रविवार, अक्टूबर 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Hardoi News: दिनदहाड़े हत्या से मचा हड़कंप, डेढ़ दशक बाद पिता की मौत का लिया बदला,अधेड़ को फरसे से काटा

हरदोई में पिता की मौत का बदला लेने के लिए युवक ने दिनदहाड़े अधेड़ की फरसे से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
revenge killing in hardoi district
Share on FacebookShare on Twitter

Revenge Killing in Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक युवक ने अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए दिनदहाड़े अधेड़ उम्र के व्यक्ति की फरसे से काटकर हत्या कर दी। घटना बेनीगंज थाना क्षेत्र के भैनगांव में हुई, जिससे पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हत्या के मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

घटना की पूरी कहानी

बताया जा रहा है कि सरपंच नाम का अधेड़ शख्स कुछ समय पहले ही जेल से छूटकर गांव लौट आया था। साल 2009 में इसी गांव में उसने सत्यपाल नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी थी, जिसके बाद वह 14 साल की सजा काटकर दिल्ली में मजदूरी कर रहा था। कुछ दिन पहले वह वापस अपने गांव में आ गया। वहीं, मृतक सत्यपाल का बेटा सूरज अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए अंदर ही अंदर जल रहा था। गाँव वाले भी उसे ताने मार रहे थे।

RELATED NEWS

Ayodhya Attack: बम-गोली कांड में बेटे के बाद मां की भी मौत, मचा हड़कंप, सड़क जाम और मौके पर पहुंचे स्वामी प्रसाद

Ayodhya Attack: बम-गोली कांड में बेटे के बाद मां की भी मौत, मचा हड़कंप, सड़क जाम और मौके पर पहुंचे स्वामी प्रसाद

सितम्बर 16, 2026
Bijnor Couple Death

Double Murder : पति-पत्नी के अर्धनग्न शव मिले, 1 किमी दूर अलग-अलग जगहों पर मिली दोनों की लाशें

सितम्बर 15, 2026

सोमवार की सुबह जब सरपंच गली से गुजर रहा था, तभी सूरज अपने साथियों के साथ पहुँचा और लाठी-डंडों व फरसे से हमला कर दिया। बीच सड़क सरपंच लहूलुहान होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल सरपंच को अस्पताल पहुँचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई और जांच

घटना के बाद हरदोई पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन और अन्य अधिकारी मौके पर पहुँचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने बताया कि कुछ महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर सरपंच को पीट-पीटकर मार डाला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद था। पुलिस ने चार पुरुषों और तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।

गाँव में दहशत का माहौल

इस घटना के बाद भैनगांव में लोग भयभीत हैं। लोग एक तरफ घटना को लेकर परेशान हैं तो दूसरी तरफ अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित भी। पुलिस ने गाँव में गश्त बढ़ा दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। अधिकारी भी हर पहलू की जांच कर रहे हैं ताकि दोषियों को सख्त सजा दिलाई जा सके।

Tags: 1. Revenge killing HardoiUP Crime News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Ayodhya Attack: बम-गोली कांड में बेटे के बाद मां की भी मौत, मचा हड़कंप, सड़क जाम और मौके पर पहुंचे स्वामी प्रसाद

Ayodhya Attack: बम-गोली कांड में बेटे के बाद मां की भी मौत, मचा हड़कंप, सड़क जाम और मौके पर पहुंचे स्वामी प्रसाद

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026

अयोध्या में बम और गोली से हुए हमले के बाद मामला और गंभीर हो गया है। हमले में घायल एक...

Bijnor Couple Death

Double Murder : पति-पत्नी के अर्धनग्न शव मिले, 1 किमी दूर अलग-अलग जगहों पर मिली दोनों की लाशें

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

 Bijnor Couple Death:उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार से लापता पति-पत्नी के शव मंगलवार सुबह अलग-अलग जगहों पर मिलने से...

Hunger Strike :दीवार गिराने के विवाद पर महिला ने कलेक्ट्रेट में शुरू किया अनशन, शिकायत के बाद भी नहीं रुका दुकान का निर्माण

Hunger Strike :दीवार गिराने के विवाद पर महिला ने कलेक्ट्रेट में शुरू किया अनशन, शिकायत के बाद भी नहीं रुका दुकान का निर्माण

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Hamirpur Wall Dispute: हमीरपुर के मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कपसा गांव में दीवार को लेकर विवाद सामने आया है। गांव...

Hardoi Wife Shooting Case

Hardoi Crime: संयम का ज्ञान देने वाले कथा वाचक ने क्यों पत्नी को मारी गोली , इलाज के दौरान लखनऊ में हुई मौत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Hardoi Wife Shooting Case:हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला की गोली लगने...

Crime Video: कानपुर में चोरी के शक में युवक को रस्सी से बांधा, नाले में कूदकर भागा तो लोगों ने शर्ट पकड़कर खींचा

Crime Video: कानपुर में चोरी के शक में युवक को रस्सी से बांधा, नाले में कूदकर भागा तो लोगों ने शर्ट पकड़कर खींचा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

कानपुर के फजलगंज थाना क्षेत्र के विजय नगर में चोरी का सामान ले जाने के आरोप में एक युवक को...

Next Post
importance of shraddh in pitru paksha

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध न करने से क्या लगता है पितृ दोष,क्यों आती हैं आर्थिक व स्वास्थ्य समस्याएँ

nepal gen z protest new government

Gen-Z आंदोलन थमा, अब नई सरकार की चुनौती, युवाओं ने आम चुनाव,जवाबदेही और पारदर्शिता की मांगों का ड्राफ्ट किया सार्वजनिक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In