मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

काम नहीं आई सपा नेता की ‘छुपम-छुपाई’, टांड पर चढ़ा, गद्दे के पीछे छिपा, फिर भी पकड़ा गया अखिलेश का करीबी

कुछ इस तरह से पुलिस के हत्थे चढ़ा सपा नेता कैश खान, जिला बदर होने के बाद भी कन्नौज में बनाए हुए थे ठिकाना, गिरफ्तारी के बाद पुलिस भी हैरान।

by Vinod
सितम्बर 4, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए सपा नेता ने गजब का दिमाग लगाया। उसने टांड के अंदर खुद को कैद कर रखा था। किसी को शक न हो इसके लिए सपा के कैश खान ने गद्दे भी रखे हुए थे और उसी के अंदर छिपकर जनाब बैठे हुए थे। लेकिन ये यूपी पुलिस है। अपराधी चाहे जितने जतन कर ले, लेकिन उसका बच पाना मुममिन ही नहीं बल्कि नामुमकिन हैं।

दरअसल, कन्नौज के बालापीर मोहल्ले में सपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष कैश खान के छिपे होने की जानकारी पुलिस को हुई। पुलिस ने सबसे पहले कैश खान के घर पर छापा मारा। कैश खान के घर की तलाशी ली। हर कमरे में झांका, दरवाजों और अलमारी के कोनों तक देखा, लेकिन कैश खान का कहीं भी नजर नहीं आया। निराश होकर पुलिस ने उसके भाई के घर का रुख किया। वहां भी सब कुछ सामान्य लग रहा था, कैश कहीं नहीं दिखा। लेकिन तभी अचानक, पुलिस की नजर एक कमरे के टांड़ पर पड़ी।

RELATED NEWS

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

अगस्त 13, 2026
JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

अगस्त 13, 2026

कुछ अलग तरह का बड़ा पर्दा देख पुलिस को शक हुआ। सभी की सांसें थम गईं। धीरे-धीरे पुलिस ने पर्दा हटाया और देखा कि वहां सिर्फ गद्दा पड़ा है। गद्दे को हिलाया गया और जैसे ही पुलिस ने उसे उठाया गया सामने का सीन देख सब हंसने के साथ चौक पड़े। गद्दे के पीछे कैश खान लेटा हुआ था, पूरी तरह छिपा हुआ, शायद सोच भी नहीं सकता था कि पुलिस उसे पकड़ पाएगी। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार किया और अपने साथ ले गई। सभी हैरान थे कि कैसे गद्दे के पीछे छुपा रह सकता था।

शहर के वालापीर मोहल्ले के रहने वाले सपा नेता कैश खां को 1 महीने पहले जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद मोहल्ले में एक घर में उसके छिपे होने की सूचना पुलिस को मिली तो कोतवाली प्रभारी ने दबिश देकर कमरे की टांड़ से उसे पकड़ लिया। कैश खां का आपराधिक इतिहास पुलिस ने खंगाला तो उनके खिलाफ प्राचीन स्मारक एवं पुरातत्व अधिनियम की धारा 30(ए), 30(बी) में केस दर्ज मिला। कैश खान पर पहले पांच मुकदमे दर्ज थे। जिसमें एक और केस जुड़ गया और टोटल मुकदमो की संख्या अब 6 हो गई है।

कैश खां पर वर्ष 2017 में धारा 292, 295ए, 153ए के तहत केस दर्ज हुआ। वर्ष 2023 में धारा 147, 452, 323, 504, 506, 325 और धारा 452, 324, 323, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज है। इसी प्रकार वर्ष 2024 में धारा 323, 504, 506, 324, 325 में केस दर्ज है। इसके अलावा धारा 131, 352, 351(3) बीएनएस, धारा 135 में केस दर्ज हैं। पुलिस ने कैश खां के खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडा अधिनियम की धारा 3/10 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कैश खान को पुलिस ने जिलाबदर किया हुआ था। लेकिन वह छिपकर अपने घर पर रह रहा था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक कैश खान लंबे समय से विवादित गतिविधियों में सक्रिय रहा है, लेकिन राजनीतिक संरक्षण के कारण कार्रवाई ठंडी पड़ती रही। वहीं जैसे ही गिरफ्तारी की खबर फैली, समाजवादी पार्टी के स्थानीय खेमे में हलचल मच गई। कैश खान को पार्टी का प्रभावशाली चेहरा माना जाता था. उसकी पकड़ न सिर्फ सियासत में, बल्कि प्रशासनिक हलकों तक बताई जाती रही है। यही वजह रही कि पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने साफ कहा कि आरोपी पर गुंडा एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई होगी। जिला बदर के बावजूद, जिले में छिपे रहने को गंभीर अपराध माना गया है।

Tags: Akhilesh YadavKannauj policeSP leader Cash Khan arrestedSP leader was hiding at home
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

OP Rajbhar Allegation:भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप...

JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

 JPNIC Private Handover: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को अब निजी हाथों में सौंपने की तैयारी...

Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Akhilesh Yadav attack : उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

UP Assembly Monsoon Session 2026

UP Politics: अखिलेश-राहुल की जुगलबंदी पर योगी का पलटवार, ’86 में 56 SDM’ के दावे से सपा पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

Delhi students Protest : दिल्ली में छात्रों और युवाओं के मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी...

Next Post
ABVP के पक्ष में उतरे पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह, यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर को बताया हल्का आदमी

ABVP के पक्ष में उतरे पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह, यूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर को बताया हल्का आदमी

GST New Rates Update: दिवाली से पहले देशवासियों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफ़ा जानिए क्या क्या हुआ सस्ता

GST New Rates Update: दिवाली से पहले देशवासियों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफ़ा जानिए क्या क्या हुआ सस्ता

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist