बुधवार, सितम्बर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Folk Voice: कौन है प्रतीक्षा यादव जिन्होंने बुंदेलखंड की लोक विरासत बचाने का लिया संकल्प, आल्हा गायन में बनाई अलग पहचान

महोबा की 18 वर्षीय प्रतीक्षा यादव अपनी बुलंद आवाज से बुंदेलखंड के पारंपरिक आल्हा गायन को नई पहचान दे रही हैं। बहन दीक्षा के साथ वह लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने में जुटी हैं।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026
in उत्तर प्रदेश
Pratiksha Yadav Alha Singing
Share on FacebookShare on Twitter

महोबा की 18 वर्षीय प्रतीक्षा यादव इन दिनों अपनी बुलंद आवाज और बुंदेलखंड की पारंपरिक लोक विधा आल्हा गायन को लेकर चर्चा में हैं। छोटी बहन दीक्षा यादव भी उनके साथ इस लोक परंपरा को आगे बढ़ा रही हैं। दोनों बहनों ने उस धारणा को चुनौती दी है, जिसमें आल्हा गायन को लंबे समय तक पुरुषों से जुड़ी विधा माना जाता रहा है। प्रतीक्षा के लिए आल्हा केवल गीत या मनोरंजन नहीं, बल्कि बुंदेलखंड के इतिहास, वीरता और संस्कृति से जुड़ी महत्वपूर्ण विरासत है।

पिता से मिली प्रेरणा

प्रतीक्षा और दीक्षा बचपन से ही लोक गायन से जुड़ी हुई हैं। प्रतीक्षा बताती हैं कि उनके पिता और आल्हा सम्राट बच्चों सिंह ने उन्हें इस विधा को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। बचपन में एक बार बच्चों सिंह ने प्रतीक्षा को नृत्य करते हुए देखा। इसके बाद उन्होंने उनके पिता से कहा कि अगर बेटी नृत्य कर सकती है तो आल्हा भी गा सकती है। इसी बात ने प्रतीक्षा के जीवन की दिशा बदल दी और उन्होंने आल्हा गायन सीखना शुरू किया। धीरे-धीरे उनकी आवाज और प्रस्तुति ने अलग पहचान बना ली।

RELATED NEWS

Mirpur Blast Tragedy

Mirpur Blast: मीरपुर धमाकों ने उजाड़े कई घर, किसी ने खोया पूरा परिवार तो किसी के सिर से उठा अपनों का साया

सितम्बर 1, 2026
UP Women Self Help Groups

Women Empowerment: यूपी की महिलाओं के उत्पाद अब रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर बिकेंगे, योगी सरकार का बड़ा प्लान

अगस्त 31, 2026

अखिलेश ने फिर बुलाया

Pratiksha Yadav Alha Singing:लखनऊ में समाजवादी पार्टी के एक कार्यक्रम में प्रतीक्षा को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। उन्होंने महाराजा खेत सिंह खंगार से जुड़े ऐतिहासिक प्रसंगों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर आधारित आल्हा की कड़ियां प्रस्तुत कीं। प्रतीक्षा के मुताबिक, उनकी प्रस्तुति के दौरान अखिलेश यादव ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब वह वहां से जाने लगीं तो उन्हें दोबारा बुलाया गया। अखिलेश यादव ने उनसे नेताजी यानी मुलायम सिंह यादव पर कविता सुनाने को कहा। प्रतीक्षा के लिए यह पल बेहद खास रहा।

वीरता की कहानी

आल्हा गायन में बुंदेलखंड की वीरता, संघर्ष और ऐतिहासिक घटनाओं को गीतों के जरिए प्रस्तुत किया जाता है। प्रतीक्षा बताती हैं कि महोबा पर आए संकट और पृथ्वीराज चौहान की घेराबंदी जैसे प्रसंगों को गाते समय माहौल बेहद भावुक हो जाता है। रानी मल्हना द्वारा वीर योद्धाओं आल्हा और ऊदल को याद करने वाले प्रसंगों की प्रस्तुति के दौरान कई बार प्रतीक्षा की अपनी आंखें भी नम हो जाती हैं। उनका कहना है कि आल्हा में सिर्फ वीरता नहीं, बल्कि भावनाएं और इतिहास भी समाए हुए हैं।

लोक विधा का सपना

प्रतीक्षा चाहती हैं कि आल्हा गायन को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाए। उनका मानना है कि आज युवा पॉप और रैप जैसे आधुनिक संगीत की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं, इसलिए पारंपरिक लोक विधाओं को बचाने के लिए उन्हें शिक्षा और सांस्कृतिक मंचों से जोड़ना जरूरी है। वह चाहती हैं कि स्कूलों और कॉलेजों में भी आल्हा जैसी लोक विधाओं को सिखाया जाए। उनका सपना बुंदेलखंड की लोक संस्कृति और आल्हा गायन को देशभर में पहचान दिलाना है, ताकि पूर्वजों और वीर योद्धाओं से जुड़ी यह विरासत आने वाली पीढ़ियों तक पहुंच सके।

Tags: Alha SingingBundelkhand CultureUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Mirpur Blast Tragedy

Mirpur Blast: मीरपुर धमाकों ने उजाड़े कई घर, किसी ने खोया पूरा परिवार तो किसी के सिर से उठा अपनों का साया

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

Mirpur Blast: कौशांबी के मीरपुर में हुए भीषण विस्फोट ने कई परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। कहीं...

UP Women Self Help Groups

Women Empowerment: यूपी की महिलाओं के उत्पाद अब रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर बिकेंगे, योगी सरकार का बड़ा प्लान

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

UP Women Self Help Groups:उत्तर प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के...

Divya Mittal Resigns: यूपी की चर्चित IAS अफसर दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा को कहा अलविदा, क्यों दिया इस्तीफा

Divya Mittal Resigns: यूपी की चर्चित IAS अफसर दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा को कहा अलविदा, क्यों दिया इस्तीफा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने रविवार को प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया।...

Murder Case: अंकित बालियान हत्याकांड में पत्नी की चेतावनी, 4 दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आत्मदाह की धमकी

Murder Case: अंकित बालियान हत्याकांड में पत्नी की चेतावनी, 4 दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो आत्मदाह की धमकी

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

Ankit Baliyan Murder Case:हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के बाद परिवार का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।...

Expired Injection at Lalganj CHC

Health Negligence: लालगंज CHC में SDM की 8 साल की बेटी को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन, दो फार्मासिस्ट निलंबित

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

Expired Injection at Lalganj CHC : प्रतापगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लालगंज में स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही सामने...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist