बुधवार, अगस्त 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

जानिए किसने गिराई राकेश टिकैत की पगड़ी और बिगड़ी बात, महापंचायत के आगाज के बीच गरमाई यूपी की राजनीति

मुजफ्फरनगर में एक रैली के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत के साथ अभद्रता की घटना हुई, जिसके बाद उनके भाई नरेश टिकैत ने महापंचायत बुलाने की घोषणा की है।

by Vinod
मई 3, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। लोग सड़क पर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हिंदू संघर्ष समिति के तत्वावधान में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। इसी रैली में किसान नेता राकेश टिकैत भी शामिल हुए थे। तभी धक्का-मुक्की हुई और राकेश टिकैत की पगड़ी गिर गई। . इस घटना से नाराज बीकेयू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने शनिवार को मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आपातकालीन महापंचायत बुलाने की घोषणा की है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में मुजफ्फरनगर में हिंदू संघर्ष समिति के तत्वावधान में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। रैली में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी शामिल हुए। राकेश टिकैत की उपस्थिति का कुछ लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। उन्हें जनसभा को संबोधित करने से रोका गया। सैकड़ों लोग मंच के पास पहुंच गया और राकेश टिकैत गोबैक के नारे लगाने लगे और भीड़ का एक हिस्सा उत्तेजित हो गया। जिसके कारण राकेश टिकैत वहां से चले गए। जब वह जा रहे थे, तभी हाथापाई हुई और उनकी पगड़ी जमीन पर गिर गई।

RELATED NEWS

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

अगस्त 25, 2026

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

अगस्त 25, 2026

हाथापाई का लगाया आरोप

किसान नेता राकेश टिकैत ने घटना की निंदा करते हुए इसे किसान आंदोलन को दबाने के लिए एक विशेष राजनीतिक दल की साजिश बताया है। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ कुछ युवकों को भेजा गया था और जो लोग परेशान कर रहे थे, उनमें से कुछ शराब के नशे में थे और उन्हीं लोगों ने हमारे साथ हाथापाई की और हमारी पगड़ी को भी हाथ लगाया। पुलिस अधीक्षक (नगर) सत्यनारायण प्रजापत ने घटना पर सफाई देते हुए बताया कि रैली में कुछ लोगों ने भाकियू नेता का विरोध किया और उन्हें परेशान किया और धक्का-मुक्की के दौरान उनकी पगड़ी गिर गई। एसपी ने कहा कि राकेश टिकैत पर डंडों से हमला करने की खबरें गलत हैं।

आपातकालीन महापंचायत

राकेश टिकैत के साथ हुई धक्का-मुक्की के बाद उनके आवास पर बड़ी संख्या में किसान एकत्र हो गए। घटना से नाराज बीकेयू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने शनिवार को मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आपातकालीन महापंचायत बुलाने की घोषणा की। उन्होंने इसे किसान समाज के ’सम्मान की रक्षा’ का विषय बताया और कहा कि यह महापंचायत किसी पार्टी, मजहब या व्यक्ति विशेष से जुड़ी नहीं, बल्कि किसानों की अस्मिता से जुड़ा निर्णय स्थल होगा। नरेश टिकैत ने कहा, घटना को अंजाम देने वाले लोग कहीं के भी हो सकते हैं, पर हम अपने इतिहास पर दाग नहीं लगने देंगे। हम कमजोर नहीं हैं, पर जिम्मेदारी बड़ी है। महापंचायत में सब सामने आ जाएगा। यह किसी संगठन या दल के खिलाफ नहीं, बल्कि किसान-मजदूर की गरिमा बचाने की सभा है।

विरोध को ’प्री-प्लांड’ साजिश बताया

नरेश टिकैत ने साफ किया कि महापंचायत में कोई विशेष आमंत्रण नहीं भेजा जाएगा। जो लोग किसान आंदोलन, सम्मान और एकता के साथ हैं, वे स्वयं पहुंचे। टिकैत ने कहा कि अगर जिले में हमारे घर तक ऐसी घटनाएं होंगी, तो फिर किसान कैसे सुरक्षित रहेगा। राकेश टिकैत ने इस विरोध को ’प्री-प्लांड’ साजिश बताया और इशारों-इशारों में कुछ राजनीतिक दलों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि किसानों की एकता को तोड़ने की कोशिश हो रही है। अब हम महापंचायत में आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। सरकार और प्रशासन किसानों की आवाज नहीं दबा सकता। ये किसानों के सम्मान की लड़ाई है।

अखिलेश यादव ने इस घटना की निंदा

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस घटना की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि बीजेपी ने किसी एक किसान नेता की ही नहीं बल्कि हर एक किसान की पगड़ी उछाली है। परम आदरणीय चौधरी चरण सिंह जी ने जीवन भर किसानों के मान-सम्मान की जो लड़ाई लड़ी, ये हमला उनकी उन ऐतिहासिक कोशिशों पर भी हुआ है। आगे लिखा कि इससे ग़ाज़ीपुर बार्डर से ग़ाज़ीपुर तक उप्र का हर किसान आंदोलित है। कोई और भले लाठी का वार और तिरस्कार भूल जाए, सच्चा किसान कभी नहीं भूलेगा। निंदनीय! किसान कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!। सपा के कई नेता राकेश टिकैत से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की और महापचांयत में आने का आश्वासन भी दिया।

चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिक्रिया दी

राकेश टिकैत के साथ हुई घटना को लेकर नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नेता चंद्रशेखर आजाद ने प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर नगीना सांसद ने लिखा, मुजफ्फरनगर में किसान नेता राकेश टिकैत जी के साथ जो व्यवहार हुआ, पगड़ी उतारना, सिर पर लाठी मारना, ये न केवल एक किसान नेता का अपमान है, बल्कि हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों और किसान आंदोलनों के सम्मान पर भी हमला है। उन्होंने लिखा, टिकैत के किसी बयान को लेकर असहमति हो सकती है, लेकिन उसका जवाब हिंसा नहीं हो सकता। पगड़ी किसी की पहचान और गरिमा का प्रतीक होती है। इस तरह की घटनाएं न केवल समाज में नफरत फैलाती हैं, बल्कि लोकतांत्रिक संवाद की जगह टकराव को बढ़ावा देती हैं।

 

 

Tags: Akhilesh YadavChandrashekhar AzadNaresh TikaitRakesh Tikait
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Akhilesh Yadav Chavanni Statement: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख...

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Political Signal: विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। इसी...

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

OP Rajbhar Allegation:भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप...

Next Post
Goa Stampede 2025

गोवा लैराई यात्रा में मची भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत, 50 घायल...

CO Anuj Chaudhary Transfer

संभल हिंसा के बाद विवादों में रहे CO अनुज चौधरी का तबादला, चंदौसी सर्किल में मिली नई जिम्मेदारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist