शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Saifai Wedding:समाजवादी परिवार में बजेंगी शहनाइयां,सैफई में शुरू हुई अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन की शादी की भव्य तैयारियां

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव 25 नवंबर को सैफई में शादी के बंधन में बंधेंगे। उनकी दुल्हन लद्दाख की सेरिंग होंगी। पूरे इटावा और सैफई में शादी को लेकर उत्साह है।

by SYED BUSHRA
नवम्बर 13, 2025
in उत्तर प्रदेश
: Akhilesh Yadav cousin Aryan Yadav wedding Saifai Ladakh bride celebration
Share on FacebookShare on Twitter

UP News:सैफई, इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के परिवार में खुशियों का माहौल है। उनके चचेरे भाई आर्यन यादव 25 नवंबर को विवाह के पवित्र बंधन में बंधने जा रहे हैं। समाजवादी परिवार के इस शुभ आयोजन को लेकर न सिर्फ सैफई, बल्कि पूरे इटावा और प्रदेशभर में चर्चा है। शादी का समारोह सैफई स्थित पैतृक आवास पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगा।

लद्दाख की सेरिंग बनेंगी जीवनसंगिनी

आर्यन यादव की शादी लद्दाख की सेरिंग से तय हुई है, जो फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर रही हैं। उनके पिता लद्दाख के एक प्रतिष्ठित कारोबारी और ठेकेदार हैं। आर्यन और सेरिंग की रिंग सेरेमनी 15 दिसंबर 2024 को दिल्ली में संपन्न हो चुकी थी। पहले विवाह मार्च 2025 में होना तय था, लेकिन जनवरी में आर्यन के पिता राजपाल यादव के निधन के बाद शादी को स्थगित कर दिया गया था। अब शुभ मुहूर्त के अनुसार 25 नवंबर की तारीख तय की गई है।

RELATED NEWS

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

अगस्त 22, 2026
UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

अगस्त 20, 2026

शिक्षा और करियर में भी हैं आगे

आर्यन यादव की शुरुआती पढ़ाई इटावा में हुई। कक्षा सात से बारहवीं तक उन्होंने डीपीएस नोएडा से पढ़ाई की। कुछ समय उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम ऑनर्स किया और फिर इंग्लैंड की कार्डिफ यूनिवर्सिटी से बीएससी इन बिजनेस की डिग्री ली। इसके बाद वर्ष 2019 में यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) से मास्टर ऑफ कॉमर्स पूरा किया यह वही यूनिवर्सिटी है, जहां अखिलेश यादव ने भी उच्च शिक्षा प्राप्त की थी।

राजनीतिक प्रभावशाली परिवार से हैं आर्यन

आर्यन की मां प्रेमलता यादव इटावा की जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं, जबकि उनके बड़े भाई अंशुल यादव वर्तमान में इसी पद पर कार्यरत हैं। यादव परिवार का सैफई और पूरे इटावा क्षेत्र में गहरा राजनीतिक और सामाजिक प्रभाव है। परिवार की नई पीढ़ी की इस शादी को लेकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है।

शादी में शामिल होंगे कई बड़े नेता

विवाह समारोह में समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेता और परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इनमें अखिलेश यादव, डिंपल यादव, प्रो. रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव, आदित्य यादव, धर्मेंद्र यादव, अक्षय यादव, तेज प्रताप यादव और अनुराग यादव जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं। आयोजन को लेकर सैफई में सुरक्षा और प्रबंधन के पुख्ता इंतज़ाम किए जा रहे हैं।

सैफई में छाया शादी का रंग

सैफई का पैतृक आवास इस समय पूरी तरह सजावट और रोशनी से जगमगा रहा है। परिवार के अनुसार, यह शादी केवल एक पारिवारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सैफई की परंपरा, आत्मीयता और संस्कारों का उत्सव है।

Tags: Akhilesh YadavAryan Yadav WeddingSaifai Celebration
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Akhilesh Yadav Chavanni Statement: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख...

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Political Signal: विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। इसी...

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

OP Rajbhar Allegation:भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप...

JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

 JPNIC Private Handover: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को अब निजी हाथों में सौंपने की तैयारी...

Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Akhilesh Yadav attack : उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।...

Next Post
: Lucknow PGI area fraud queen Priyanka Singh FD scam

FD fraud scheme: लखनऊ से ‘ठग क्वीन’ गिरफ्तार, FD स्कीम के नाम पर करोड़ों की ठगी का पर्दाफाश

दिल्ली कार बम धमाका: तुर्की में बैठे ‘उक़ासा’ से संपर्क में था हमलावर जांच में बड़ा खुलासा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist