रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

संगीत सोम ने ऐसे किया बरेली हिंसा के दंगाईयों का ‘ट्रीटमेंट’, ‘PDA’ को बताया पाकिस्तान डेवलपमेंट अथॉरिटी

भाजपा नेता व पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा है कि आई लव मोहम्मद से कोई एतराज नहीं है, लेकिन इससे पहले भारत माता की जय और वंदेमातरम कहना भी जरूरी है।

by Vinod
अक्टूबर 4, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बीजेपी के फायरब्रांड नेता संगीत सोम का एक विस्फोटक बयान सोशल मीडिया में गर्दा उड़ाए हुए है। डंके की चोट पर संगीत सोम बोले। मंच से सोम गरजे। खुलकर बरेली हिंसा के दंगाईयों की ओवरहालिंग की बात कही। मौलाना तौकीर रजा को जिहादी बताते हुए कहा कि अब ऐसे लोगों की सात पुश्तें दंगा करना भूल जाएंगी। संगीम सोम ने कहा, आई लव मोहम्मद से इतराज नहीं है। लेकिन उससे पहले भारत माता की जय और वंदेमातरम कहना होगा।

बीजेपी के फायरब्रांड नेता संगीत सोम हरदोई पहुंचे। पूर्व मंत्री बीजेपी नेता संगीत सोम यहां पर जमकर गरजे। संगीत सोम ने कहा है कि आई लव मोहम्मद से कोई एतराज नहीं है, लेकिन इससे पहले भारत माता की जय और वंदेमातरम कहना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि आई लव मोहम्मद के नाम पर दंगे की साजिश करने वालों की ओवरहालिंग ठीक से की जाएगी। शहर के घंटाघर में क्षत्रिय महासभा के बैनर तले आयोजित मेधा अभिनंदन समारोह में बीजेपी नेता ने कहा कि आईलव मोहम्मद के नाम पर प्रदेश में बवाल काटा जा रहा है। ऐसे लोगों को ध्यान रखना चाहिए कि प्रदेश में अब मुगल काल नहीं है।

RELATED NEWS

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

अगस्त 22, 2026
UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

अगस्त 20, 2026

संतीत सोम ने कहा कि वर्ष 2012 से 17 के बीच के शासक अखिलेश यादव मुगल शासन के आखिरी शासक थे। अखिलेश यादव के दिमाग में यह बात हो कि जातियों में बांटकर वह सरकार ला सकते हैं तो मुगालते में न रहें। संगीत सोम ने कहा कि प्रदेश में सनातनियों की सरकार है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि डेंटिंग पेटिंग होती रहेगी, लेकिन बताना चाहता हूं कि पूरी ओवर हालिंग होने जा रही है। अगर कोई दिक्कत करेगा, तो पूरी बॉडी की ओवर हॉलिंग करनी ही पड़ेगी।

संगीत सोम ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि मस्जिद छीनी जा रही है, तो समझ लेना चाहिए कि कोई मस्जिद नहीं छीनी जा रही है। लाखों मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गईं, उन मंदिरों को आजाद किया जा रहा है। हम मस्जिद नहीं तोड़ रहे हैं, मंदिरों को आजाद करने का काम कर रहे हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भी तंज कसा। कहा कि एक मौलाना ने अखिलेश की पत्नी का अपमान किया, अखिलेश नहीं बोले, लेकिन मैं बोला। प्रदेश की किसी भी बहन-बेटी का कोई अपमान नहीं कर सकता।

संगीत सोम ने पीडीए को पाकिस्तान डेवलपमेंट अथॉरिटी बताया। दावा किया कि प्रदेश में अब माफियाओं का जमाना खत्म हो चुका है। ज्यादातर माफिया या तो जेल के अंदर हैं या अल्हा को प्यारे हो चुके हैं, जो बचे हैं उनका भी रामनाम सत्य जल्द हो जाएगा। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे मजबूत लोकतंत्र है। राहुल गांधी ने कभी लोकतंत्र पर भरोसा नहीं किया। राहुल गांधी अक्सर बांटने वाली भाषा का प्रयोग करते हैं। उन्हें लोकतंत्र पर भरोसा नहीं रहा। इसी के चलते देश से कांग्रेस का सफाया हो रहा है।

 

Tags: Akhilesh YadavBareilly violenceI love MohammadSamajwadi Partysangeet somSangeet Som's statementUP News
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Akhilesh Yadav Chavanni Statement: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख...

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Political Signal: विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। इसी...

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

OP Rajbhar Allegation:भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप...

JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

 JPNIC Private Handover: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को अब निजी हाथों में सौंपने की तैयारी...

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Next Post
रवींद्र जडेजा के ‘डबल अटैक’ से भारत ने वेस्टइंडीज पर दर्ज की प्रचंड जीत, सिराज ने झटके सात विकेट, तो चमके ध्रुव जुरेल

रवींद्र जडेजा के ‘डबल अटैक’ से भारत ने वेस्टइंडीज पर दर्ज की प्रचंड जीत, सिराज ने झटके सात विकेट, तो चमके ध्रुव जुरेल

New Sugarcane Policy 2025 benefits

New Sugarcane Policy:कैसे छोटे,लघु और महिला किसान उठा सकेंगी इससे लाभ,क्या इससे यांत्रिक हार्वेस्टिंग और नई किस्मों को मिलेगा बढ़ावा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist