शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बीजेपी आलकमान से हुए निराश…. अबे पीएम मोदी का कर रहे इन्तजार, क्या अब बनेगी बात?

उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगी दल निषाद पार्टी के बीच सीटों को लेकर तनाव जारी है। संजय निषाद अंबेडकरनगर की कटेहरी और मिर्जापुर की मझवां सीट की मांग कर रहे हैं, लेकिन बीजेपी तैयार नहीं है। संजय ने दिल्ली में डेरा डाल रखा है।

by Mayank Yadav
अक्टूबर 23, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Sanjay Nishad
Share on FacebookShare on Twitter

Sanjay Nishad:  संजय निषाद बीजेपी आलाकमान से निराश होकर अब सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की उम्मीद लगाए बैठे हैं। कई दिनों से दिल्ली में डेरा जमाए निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद की अब तक बीजेपी के शीर्ष नेताओं से कोई ठोस बातचीत नहीं हो पाई है। सूत्रों के अनुसार, बीजेपी की कोर कमेटी से बात करने का सुझाव दिया गया था, लेकिन संजय निषाद इस पर राजी नहीं हुए। अब वे पीएम मोदी से मिलने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि उपचुनाव में कटेहरी और मझवां सीटों पर उनकी पार्टी को टिकट मिले। संजय निषाद को उम्मीद है कि पीएम मोदी उनके साथ न्याय करेंगे, लेकिन बीजेपी के आंतरिक समीकरण फिलहाल उनके पक्ष में नज़र नहीं आ रहे।

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगी दल निषाद पार्टी के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। योगी सरकार में मंत्री और निषाद पार्टी के मुखिया Sanjay Nishad अंबेडकरनगर की कटेहरी और मिर्जापुर की मझवां सीट की मांग कर रहे हैं। हालांकि, बीजेपी ने 8-1 के सीट शेयरिंग फॉर्मूले के तहत केवल 8 सीटों पर खुद चुनाव लड़ने का फैसला किया है और एक सीट राष्ट्रीय लोक दल को दी है। संजय निषाद की मांग पर कोई ध्यान न देते हुए बीजेपी ने उन्हें कोई सीट नहीं दी, जिसके बाद से वे दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। अब सवाल है कि क्या बीजेपी उनकी मांग मानेगी या संजय निषाद को खाली हाथ लौटना पड़ेगा?

RELATED NEWS

Sanjay Nishad

बिहार चुनाव से पहले चर्चा में आया संजय निषाद का रावण वाला बयान, जानें क्या है पूरा मामला?

सितम्बर 6, 2025
Sanjay Nishad

हमसे फायदा नहीं, तो गठबंधन तोड़ दे! बीजेपी संग संजय निषाद के तल्ख तेवर, इंपोर्टेड नेताओं पर कसा तंज

अगस्त 26, 2025

Barabanki News :  पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाराबंकी में थूककर रोटी बनाने का शख्स हुआ गिरफ्तार

Sanjay Nishad 2022 के विधानसभा चुनावों का हवाला देकर कटेहरी और मझवां सीटों पर अपना दावा कर रहे हैं, जहां उनकी पार्टी ने चुनाव लड़ा था और मझवां सीट पर जीत हासिल की थी। मझवां सीट पर जीतने वाले विनोद बिंद अब बीजेपी के टिकट पर भदोही से सांसद बन चुके हैं, जिसके चलते मझवां में उपचुनाव हो रहा है। संजय निषाद का कहना है कि बीजेपी के साथ गठबंधन में रहते हुए भी उनकी पार्टी को सीटों की अनदेखी झेलनी पड़ रही है, और अब वे इस उपचुनाव में अपने चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ना चाहते हैं।

बीजेपी की रणनीति अलग है। पार्टी आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए खुद सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। पार्टी को लगता है कि अपने कमल निशान पर लड़ने से उसे जीतने का बेहतर मौका मिलेगा, जबकि सहयोगी दलों पर चुनाव लड़ने से जीत की गारंटी नहीं है। बीजेपी ने निषाद पार्टी की नाराजगी को दूर करने के लिए कुछ प्रयास किए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है।

Sanjay Nishad का दिल्ली में डेरा डालना और शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की मांग करना बीजेपी के लिए एक चुनौती है। अब देखना यह है कि क्या संजय निषाद की मांगें मानी जाती हैं या उन्हें इस बार भी खाली हाथ लौटना पड़ता है।

Tags: Sanjay Nishad
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Sanjay Nishad

बिहार चुनाव से पहले चर्चा में आया संजय निषाद का रावण वाला बयान, जानें क्या है पूरा मामला?

by Gulshan
सितम्बर 6, 2025

Sanjay Nishad : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होती जा रही है। एक ओर जहां...

Sanjay Nishad

हमसे फायदा नहीं, तो गठबंधन तोड़ दे! बीजेपी संग संजय निषाद के तल्ख तेवर, इंपोर्टेड नेताओं पर कसा तंज

by Mayank Yadav
अगस्त 26, 2025

Sanjay Nishad Warn BJP: यूपी के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने मंगलवार को एनेक्सी भवन सभागार में हुई प्रेस...

Sanjay Nishad

अचानक ऐक्शन में मंत्री संजय निषाद, MLA बेटे को हटाया; निषाद पार्टी में बड़ा फेरबदल

by Mayank Yadav
अगस्त 24, 2025

Sanjay Nishad Action: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा धमाका करते हुए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार...

Sanjay Nishad

Ghazipur : संजय निषाद का बड़ा बयान, मौलाना पर निशाना साधते हुए कहा- ‘विकास की बात नहीं करते’

by Kirtika Tyagi
मार्च 21, 2025

Ghazipur : गाजीपुर से एक खबर सामने आ रही है। जहां निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद की संवैधानिक...

Sanjay Nishad

Sanjay Nishad News: मंत्री संजय निषाद के बयान से सियासी बवाल… “रक्षक अगर भक्षक बनेंगे तो आत्मरक्षा जरूरी”

by Mayank Yadav
मार्च 19, 2025

Sanjay Nishad controversial statement: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद के विवादित बयान ने सियासी गलियारों...

Next Post
UP Politics

'बटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान पर डिंपल यादव का तीखा वार... सीएम योगी पर लगाया ये इल्जाम

Muzaffarnagar

मुज़फ्फरनगर में लड़कों ने चाट के साथ बनाई ऐसी Reel की पुलिस लग गई पीछे, जानें क्या है मामला?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist