Wednesday, June 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

‘त्यागी’ के समर्थन में आई समाजवादी पार्टी, महानगर उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

by Web Desk
September 2, 2022
in उत्तर प्रदेश, नोएडा, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow: समाजवादी पार्टी की 9 सदस्यीय डेलिगेशन आज श्रीकांत त्यागी की पत्नि अन्नू त्यागी से मिलने नोएडा आ रहा है। मंगलवार को सपा की ओर से जारी एक लेटर में इस बात का ऐलान किया गया था।

दरसल, पिछले महीने नोएडा की एक सोसायटी में कथित बीजेपी नेता श्रीकांत त्‍यागी ने एक महिला के साथ अभद्रता और गाली गलौच की थी। जिसके बाद श्रीकांत त्‍यागी को मेरठ से अरेस्‍ट कर लिया गया था। फिलहाल वह जेल में है उस पर गैंगस्‍टर एक्‍ट के तहत कार्रवाई हुई है। इसी के चलते पश्चिमी यूपी की राजनीति में इस समय ‘त्‍यागी’ फैक्‍टर काफी अहम विषय बन गया है। जिसका लाभ सपा उठाने की कोशिश में है।

RELATED NEWS

Padma Awards 2026 Uttar Pradesh

Padma Awards 2026 में चमका उत्तर प्रदेश, चार हस्तियों को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान, सीएम योगी ने दी बधाई

June 24, 2026
UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

June 23, 2026

वहीं, समाजवादी पार्टी को त्यागी समाज को रिझाने का दांव उल्टा पड़ गया है। सपा के डेलीगेशन के नोएडा पहुंचने से पहले ही महानगर उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पत्र लिखकर समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराध करने वाले लोगों से मुरव्वत रखना समझ से परे है।

दरसल, सपा ने शुरू में श्रीकांत त्‍यागी को बीजेपी नेता बताते हुए इस बात पर जोर दिया था कि महिलाओं के सम्‍मान को सर्वोपरि कहने वाली पार्टी बीजेपी के ही नेता महिलाओं के साथ अभद्रता करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

वहीं, खुद सपा के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हाल ही में पूछा कि नोएडा में पीड़ित महिला को न्‍याय कब मिल रहा है। लेकिन लगता है कि महिला के सम्‍मान के मुद्दे पर घेरने की जगह अब सपा को भी त्‍यागी पॉलिटिक्‍स में ज्‍यादा संभावना दिख रही है।

समाजवादी पार्टी की 9 सदस्यीय डेलिगेशन में पूर्व मंत्री व विधायक शाहिद मंजूर, पूर्व मंत्री नारद राय, मुजफ्फरनगर के सपा जिलाध्‍यक्ष प्रमोद त्‍यागी, गौतमबुद्ध नगर के सपा जिलाध्‍यक्ष इंदर प्रधान, सुनील चौधरी, भूषण त्‍यागी, सेवाराम त्‍यागी, श्रवण कुमार त्‍यागी, दीपक त्‍यागी शामिल हैं।

Tags: Akhilesh YadavBJPcmyogiNews1IndiaNoidashrikant tyagiUP NewsUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Padma Awards 2026 Uttar Pradesh

Padma Awards 2026 में चमका उत्तर प्रदेश, चार हस्तियों को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान, सीएम योगी ने दी बधाई

by SYED BUSHRA
June 24, 2026

Padma Awards 2026 Ceremony:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-2 में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार...

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

by Sadaf Farooqui
June 23, 2026

Plastic Free Campus: उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह...

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case

Supreme Court: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में तत्काल सुनवाई की मांग खारिज, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

by SYED BUSHRA
June 22, 2026

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case: भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की...

योग दिवस पर यूपी में बनाय नया रिकॉर्ड, करोड़ों विद्यार्थियों ने दिया योग का संदेश

योग दिवस पर यूपी में बनाय नया रिकॉर्ड, करोड़ों विद्यार्थियों ने दिया योग का संदेश

by Sadaf Farooqui
June 21, 2026

International Yoga Day 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जनभागीदारी का...

Lakhimpur Jewellery Missing Case

Jewellery Mystery: लखीमपुर में ‘बंदर गहने ले गए’ , दहेज हत्या केस के गहनों के गायब होने की पुलिस कहानी पर उठे सवाल

by SYED BUSHRA
June 20, 2026

Lakhimpur Dowry Case Jewellery Mystery:लखीमपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह मामला साल 2007 के एक...

Next Post

Bihar: नीतीश कुमार को लेकर गोलबंदी में जुटा विपक्ष, JDU कार्यालय पर दिखने लगा है असर

शामली के भूमिया खेड़ा में मांस फेंक कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, ऐसे रची गई थी साजिश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist