मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Sambhal news: संभल की शाही जामा मस्जिद में होली के दिन जुमे की नमाज का क्या होगा टाइम? जामा मस्जिद के सदर जफर अली ने बताया

देशभर में होली और जुमे की नमाज के समय को लेकर सियासत गरमाई हुई है। संभल की शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली ने कहा कि नमाज के समय का फैसला बुधवार शाम तक किया जाएगा, ताकि अमन-शांति बनी रहे।

by Mayank Yadav
मार्च 12, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Sambhal
Share on FacebookShare on Twitter

Sambhal news: देशभर में होली और जुमे की नमाज को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा के कई नेताओं ने होली के मद्देनजर जुमे की नमाज का समय बढ़ाने की बात की है, तो वहीं बिहार की दरभंगा की मेयर ने कहा है कि जुमे की नमाज के दौरान होली पर दो घंटे का ब्रेक लगना चाहिए। होली और जुमे की नमाज को लेकर चल रही बयानबाजी के बीच संभल के शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली का बयान आया है। उन्होंने कहा कि शाही जामा मस्जिद में नमाज किस वक्त होगी, यह अभी तय नहीं किया गया है।

संभल के शाही जामा मस्जिद के सदर जफर अली ने कहा, “संभल की शाही जामा मस्जिद में जुमे की नमाज का समय क्या होगा, इस पर अभी फैसला नहीं लिया गया है। बुधवार शाम तक फाइनल डिसीजन लिया जाएगा। शाही जामा मस्जिद पर जुमे की नमाज का अधिकार सिर्फ हमारी कमेटी के पास है, इसको लेकर अभी तक कोई बयान नहीं दिया गया है। जुमे की नमाज को लेकर कई धर्मगुरुओं से बात हो गई है और सभी लोगों से अंतिम मशवरा करने के बाद जुमे की नमाज का समय बता दिया जाएगा।”

RELATED NEWS

Sambhal CJM Transfer:

संभल में ‘न्यायिक’ हड़कंप: 48 घंटे में दोबारा बदला गया CJM, हाईकोर्ट के फैसले से मची खलबली!

जनवरी 23, 2026
Sambhal

खाकी से पंगा पड़ा भारी? FIR का आदेश देने वाले CJM विदा, वकीलों ने खोला मोर्चा!

जनवरी 21, 2026

उन्होंने कहा, “शाही जामा मस्जिद में जुमे की नमाज को लेकर ऐसा फैसला किया जाएगा, ताकि यहां हिंदू-मुस्लिम भाईचारा बना रहे और संभल में अमन और शांति कायम रहे। प्रशासन की गाइडलाइंस को भी देखा जाएगा, लेकिन उन्हें भी जनता की बात पर गौर करना होगा। संभल में सब भाई-भाई हैं और होली के पर्व पर यहां किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ है और न ऐसा होगा।”

यहां पढ़ें: CM Yogi on Sambhal: संभल में शिव मंदिर की पुनः खोज पर गरजे सीएम योगी, बोले- “विदेशी आक्रांताओं का गुणगान बंद करें”

शाही जामा मस्जिद Sambhal के सदर जफर अली ने Sambhal सीओ के जुमे और होली को लेकर दिए बयान की निंदा की। उन्होंने कहा, “मैं संभल के सीओ के बयान का समर्थन नहीं करता हूं। पहले भी होली के दिन जुमा कई बार आया है, जिसमें पुलिस-प्रशासन और जनता ने अच्छी तरह संभाला है। इस बार भी कोई समस्या सामने आने वाली नहीं है। मैं यही कहूंगा कि संभल में न कोई झगड़ा होगा और न कोई विवाद होगा। हिंदू और मुसलमान दोनों भाई मिलकर अपना-अपना त्योहार मनाएंगे।”

Sambhal मस्जिद पर तिरपाल लगाने को लेकर उन्होंने कहा, “हमने मस्जिद पर कभी तिरपाल नहीं लगाया है, बल्कि ये इंतजाम प्रशासन और पुलिस के द्वारा ही किया जाता है। हमारी प्रशासन और पुलिस से इस संबंध में कोई बात नहीं हुई है। अगर इस तरह का कोई प्रस्ताव पुलिस-प्रशासन की तरफ से आता है, तो इस पर गौर किया जाएगा।”

Tags: sambhal
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Sambhal CJM Transfer:

संभल में ‘न्यायिक’ हड़कंप: 48 घंटे में दोबारा बदला गया CJM, हाईकोर्ट के फैसले से मची खलबली!

by Mayank Yadav
जनवरी 23, 2026

Sambhal CJM Transfer: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में न्यायिक नियुक्तियों को लेकर मची हलचल के बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट ने...

Sambhal

खाकी से पंगा पड़ा भारी? FIR का आदेश देने वाले CJM विदा, वकीलों ने खोला मोर्चा!

by Mayank Yadav
जनवरी 21, 2026

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब चंदौसी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम)...

Sambhal

कोर्ट ने कहा केस करो, एसएसपी बोले- कभी नहीं! संभल हिंसा पर पुलिस और अदालत में सीधी जंग।

by Mayank Yadav
जनवरी 14, 2026

Sambhal violence case ASP Anuj Chaudhary: संभल की शाही जामा मस्जिद सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा के मामले में कोर्ट...

Sambhal illegal mosque demolition

बुलडोजर से पहले जागे ग्रामीण: संभल में सरकारी जमीन पर बनी अवैध मदीना मस्जिद खुद हटाई

by Mayank Yadav
जनवरी 4, 2026

Sambhal illegal mosque demolition: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के सलेमपुर सलार गांव में कानून के अनुपालन की एक अनूठी...

Sambhal Deepa Sarai Police Chowki

अब ‘आतंकी गढ़’ पर ताला! सांपों का डर दिखाकर रोकी गई चौकी का संभल के दीपा सराय में हुआ उद्घाटन।

by Mayank Yadav
दिसम्बर 12, 2025

Sambhal Deepa Sarai Police Chowki: उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद...

Next Post
Sanjay Nishad

Sanjay Nishad on BJP: योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद का बड़ा बयान- बीजेपी में विभीषणों पर निशाना

Jasprit Bumrah

क्या जसप्रीत बुमराह का खत्म होने वाला है करियर ? टीम इंडिया पर मंडराया खतरा...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist