मंगलवार, जुलाई 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

गिरफ्तारी के बाद और रोचक हुई सास- दामाद की लव स्टोरी, थाने में बोली अधेड़ लैला, ‘सनम मैं नहीं बेवफा’

अलीगढ़ पुलिस ने फरार चल रहे सास और दामाद को किया अरेस्ट, महिला ने पूछताछ में बताई राहुल के साथ भागने और प्रेम कहानी की वजह।

by Vinod
अप्रैल 17, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कहते हैं कि इस दुनिया में कुछ ऐसे रिश्ते होते हैं, जिन पर लोग कभी अंगुली नहीं उठाते। पति-पत्नी, मां-बेटी, बाप-बेटी, भाई-बहन के ये वह रिश्ते होते हैं, जिसके सहारे दुनिया चलती है। बागवां मुस्कराता है और समाज आगे बढ़ता है, लेकिन कुछ सालों में हालात बदले हैं। हालात ऐसे हो गए है कि चंद पत्नियां अपने लव की चाहत में पतियों का कत्ल कर रही हैं तो वहीं अधेड़ महिलाएं बच्चों को छोड़कर प्रेमियों का घर सवांर रही हैं। कुछ ऐसा ही मामला अलीगढ़ में भी सामने आया था। यहां मां अपनी बेटी के होने वाले पति के साथ भाग खड़ी हुई। अधेड़ महिला ने दामाद के साथ हनीमून भी मना लिया। बेटी और उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों को अरेस्ट कर लिया।

अलीगढ़ में कलजुगी मां ने शरम को बाय-बाय कह कर अपनी बेटी के ही सुहाग के साथ गुटरगू करने लगी। इश्कबाज मां ने ही घर बसने से पहले ही अपनी बेटी का घर उजाड़ कर दिया। इतना ही नहीं बेटी की शादी से चंद रोल पहले मां अपनी बेटी का होने वाला दूल्हा ही छीन लिया और दामाद संग घर से रफूचक्कर हो गई। सास और दमाद के बीच लव स्टोरी कब शुरू हुई, इसकी किसी को कानोंकान खबर तक नहीं लगी। बाद में उनके अफेयर और भागने की खबर सामने आई तो दोनों परिवार सन्न रह गए। कुछ दिन के बाद दोनों की एक तस्वीर सामने आई है। सास अपने प्रेमी दामाद के साथ तस्वीर में दिखी। जानकारी होने पर महिला के पति ने थाने में तहरीर देकर पत्नी और युवक पर मुकदमा दर्ज करवायज्ञं

RELATED NEWS

Aligarh

भाजपा नेता पर बरसीं चप्पलें! सड़क पर मारपीट के बाद थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, थाने में मां ने तानी चप्पल!

जनवरी 12, 2026
Aligarh

‘जीभ काट दूंगा!’ अखिलेश यादव को हिंदूवादी नेता मोहन चौहान की खुली धमकी, बयान हुआ वायरल

नवम्बर 7, 2025

मामला अलीगढ़ के मडराक थाने का है। यहां के एक गांव में रहने वाले जितेंद्र कुमार बेंगलुरु में काम करते हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने अपनी बेटी शिवानी का रिश्ता राहुल के साथ तय किया था। बेटी की शादी के लिए पिता ने 5 लाख का जेवर तैयार करवाया था और 3 लाख 50 हजार रुपये का भी इंतजाम किया था। मगर होने वाले दूल्हे का दिल तो अपनी सासू मां पर आ गया था। ऐसे में दोनों ने प्लान बनाया और फरार हो गए। भागने से पहले महिला ने अपनी बेटी की शादी के लिए बनवाए गहने और जमा किए पैसे भी साफ कर दिए। वहीं युवक के परिवारवालों की तरफ से बयान भी सामने आया। उनका आरोप था कि सास ने जादू-टोना के जरिए उनके बेटे को फंसाया और लेकर भाग खड़ी हुई।

दरअसल, जब शिवानी और राहुल का रिश्ता हुआ तब शिवानी की मां ने अपने दामाद को एक स्मार्टफोन दिया। ये ही स्मार्टफोन सास और होने वाले दामाद के बीच रिश्तों की वजह बन गया। राहुल शिवानी की जगह उसकी मां यानी अपनी होने वाली सास से बात करने लगा। सास को भी अपने होने वाले दामाद राहुल की बातें अच्छी लगने लगीं और दोनों के बीच घंटों-घंटों बातों का सिलसिला शुरू हो गया। तब तक बेटी और महिला के पति ने इन सभी बातों पर गौर नहीं किया। मगर राहुल और महिला के बीच रिश्तों की नींव पड़ चुकी थी।

शिवानी की 16 अप्रैल को होनी थी। पिता यानी जितेंद्र भी बेटी की शादी के लिए घर आ गए थे। पूरा परिवार शादी की तैयारियां कर रहा था। मगर रविवार के दिन शिवानी की मां किसी काम का बहाना बनाकर घर से बाहर निकली। फिर वह घर वापस नहीं आई। परिजन महिला को खोजते रहे। मगर उसका कुछ पता नहीं चला। फिर महिला के परिजनों को खबर मिली की उनका होने वाला दामाद राहुल भी अपने घर से गायब है। फिर जो सच्चाई सामने आई, उसे जानकर पूरा परिवार हिल गया। पता चला कि होने वाला दामाद राहुल ही अपनी होने वाली सास को भगा ले गया। पुलिस भी मुकदमा दर्ज कर इश्कबाजों की तलाश में जुट गई।

करीब 10 दिन के बाद पुलिस ने सास और दमाद को अरेस्ट कर लिया। दोनों पिछले 10 दिनों से पुलिस से लुका-छुपी खेल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों को लेकर अलीगढ़ के दादों थाने पहुंची। फिर दोनों को मडराक थाना पुलिस अपने साथ ले गई। पुलिस पूछताछ में दोनों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। पुलिस पूछताछ में सास सपना उसका पति जितेंद्र कुमार आए दिन शराब पीकर मारपीट करता था। महिला ने बताया कि बेटी की शादी जब राहुल से तय हुई तो उसका फोन आने लगा। राहुल से बात बात होने लगी तो बेटी शक जताने लगी। तरह-तरह के आरोप लगाती थी। पति गाली-गलौज करता था। राहुल के साथ भाग जाने की धमकी देता था। ऐसे में मुझे मजबूरन दामाद के साथ भागना पड़ा।

सास अनीता ने बताया कि उसका पति और बेटी उस पर लांछन लगाते थे। पति राहुल से नाजायत रिश्ते की बात कहता है। मैंने जब यह बात राहुल को बताई तो उसने मेरे दर्द को समझा। मुझे राहुल पसंद आने लगा। हम दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। मैं राहुल से प्यार करती हूं और आगे भी उसे ही प्यार करती रहूंगी। मैं आगे की जिंदगी राहुल के साथ गुजरना चाहती हूं। मैं कभी राहुल के साथ बेवफाई नहीं करूंगी। उसने राहुल से भी कहा कि सनम मैं बेवफा नहीं। अब बची जिंदगी तुम्हारे नाम। अब मैं राहुल की बगिया का फूल।

अनीता ने कहा कि घर से जेवर और नकदी ले जाने की बात झूठी है। इधर, प्रेमी राहुल ने बताया कि 6 अप्रैल को सपना को अलीगढ़ से लेकर वह कासगंज पहुंचा। फिर बस में सवार होकर बरेली पहुंचे। इसके बाद बिहार के मुजफ्फरपुर गए। दो दिन पहले मोबाइल खोल कर देखा तो सोशल मीडिया पर हमारे प्रेम-प्रसंग की जबर्दस्त चर्चा हो रही थी। हम लोग मुजफ्फरपुर से दिल्ली पहुंच गए। वहां से नेपाल बॉर्डर पहुंचे. हम नेपाल जाने वाले थे लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया। राहुल ने बताया कि 10 दिन में उन्होंने कई ठिकाने बदले। वह भागते-भागते थक चुके थे। राहुल का दावा है कि उसने पुलिस के सामने सरेंडर किया है।

 

Tags: aligarhmother-in-law and son-in-lawmother-in-law and son-in-law love story
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Aligarh

भाजपा नेता पर बरसीं चप्पलें! सड़क पर मारपीट के बाद थाने में हाई-वोल्टेज ड्रामा, थाने में मां ने तानी चप्पल!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता गौरांग तिवारी और एक युवती के...

Aligarh

‘जीभ काट दूंगा!’ अखिलेश यादव को हिंदूवादी नेता मोहन चौहान की खुली धमकी, बयान हुआ वायरल

by Mayank Yadav
नवम्बर 7, 2025

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक विवादित बयान का मामला सामने आया है, जिसने सूबे की राजनीति...

Aligarh

Aligarh के 7000 करोड़ के हलाल मीट एक्सपोर्ट पर बवाल: वियतनाम, मिस्र सहित इन 10 देशों में होती है सप्लाई

by Mayank Yadav
अक्टूबर 24, 2025

Aligarh Halal Certification Meat Export: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हलाल सर्टिफिकेशन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भी,...

अलीगढ़ में नई नवेली 12 दुल्हनों का हैरतअंगेज कारनामा, दूल्हों के साथ खेला कर लूट ले गई नकदी के साथ कीमती सोना

अलीगढ़ में नई नवेली 12 दुल्हनों का हैरतअंगेज कारनामा, दूल्हों के साथ खेला कर लूट ले गई नकदी के साथ कीमती सोना

by Vinod
अक्टूबर 13, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद में लुटरी दुल्हनों ने हैरतअंगेज वारदात को अंजाम दे डाला। यहां के...

Aligarh

Aligarh-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा: कार-कैंटर की टक्कर में 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत

by Mayank Yadav
सितम्बर 23, 2025

Aligarh accident: अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर बुधवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। अकराबाद थाना क्षेत्र में...

Next Post
Gustakh Ishq: फातिमा और विजय का जबरदस्त रोमांस ‘उल जलूल इश्क’ फिल्म का नाम बदलकर पोस्टर हुआ जारी

Gustakh Ishq: फातिमा और विजय का जबरदस्त रोमांस 'उल जलूल इश्क' फिल्म का नाम बदलकर पोस्टर हुआ जारी

Summer Wedding Tips: शादी के मजे में गर्मी डाल ना दे खलल जानिए किन बातों का रखें ख्याल

Summer Wedding Tips: शादी के मजे में गर्मी डाल ना दे खलल जानिए किन बातों का रखें ख्याल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist