सोमवार, सितम्बर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

कहानी Prayagraj के लेटे हुए हनुमान जी की, जिनके दर पर PM नरेंद्र मोदी ने लगाई हाजिरी

पीएम नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को प्रयागराज के दौरे पर थे, इस मौके पर उन्होंने महाकुंभ का शंखनाद किया, लेटे हुए हनुमान जी दर्शन किए।

by Vinod
दिसम्बर 14, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, धर्म, प्रयागराज
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। संगम नगरी से पूरी दुनिया में पहचाने जाने वाले प्रयागराज में अगले वर्ष महाकुंभ का भव्य-दिव्य महाकुंभ का आयोजन होना है, जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को धार्मिक नगरी पहुंचे। वहां पर उन्होंने महाकुंभ 2025 से जुड़ी लगभग 7 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उदघाटन किया। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ’बड़े हनुमान जी’ के मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की और दर्शन किए। जस लेटे हुए हनुमान मंदिर में आज पीएम मोदी दर्शन किए हैं, वो अपनी विशिष्टता और ऐतिहासिक महत्व के कारण देशभर में प्रसिद्ध है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इस मंदिर में हनुमान जी के दर्शन के बिना संगम स्नान अधूरा है। आखिर इस मंदिर की क्या विशेषता है और इसके पीछे क्या रहस्य है। हम आपको अपने इस खास अंक में बताने जा रहे हैं।

को लेकर कई किवदंतियां प्रचलित

प्रयागराज के इस मंदिर में हनुमान जी की विशाल, दक्षिणाभिमुखी प्रतिमा जमीन से कुछ नीचे लेटी हुई अवस्था में है। हनुमान जी के बायें हाथ में गदा और दायें हाथ में राम-लक्ष्मण होने के साथ ही उनके पैरों के नीचे अहिरावण और कामदा देवी दबी होने का वर्णन किया जाता है। ये प्राचीन मंदिर अकबर के किले के पास गंगा किनारे स्थित है। मंदिर की स्थापना को लेकर कई किवदंतियां प्रचलित हैं। बताते है कि कन्नौज के राजा के कोई संतान नहीं थी। उनके गुरु ने उपाय के रूप में बताया, ‘हनुमानजी की ऐसी प्रतिका निर्माण करवाइए जो राम लक्ष्मण को नाग पाश से छुड़ाने के लिए पाताल में गए थे। हनुमानजी का यह विग्रह विंध्याचल पर्वत से बनवाकर लाया जाना चाहिए।’ जब कन्नौज के राजा ने ऐसा ही किया और वह विंध्याचल से हनुमानजी की प्रतिमा नाव से लेकर आए।

RELATED NEWS

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

सितम्बर 1, 2026
Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

अगस्त 5, 2026

बालगिरी महाराज ने करवाया मंदिर का निर्माण

तभी अचानक से नाव टूट गई और यह प्रतिका जलमग्न हो गई। राजा को यह देखकर बेहद दुख हुआ और वह अपने राज्य वापस लौट गए। इस घटना के कई वर्षों बाद जब गंगा का जलस्तर घटा तो वहां धूनी जमाने का प्रयास कर रहे राम भक्त बाबा बालगिरी महाराज को यह प्रतिमा मिली। फिर उसके बाद वहां के राजा द्वारा मंदिर का निर्माण करवाया गया। बताया जाता है, प्राचीन काल में मुगल शासकों के आदेश पर हिंदू मंदिरों को तोड़ने का क्रम जारी था, लेकिन यहां पर मुगल सैनिक हनुमानजी की प्रतिमा को हिला भी न सके। वे जैसे-जैसे प्रतिमा को उठाने का प्रयास करते वह प्रतिमा वैसे-वैसे और अधिक धरती में बैठी जा रही थी। यही वजह है कि यह प्रतिमा धरातल से इतनी नीचे बनी है।

एकमात्र मंदिर है जहां हनुमान जी लेटे हुए

प्रयागराज के संगम स्थिति हनुमान जी को कई नामों से भी जाना जाता है। इन्हें बड़े हनुमान जी, किले वाले हनुमान जी, लेटे हनुमान जी और बांध वाले हनुमान जी भी कहा जाता है। कहते हैं कि ये एक एकमात्र मंदिर है जहां हनुमान जी लेटे हुए हैं। जानकार रामायण के किस्से का जिक्र करते हुए बताते हैं कि लंका विजय के बाद थके हुए हनुमान जी माता सीता के कहने पर संगम के किनारे विश्राम करने लेटे थे। उसी स्थान पर बाद में मंदिर बनवाया गया।यह मंदिर करीब 600 साल पुराना है। हनुमान जी की इस मूर्ति की लंबाई लगभग 20 फीट की है। मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान भक्तों की यहां भारी भीड़ उमड़ती है। मान्यता है कि गंगा का पानी, भगवान हनुमान जी का स्पर्श करता है और उसके बाद गंगा का पानी उतर जाता है।

अकबर ने हार मान कर की तौबा

ये हनुमान जी का सिद्ध मंदिर है। कहते हैं कि हनुमान जी अपने भक्तों को कभी निराश नहीं करते हैं। यहां आने वालों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। बताते हैं कि 1582 में अकबर अपने साम्रज्य को विस्तार देने में जब व्यस्त था तो वो इधर भी आया था। मंगध, अवध, बंगाल सहित पूर्वी भारत में चलने वाले विद्रोह को शांत करने के लिए अकबर ने यहां एक किले का निर्माण कराया, जहां पर अकबर हनुमान जी को ले जाना चाहता था। उसने मूर्ति को हटाने की कोशिश की, लेकिन मूर्ति अपने स्थान से हिली भी नहीं। कहते हैं उसी समय हनुमान जी ने अकबर को सपना दिया। इसके बाद अकबर ने इस काम को रोक दिया और हनुमान जी से अपनी हार मान ली और तौबा कर ली।

 

Tags: MahakumbhPM Narendra ModiPrayagraj Hanuman Temple
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

PM Narendra Modi : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! PM मोदी की अपील के बीच MCX पर भाव गिरे, चांदी चढ़ी

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 1, 2026

PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर देशवासियों से सोना खरीदने से बचने की अपील की...

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

by Sadaf Farooqui
अगस्त 5, 2026

PM Narendra Modi: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे...

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बॉलीवुड के मशहूर गीत 'कुछ...

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

by Sadaf Farooqui
जून 27, 2026

PM Narendra Modi 27 से 29 जून तक सेशेल्स के तीन दिवसीय अत्यंत महत्वपूर्ण राजकीय दौरे पर रवाना हो चुके...

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

by Sadaf Farooqui
जून 25, 2026

PM Modi on Emergency Anniversary: आपातकाल की 51वीं बरसी के अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भारतीय लोकतंत्र की रक्षा...

Next Post
Sambhal

Sambhal loudspeaker fine: नहीं माना मौलाना, भरना पड़ेगा जुर्माना... लाउडस्पीकर बजाने की थी मनाही, अब हुई कार्यवाई

लगी ‘मुहर’ ’हाइब्रिड मॉडल’ पर होगी ICC चैम्पियंस ट्रॉफी, PCB को नहीं मिलेगी ‘मनी’ अब ये देश करेगा भारत की मेजबानी

लगी ‘मुहर’ ’हाइब्रिड मॉडल’ पर होगी ICC चैम्पियंस ट्रॉफी, PCB को नहीं मिलेगी ‘मनी’ अब ये देश करेगा भारत की मेजबानी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In