मंगलवार, जुलाई 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Saharanpur Road Accident: ससुराल से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा,क्रेटा कार की टक्कर से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

सहारनपुर में शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

by SYED BUSHRA
जून 13, 2026
in उत्तर प्रदेश
Road Accident
Share on FacebookShare on Twitter

Saharanpur Road Accident:सहारनपुर जिले के मलकपुर गांव निवासी 26 वर्षीय लविश अपनी मां राजदुलारी, 20 वर्षीय बहन अंजना उर्फ तन्नु और ढाई वर्षीय बेटी रूही के साथ ससुराल से वापस घर लौट रहे थे। सभी एक ही बाइक पर सवार थे। जैसे ही वे बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के धौलाकुआं के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार क्रेटा कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण कि चारों की मौके पर गई जान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और चारों लोग सड़क पर दूर-दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाए गए चारों लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

RELATED NEWS

Chamba News:चंबा हादसे की दर्दनाक कहानी, सुबह का वादा बना आखिरी संदेश, पिता-बेटे समेत 5 जिंदगियां खत्म

Chamba News:चंबा हादसे की दर्दनाक कहानी, सुबह का वादा बना आखिरी संदेश, पिता-बेटे समेत 5 जिंदगियां खत्म

जुलाई 28, 2026
Heartbreaking Accident: 10 साल पहले जिस तरह पति की गई थी जान, उसी तरह बसों के बीच फंसकर पत्नी की भी मौत

Heartbreaking Accident: 10 साल पहले जिस तरह पति की गई थी जान, उसी तरह बसों के बीच फंसकर पत्नी की भी मौत

जुलाई 23, 2026

परिवार का इकलौता सहारा था लविश

परिजनों ने बताया कि लविश मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी वर्ष 2022 में हुई थी और वह अपने परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियां संभाल रहा था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे में उसकी पत्नी और एक छोटा बेटा बच गए हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

पिता के साथ जाने की जिद कर रही थी रूही

परिजनों के मुताबिक ढाई वर्षीय रूही अपने पिता के साथ जाने की जिद कर रही थी। परिवार वालों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। आखिरकार उसे भी बाइक पर बैठा लिया गया। किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा।

एम्बुलेंस सेवा पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद काफी देर तक एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। ऐसे में घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल ले जाया गया। लोगों का कहना है कि यदि समय पर चिकित्सा सहायता मिलती तो शायद कुछ लोगों की जान बच सकती थी। हालांकि पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

गांव में पसरा मातम, हर आंख नम

एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। मृतकों के घर पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों का कहना है कि उन्होंने एक साथ इतनी बड़ी त्रासदी पहले कभी नहीं देखी।

पुलिस कर रही मामले की जांच

शुरुआती जांच में कार चालक की लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Creta Car CrashROAD ACCIDENTSaharanpur Accident
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Chamba News:चंबा हादसे की दर्दनाक कहानी, सुबह का वादा बना आखिरी संदेश, पिता-बेटे समेत 5 जिंदगियां खत्म

Chamba News:चंबा हादसे की दर्दनाक कहानी, सुबह का वादा बना आखिरी संदेश, पिता-बेटे समेत 5 जिंदगियां खत्म

by Sadaf Farooqui
जुलाई 28, 2026

  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। हादसे में...

Heartbreaking Accident: 10 साल पहले जिस तरह पति की गई थी जान, उसी तरह बसों के बीच फंसकर पत्नी की भी मौत

Heartbreaking Accident: 10 साल पहले जिस तरह पति की गई थी जान, उसी तरह बसों के बीच फंसकर पत्नी की भी मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

Heartbreaking Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक ऐसा दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर...

Prayagraj Accident: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा,वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने ली दो बाइक सवारों की जान

Prayagraj Accident: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा,वाराणसी-कानपुर हाईवे पर बेकाबू ट्रेलर ने ली दो बाइक सवारों की जान

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

Bikers Killed in Trailer Accident, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो...

Hapur Road Accident : बारातियों से भरी बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, 6 की दर्दनाक मौत! कई गंभीर रूप से घायल

Road Accident:तेज रफ्तार का कहर,कानपुर में स्कॉर्पियो ट्रक से टकराई, पुणे में ट्रक ने महिलाओं को रौंदा,छह लोगों मौत कई गंभीर रूप से घायल

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

Kanpur Pune Road Accident:सोमवार सुबह उत्तर प्रदेश के कानपुर और महाराष्ट्र के पुणे से दो दर्दनाक सड़क हादसों की खबर...

Etawah Road Accident

Etawah Road Accident: इटावा में बड़ा सड़क हादसा, डबल डेकर बस ट्रक से टकराई, चालक-परिचालक की मौत, 27 यात्री घायल

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Etawah Road Accident:उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। वाराणसी से दिल्ली जा...

Next Post
नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

बच्चों की वैक्सीन हुई महंगी, जानिए किन महत्वपूर्ण टीकों की कीमत बढ़ाने को मिली मंजूरी

बच्चों की वैक्सीन हुई महंगी, जानिए किन महत्वपूर्ण टीकों की कीमत बढ़ाने को मिली मंजूरी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist