मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

कौन हैं यूपी STF के ‘सुपरकॉप’ DSP दीपक कुमार सिंह और धर्मेश कुमार शाही, जिन्हें मिला गैलेंट्री मेडल

उत्तर प्रदेश पुलिस के 17 बहादुर अफसरों और कर्मचारियों को गैलेंट्री मेडल से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है, इनमें एसटीएफ के दो डीएसपी के नाम भी हैं।

by Vinod
अगस्त 15, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी के खूंखार माफिया डॉन श्रीप्रकाश शुक्ला के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए तत्कालीन सरकार ने 1998 में यूपी एसटीएफ का गठन किया। इसके बाद यूपी एसटीएफ ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। श्रीप्रकाश को ठोका और अतीक एंड बदमाश कंपनी का सफाया किया। कानपुर के विकास दुबे ने जब सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों को शहीद कर दिया, तब एसटीएफ ने पलटवार किया। विकास दुबे समेत उनकी पूरी गैंग का जांबाज फोर्स ने सफाया कर दिया। स्वतंत्रता दिवस पर यूपी एसटीएफ के दो डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह और धर्मेश कुमार शाही के अलावा 15 अन्य जवानों को गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किए जानें का ऐलान किया। ऐसे में हम आपको इन दो जांबाज अफसरों के बारे में बताने जा रहे हैं।

पहले जानते हैं यूपी एसटीएफ के डीएसपी दीपक कुमार सिंह के बारे में। दीपक कुमार सिंह को 2024 में गोरखपुर के माफिया विनोइ कुमार उपाध्याय को दबोचने का टॉस्क दिया गया। डीएसपी दीपक कुमार सिंह, इंस्पेक्टर हेमंत भूषण सिंह और हेड कांस्टेबल विनोद कुमार की टीम ने पांच जनवरी 2024 को सुलतानपुर में मुठभेड़ में माफिया गोरखपुर निवासी विनोद कुमार उपाध्याय मुठभेड़ में मार गिराया था। उस पर सुपारी लेकर हत्या, लूट, व्यापारियों से रंगदारी वसूलने के 45 मामले दर्ज थे। पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। विनोद के मारे जानें के बाद डीएसपी दीपक कुमार सिंह चर्चा में आए। अब सरकार ने डीएसपी समेत इस साहसिक मुठभेड़ में शामिल तीनों पुलिसकर्मियों को गैलेंट्री मेडल से सम्मानित किए जानें की घोषणा की है।

RELATED NEWS

Independence Day: लाल किले से PM मोदी के 10 बड़े ऐलान, Gen Z और Gen Alpha को मिले कौन से खास तोहफे

Independence Day: लाल किले से PM मोदी के 10 बड़े ऐलान, Gen Z और Gen Alpha को मिले कौन से खास तोहफे

अगस्त 15, 2026
India Independence History

Independence Day Special: भारत को आजादी कैसे मिली? जानिए 1857 से शुरू हुए विद्रोह से लेकर 1947 में मिली स्वतंत्रता तक

अगस्त 14, 2026

एसटीएफ के दूसरे डिप्टी एसपी धर्मेश शाही, एसआई यशवंत सिंह और हेड कांस्टेबल नीरज कुमार पांडेय को बलिया के रसड़ा थानाक्षेत्र में तीन सितंबर 2021 को तीन राज्यों के वांछित शहाबुद्दीन व मुख्तार अंसारी गिरोह के शूटर व एक लाख के इनामी हरीश पासवान को मुठभेड़ में मार गिराया। उसके खिलाफ बलिया में हत्या कर दो कैश वैन की लूट, जिला पंचायत सदस्य की हत्या समेत 33 मामले दर्ज थे। यूपी एसटीएफ के डीएसपी शाही ने इस ऑपरेशन को लीड किया था। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति ने गैलेंट्री अवॉर्ड का ऐलान किया है। साल 2023 में भी डीएसपी शाही को वीरता के लिए पुलिस पदल मिल चुका है।

धर्मेश कुमार शाही यूपी एसटीएफ के जाने माने पुलिस अधिकारी हैं। वह एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से लोगों के बीच फेमस हैं। वह यूपी के ही देवरिया जिसे के रहने वाले हैं। डीके शाही एक ऐसा नाम हैं, जिससे माफिया और अपराधी थर-थर कांपते हैं। जानकारी के मुताबिक वह अब तक 50 से ज्यादा एनकाउंटर कर चुके हैं। धर्मेश कुमार शाही या डीके शाही देवरिया के रहने वाले हैं। वह लखनऊ यूनिवर्सिटी से एलएलबी हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई अपने जिले से ही की थी। जिसके बाद इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से उन्होंने एमए किया था। फिर लॉ की पढ़ाई करने वह लखनऊ चले गए थे।

धर्मेश शाही ने पुलिस में अपनी नौकरी की शुरुआत साल 2001 में बातौर सब इंस्पेक्टर की थी। उनकी पहली तैनाती गोंडा जिले में हुई। इसके बाद वह लखनऊ गए। लखनऊ में पोस्टिंग होते ही उन्होंने अपराधियों के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी। वह पहली बार साल 2004 में चर्चा में आए, जब उन्होंने दो पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में फरार चल रहे 1 लाख के इनामी देवेंद्र उर्फ सुल्तान को अमरोहा से धर दबोचा था। इसके बाद एनकाउंटर का ये सिलसिला चलता गया। हालांकि जमशेदपुर में हुए एनकाउंटर के दौरान वह खुद भी गोली लगने से घायल हो गए थे। धर्मेश शाही को दो बार यूपी सरकार से आउट ऑफ टर्न प्रमोशन भी मिल चुका है।

Tags: DSP Deepak Kumar SinghDSP Dhamendra Kumar ShahiIndependence DayPresident's Gallantry Medalup stf
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Independence Day: लाल किले से PM मोदी के 10 बड़े ऐलान, Gen Z और Gen Alpha को मिले कौन से खास तोहफे

Independence Day: लाल किले से PM मोदी के 10 बड़े ऐलान, Gen Z और Gen Alpha को मिले कौन से खास तोहफे

by Kirtika Tyagi
अगस्त 15, 2026

PM Modi Independence Day Speech 2026: देश आज अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री...

India Independence History

Independence Day Special: भारत को आजादी कैसे मिली? जानिए 1857 से शुरू हुए विद्रोह से लेकर 1947 में मिली स्वतंत्रता तक

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

India Independence History: भारत पर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी का प्रभाव लगातार बढ़ता गया और धीरे-धीरे अंग्रेजों ने देश के...

STF ने माफिया और सरकारी सिस्टम के गठजोड़ पर की चोट, पकड़ी चोरी और ARTO समेत 11 पर दर्ज करवाई FIR

STF ने माफिया और सरकारी सिस्टम के गठजोड़ पर की चोट, पकड़ी चोरी और ARTO समेत 11 पर दर्ज करवाई FIR

by Vinod
नवम्बर 13, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश का बांदा, फतेहपुर, हमीरपुर जनपदों को मोरंग-बालू की राजधानी कहा जाता है। अक्टूबर के माह...

: Lucknow PGI area fraud queen Priyanka Singh FD scam

FD fraud scheme: लखनऊ से ‘ठग क्वीन’ गिरफ्तार, FD स्कीम के नाम पर करोड़ों की ठगी का पर्दाफाश

by SYED BUSHRA
नवम्बर 13, 2025

Lucknow Fraud Case: राजधानी लखनऊ के पॉश PGI इलाके में बुधवार सुबह अचानक हड़कंप मच गया। यूपी STF की टीम...

UP STF

यूपी में डबल एनकाउंटर: एक लाख का इनामी आसिफ टिड्डा और 50 हजारी दीनू ढेर

by Mayank Yadav
नवम्बर 11, 2025

UP STF encounter: उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार का एक्शन जारी है। इसी क्रम में, एसटीएफ मेरठ...

Next Post

Finland Has An Education System The Other Country Should Learn From

Janmashtmi 2025

इस मंदिर में राधा नहीं, रुक्मिणी के साथ विराजते हैं भगवान कृष्ण जानिए इस अनोखी परंपरा के पीछे की वजह!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In