मसम्मान और अधिकारों की बहाली का प्रतीक भी है। योगी सरकार का यह कदम नजीर बन सकता है।

by Mayank Yadav
July 24, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
0
UP Pilbhit
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Pilbhit refugee Bangladeshi refugee land: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बसे 2,196 बांग्लादेशी शरणार्थी परिवारों के लिए 62 साल का इंतजार अब खत्म होने वाला है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) से विस्थापित होकर आए इन हिंदू शरणार्थियों को वह कानूनी हक देने का फैसला लिया है, जिसके लिए वे दशकों से संघर्ष कर रहे थे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब इन परिवारों को भूमि का स्वामित्व अधिकार दिया जाएगा। इस फैसले से उन्हें न सिर्फ सम्मान मिलेगा बल्कि सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल सकेगा। पीलीभीत के 25 गांवों के शरणार्थियों के लिए यह ऐतिहासिक राहत किसी नई जिंदगी की शुरुआत जैसा है।

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, प्रशासन को मिले निर्देश

पूर्वी पाकिस्तान से विस्थापित हजारों परिवारों को वर्षों पहले पीलीभीत में जमीन तो मिली थी, लेकिन मालिकाना हक नहीं। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद 2,196 परिवारों को स्वामित्व देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। Pilbhit ज़िला मजिस्ट्रेट ज्ञानेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि राज्य सरकार को भेजे गए सत्यापन में से 1,466 आवेदकों की रिपोर्ट पहले ही स्वीकृत हो चुकी है। अंतिम आदेश मिलते ही स्वामित्व प्रमाणपत्र वितरण शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसे केवल दस्तावेज नहीं, बल्कि पीड़ा और संघर्ष की मान्यता बताया है।

Related posts

Independence Day

Independence Day 2025 Live: दुश्मनों की नींद उड़ा देगा ‘सुदर्शन चक्र’! PM मोदी ने किया ऐतिहासिक ऐलान – अगले 10 साल में देश का हर कोना होगा अजेय!

August 15, 2025
 बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, सेना ने सीमापार आतंकी ठिकाने किए तबाह, इतिहास में मिसाल के तौर पर दर्ज होगा ऑपरेशन सिंदूर

 बोलीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, सेना ने सीमापार आतंकी ठिकाने किए तबाह, इतिहास में मिसाल के तौर पर दर्ज होगा ऑपरेशन सिंदूर

August 14, 2025

1960 से झेल रहे थे कानूनी अधिकारों का अभाव

इन परिवारों को 1960 के दशक में भारत लाया गया और Pilbhit, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, रामपुर जैसे जिलों में बसाया गया। इन्हें जमीन तो आवंटित की गई, लेकिन मालिकाना हक कभी नहीं मिला। कानूनी अधिकार न होने के कारण ये सरकारी योजनाओं से वंचित रहे। भाजपा नेता संजीव प्रताप सिंह और अन्य जनप्रतिनिधियों ने इसे शरणार्थियों के बलिदान को सम्मान देने वाला निर्णय बताया।

किन गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ?

कालीनगर और पूरनपुर तहसीलों के 25 से अधिक गांवों के परिवारों को यह राहत मिलेगी। इनमें तातारगंज, बामनपुर, बैला, सिद्ध नगर, शास्त्री नगर, नेहरू नगर जैसे गांव प्रमुख हैं। शासन के स्तर पर सत्यापन और प्रक्रिया का अंतिम दौर पूरा होते ही सभी योग्य परिवारों को अधिकार पत्र सौंपे जाएंगे।

मुख्यमंत्री का संदेश: सम्मान लौटाने का वक्त

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह केवल कानूनी अधिकार नहीं, बल्कि उन परिवारों को सम्मान लौटाने का वक्त है जिन्होंने सीमाओं के पार से भारत आकर नई जिंदगी की उम्मीद संजोई। सरकार अब उन्हें पुनर्वास का वह भरोसा देने जा रही है जिसका इंतजार उन्हें दशकों से था।

हुक्म का मातम: महिला सिपाहियों से प्रेग्नेंसी टेस्ट का आदेश, दो बार फंसे अफसर रोहित पी कनय फिर कटघरे में

Tags: Pilbhit
Share196Tweet123Share49
Previous Post

हिंदू बनकर मंदिर में करता रहा पूजा, असल में निकला मौलवी का बेटा कासिम — मेरठ के दादरी से गिरफ्तार

Next Post

International Self-Care Day2025: क्यों मनाया जाता है,क्या है इसका मक़सद, खुद की सेहत का ख़्याल रखने का दिन

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Next Post
Self Care Day 2025 Importance and Tips for Healthy Living

International Self-Care Day2025: क्यों मनाया जाता है,क्या है इसका मक़सद, खुद की सेहत का ख़्याल रखने का दिन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version