शनिवार, अगस्त 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

मिट्टी में मिला अतीक अहमद तो पूजा पाल ने सीएम योगी को कहा शुक्रिया, जिस पर सपा ने लेडी विधायक को पार्टी से निकाला

प्रयागराज से विधायक पूजा पाल को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी से निकाल दिया है।

by Vinod
अगस्त 14, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश विधानसभा में ‘विज़न डॉक्यूमेंट 2047’ पर 24 घंटे मैराथन चर्चा चली। इस दौरान सदन में बोलते हुए समाजवादी पार्टी की विधायक पूजा पाल ने सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। पूजा पाल ने कहा कि ‘मैंने अपना पति खोया है, सब जानते हैं कि मेरे पति की हत्या कैसे हुई और किसने की। मैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मुझे न्याय दिलाया और मेरी बात तब सुनी जब किसी ने नहीं सुनी। पूजा पाल के इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी ने उन पर बड़ा एक्शन लिया है। सपा ने पूजा पाल को पार्टी से निकाल दिया।

पूजा पाल लंबे समय से बागी तेवर अपनाए हुए थीं। कई बार वे सोशल मीडिया पर सीएम योगी आदित्यनाथ और देश के गृह मंत्री अमित शाह की तस्वीरें शेयर कर चुकी थीं। हालांकि इन सब बातों के बाद भी समाजवादी पार्टी ने उन्हें निष्कासित नहीं किया था। लेकिन सदन में पूजा पाल ने सीएम योगी की जमकर तारीफ की। अतीक अहमद के मिट्टी में मिलाए जानें का जिक्र किया, जो समाजवादी पार्टी को नागवार गुजरी और पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया। सपा की तरफ से एक पत्र जारी किया गया। जिसमें पूजा पाल को पार्टी से बाहर किए जानें की बात लिखी गई है।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

अगस्त 28, 2026
UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

अगस्त 25, 2026

दरअसल, ‘विज़न डॉक्यूमेंट 2047’ पर चर्चा के दौरान सदन में पूजा पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में मुझ जैसी कई महिलाओं को न्याय दिलाया और अपराधियों को दंड दिया। मुख्यमंत्री ने ज़ीरो टॉलरेंस जैसी नीतियां लाकर अतीक अहमद जैसे अपराधियों मिट्टी मिलाया है। आज पूरा प्रदेश मुख्यमंत्री की ओर विश्वास से देखता है। ’मेरे पति के हत्यारे अतीक अहमद को मुख्यमंत्री ने मिट्टी में मिलाने का काम किया’। मैं उनके इस ज़ीरो टॉलरेंस का समर्थन करती हूं। बकौल सपा विधायक, मैंने तब आवाज उठाई जब मैंने देखा कि कोई भी अतीक अहमद जैसे अपराधियों के खिलाफ लड़ना नहीं चाहता। जब मैं इस लड़ाई से थकने लगी, तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे न्याय दिलाया।

आपको बता दें कि पूजा पाल के पति राजू पाल की हत्या माफिया अतीक अहमद के गुर्गों ने की थी। ये हत्या उनकी शादी के महज 9 दिन बाद ही कर दी गई थी। हत्याकांड के पीछे की वजह चुनावी रंजिश थी। दरअसल, साल 2004 में राजू पाल ने अतीक के भाई अशरफ को चुनाव में हरा दिया था और इसी के चलते राजू की हत्या को अंजाम दिया गया। हत्याकांड के बाद अतीक अहमद का भाई अशरफ विधायक चुन लिया गया था। उस वक्त प्रदेश में सपा की सरकार थी। तब मुलायम सिंह यादव यूपी के सीएम थे। पूजा पाल ने अतीक को सजा दिलाए जानें को लेकर कोर्ट कचहरी के चक्कर काटे। अतीक अहमद ने राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की भी हत्या करवा दी।

Tags: Akhilesh YadavAtiq AhmedCM Yogi Adityanathmla pooja palSamajwadi Party
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Akhilesh Yadav Chavanni Statement: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख...

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Political Signal: विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। इसी...

Next Post
अर्जुन तेंदुलकर की सगाई,सोशल मीडिया पर हलचल, जानिए कौन बनेगी उनकी दुल्हनिया और किससे है उनका नाता

अर्जुन तेंदुलकर की सगाई,सोशल मीडिया पर हलचल, जानिए कौन बनेगी उनकी दुल्हनिया और किससे है उनका नाता

Janmashtami 2025: भगवान कृष्ण के जन्मदिन पर किन कामों को करने से बचें  वरना साल भर रहेंगे परेशान

Janmashtami 2025: भगवान कृष्ण के जन्मदिन पर किन कामों को करने से बचें वरना साल भर रहेंगे परेशान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist