शनिवार, अक्टूबर 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Rahul Gandhi ने रायबरेली में फिर उठाया वोट चोरी का मुद्दा, कहा- “बीजेपी परेशान न हों, हाइड्रोजन बम फटेगा तो सब साफ हो जाएगा”

रायबरेली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोट चोरी का मुद्दा फिर उठाया। उन्होंने कहा, “बीजेपी परेशान न हों, हाइड्रोजन बम फटेगा तो सब साफ हो जाएगा।” उनका दौरा सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों के बीच संपन्न हुआ।

by Mayank Yadav
सितम्बर 11, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Rahul Gandhi
Share on FacebookShare on Twitter

Rahul Gandhi In Rae Bareli: कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंचे। गुरूवार को उनके दौरे का दूसरा और अंतिम दिन था। राहुल गांधी ने NTPC भवन में कांग्रेस बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और विभिन्न तहसीलों से आए डेलिगेशन से मुलाकात की। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में ‘दिशा’ समिति की बैठक की अध्यक्षता की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने वोट चोरी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं है, बल्कि महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में भी हुआ। राहुल ने दावा किया कि भाजपा की सरकारें वोट चोरी करके बनी हैं और इसे साबित करेंगे। उन्होंने कहा, “बीजेपी के लोग परेशान न हों, हाइड्रोजन बम फटेगा तो सब साफ हो जाएगा। पूरे देश में नारा चल रहा है- वोट चोर गद्दी छोड़।”

Rahul Gandhi के दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। बुधवार को उनके काफिले का विरोध हुआ था, जिसके कारण गुरूवार को पुलिस और PAC की तैनाती बढ़ा दी गई। NTPC भवन में पहुंचे सभी डेलिगेशन की जांच-पड़ताल के बाद ही अंदर जाने दिया गया।

RELATED NEWS

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

सितम्बर 8, 2026
Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

सितम्बर 6, 2026

‘दिशा’ समिति की बैठक में ऊंचाहार विधायक मनोज पांडेय ने बहिष्कार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने सांसद होने के बावजूद रायबरेली की समस्याओं को संसद में नहीं उठाया। इसके साथ ही उन्होंने बैठक में पीएम मोदी की मां को गाली देने के निंदा प्रस्ताव को पहले पास कराने की मांग की।

थाने की लाइट बंद कर बीजेपी कार्यकर्ताओं की पिटाई, सियाराम उपाध्याय की मौत, अफसरशाही पर सवाल

बुधवार को राहुल गांधी के काफिले का विरोध बछरावां के रास्ते हुआ था। हरचंदपुर के पास राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह धरने पर बैठे थे, जिससे काफिले के सामने स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने इसे काफिले पर हमला बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, राज्यमंत्री ने पुलिस पर कार्यकर्ताओं से धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया।

रायबरेली पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी प्रकार का रोड जाम या हिंसक घटना नहीं हुई। कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर हटाया गया और यातायात सुचारु रहा। पुलिस ने जनता से अपील की कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भ्रामक या झूठी खबरें न फैलाएं। शांति और व्यवस्था पूरी तरह कायम रही।

Rahul Gandhi का दौरा राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप और सुरक्षा की दृष्टि से चर्चा में रहा, जबकि प्रशासन ने शांतिपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की।

 

Tags: Rahul Gandhi
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Rahul Gandhi Flight Go Around:दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 को मंगलवार दोपहर लखनऊ के चौधरी...

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Viral Photo Row: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा...

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद के बाहर विपक्ष को खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा...

Next Post
Kanpur child abuse shocking case

Kanpur news:अश्लील वीडियो देखने के शौक ने पहुंचाया जेल,कानपुर में 6 साल की बच्ची के साथ हैवानियत,12 साल के बच्चे ने किया रेप

Kapil Sharma Show

मुंबई को ‘बॉम्बे’ कहने पर बुरे फंसे कपिल, MNS की आ गई चेतावनी, शो पर आए सेलेब्स भी लेते हैं गलत नाम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In