गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Lucknow News: हाथ जोड़े, पैर पकड़े पर नहीं माने 5 दरिंदे, एक-एक कर हैवानों ने किशोरी की लूटी आबरू

लखनऊ में पांच दरिंदों ने किशोरी से किया सामहिक दुष्कर्म, पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान एक आरोपी को दबोचा, पैर में लगी गोली, एक अन्य आरोपी भी लगा पुलिस के हत्थे।

by Vinod
अक्टूबर 12, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। प्लीज छोड़ दें। मैं पैर पकड़ती हूं। हाथ जोड़ती हूं। मुझे पढ़ना है। मुझे अफसर बनना है। देश व प्रदेश की सेवा करनी है। मेरी जिंदगी बर्बाद न करें। पर दरिंदे नहीं माने। नाबालिग चिल्लाती रही। रोती रही। दर्द से कराहती रही। लेकिन हैवानों का दिल नहीं पसीजा और बारी-बारी से पांचों ने किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया और ऑपरेशन लॉन्च कर दिया। एक दरिंदे को हॉफ एनकाउंटर के बाद दबोच लिया। जबकि दूसरे ने खुद को पुलिस के सामने सरेडर कर दिया। फिलहाल तीन आरोपी फरार चल रहे हैं।

ये घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की है। यहां के बंथरा थाना क्षेत्र के हरौनी इलाके में 17 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोप है कि पांचों युवकों ने किशोरी के साथ बाग में मौजूद दोस्त को पीटकर भगा दिया। इसके बाद सामूहिक दुष्कर्म किया।। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी आपस में एक-दूसरे का नाम विशाल, छोटू, बाबू और ललित ले रहे थे। जबकि, एक का नाम वह नहीं बता सकी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांचों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो की धारा में केस दर्ज किया। इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू की।

RELATED NEWS

CM YOGI  के प्रमुख सलाहकार अवनीश अवस्थी को पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद का मिला सौभाग्य, राष्ट्रहित, धर्म और जनकल्याण पर हुई चर्चा

UP Data Center Policy 2026: बढ़ेगा निवेश खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते, हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी , मिलेगी डिजिटल उद्योगों को नई रफ्तार

जुलाई 7, 2026
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को मिलेगी नई उड़ान, कैबिनेट में होमगार्डों को कैशलेस इलाज सहित कई बड़े फैसलों पर आज मुहर संभव

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को मिलेगी नई उड़ान, कैबिनेट में होमगार्डों को कैशलेस इलाज सहित कई बड़े फैसलों पर आज मुहर संभव

जुलाई 5, 2026

पुलिस ने एक आरोपी को एनकाउंटर के बाद अरेस्ट कर लिया है। जबकि एक अन्य दरिंदा भी पुलिस के हत्थे लग गया है। मामले पर देर रात एक आरोपी ललित कश्यप को हरौनी रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से एक बाइक और एक तमंचा बरामद हुआ है। मौके से नामजद आरोपी छोटू भाग निकला। ललित से मुठभेड़ के कुछ ही देर बाद वारदात में शामिल एक और आरोपी हरौनी निवासी मेराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके बारे में जानकारी पुलिस को मुठभेड़ में घायल ललित से मिली। डीसीपी ने बताया कि ललित के खिलाफ पहले से चोरी और जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज हैं। वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।

पीड़िता ने परिजनों को बताया कि पांचों आरोपियों ने उसको घेर रखा था। उसने हाथ जोड़े, मिन्नत की पर दरिंदों ने उसकी एक भी नहीं सुनी। हिम्मत जुटाकर उसने विरोध भी किया, लेकिन उन्होंने उसे जमकर पीटा। बाद में पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के बाद से किशोरी व उसके परिजन सहमे हुए हैं। उन लोगों ने किसी से बात करने से मना कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पीड़िता 11वीं की छात्रा है। वह पढ़ाई में अव्वल है। किशोरी घर पर रहती है। काम पर ही घर के बाहर निकलती है। सामूहिक दुष्कर्म के बाद पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल लेकर गई। मेडिकल करवाया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में उसे घर पर छोड़ दिया।

किशोरी के पिता के मुताबिक, उनकी बड़ी बेटी की डिलीवरी हुई है। छोटी बेटी कुछ दिनों से उसके घर रह रही है। शनिवार दोपहर 12 बजे किशोरी हरौनी बाजार गई थी। वहां उसका एक दोस्त मिल गया। बातचीत करते हुए दोनों पास में ही एक बाग में चले गए। आरोप है कि इस बीच चार युवक वहां पहुंचे और किशोरी के दोस्त को पीटकर वहां से भगा दिया। इसके बाद आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी किसी तरह बदहवास हालत में बहन के घर पहुंची। सारी घटना बहन व बहनोई को बताई। वे लोग उसे लेकर हरौनी चौकी पहुंचे। मौके पर पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए।

Tags: accused injured in encountergang rape in Lucknowlucknowteenager gang rapedUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

CM YOGI  के प्रमुख सलाहकार अवनीश अवस्थी को पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद का मिला सौभाग्य, राष्ट्रहित, धर्म और जनकल्याण पर हुई चर्चा

UP Data Center Policy 2026: बढ़ेगा निवेश खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते, हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी , मिलेगी डिजिटल उद्योगों को नई रफ्तार

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

UP Data Center Policy 2026: उत्तर प्रदेश में आने वाले समय में युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर बनने...

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को मिलेगी नई उड़ान, कैबिनेट में होमगार्डों को कैशलेस इलाज सहित कई बड़े फैसलों पर आज मुहर संभव

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को मिलेगी नई उड़ान, कैबिनेट में होमगार्डों को कैशलेस इलाज सहित कई बड़े फैसलों पर आज मुहर संभव

by SYED BUSHRA
जुलाई 5, 2026

UP Startup Policy 2026:उत्तर प्रदेश सरकार राज्य को नवाचार और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए...

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by Sadaf Farooqui
जुलाई 5, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 जुलाई को प्रतापगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले को...

UP Assembly Election 2027:  नितिन नवीन ने कहा  2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 4, 2026

UP Assembly Election 2027: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश...

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

उत्तर प्रदेश का औद्योगिक शहर कानपुर, जिसे कभी 'मैनचेस्टर ऑफ इंडिया' के नाम से जाना जाता था, अब आधुनिक विकास...

Next Post
प्यार के लिए पत्नी बनी कसाई, 1 लाख की सुपारी देकर अपनी आंख के सामने पति की कटवाई गर्दन

प्यार के लिए पत्नी बनी कसाई, 1 लाख की सुपारी देकर अपनी आंख के सामने पति की कटवाई गर्दन

बस्ती में पकड़ी गई लेडी ‘नटवरलाल’ लवली सिंह, जो इस तरह से नेता-कारोबारी और रईसों का करती थी शिकार

बस्ती में पकड़ी गई लेडी ‘नटवरलाल’ लवली सिंह, जो इस तरह से नेता-कारोबारी और रईसों का करती थी शिकार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist