बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

SP Attack: संजय निषाद ने सपा पर साधा निशाना, सीट बंटवारे और गठबंधन को लेकर अपना रुख किया साफ किया

निषाद पार्टी प्रमुख संजय निषाद ने सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सीट बंटवारे को लेकर सपा नेताओं को नसीहत दी और कहा कि उनकी पार्टी एनडीए में बराबरी और हिस्सेदारी के साथ गठबंधन में है।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। निषाद पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला किया है। उन्होंने सपा नेताओं को अपनी पार्टी की चिंता करने के बजाय पहले अपने गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर ध्यान देने की बात कही।

संजय निषाद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जिनके घर शीशे के बने होते हैं, उन्हें दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए। उन्होंने सपा के नेताओं को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के भविष्य पर टिप्पणी करने के बजाय सपा को अपनी स्थिति देखनी चाहिए।

RELATED NEWS

Sanjay Nishad BJP Alliance

UP Politics: संजय निषाद के बदले सुरों से यूपी की राजनीति में हलचल, भाजपा से बिगड़े रिश्तो 2027 चुनाव को लेकर बढ़ीं अटकलें

जुलाई 17, 2026
UP News: ‘नेतागिरी’ और ‘आशिकी’ के कारण मर गई झांसी की नीलू, खुला राज तो सकते में आई पुलिस

UP News: ‘नेतागिरी’ और ‘आशिकी’ के कारण मर गई झांसी की नीलू, खुला राज तो सकते में आई पुलिस

अक्टूबर 23, 2025

सीट बंटवारे पर दो टूक

संजय निषाद ने कहा कि सपा को निषाद पार्टी को मिलने वाली सीटों की चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने सपा नेताओं को कांग्रेस के साथ अपने सीट बंटवारे पर ध्यान देने की सलाह दी। उनके मुताबिक निषाद पार्टी और एनडीए के बीच गठबंधन बराबरी और हिस्सेदारी पर आधारित है।

उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब हाल में उनकी सपा के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से मुलाकात के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई थीं। इस मुलाकात को लेकर निषाद पार्टी के भाजपा से अलग होने और सपा के साथ जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

एनडीए में रहने का संकेत

संजय निषाद ने अब इन अटकलों पर अपना रुख काफी स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि निषाद पार्टी को सपा की किसी बैसाखी की जरूरत नहीं है और एनडीए में उनकी पार्टी की हिस्सेदारी बराबरी के आधार पर है। साथ ही उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए उसके अपने गठबंधन और राजनीतिक स्थिति पर सवाल उठाए।

इससे पहले संजय निषाद ने यह भी कहा था कि अगर भाजपा उनके लिए दरवाजे बंद करती है, तो वह दूसरे विकल्पों पर विचार कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने भाजपा छोड़ने या सपा के साथ जाने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की थी।

पुराने विवाद का भी जिक्र

संजय निषाद ने अपने बयान में कसरवल कांड का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि निषाद समाज अपने पुराने घटनाक्रम और उससे जुड़े लोगों को भूला नहीं है। उन्होंने सपा पर निषाद समाज के हितैषी होने का दावा करने को लेकर भी सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि निषाद समाज राजनीति में बराबरी की भागीदारी चाहता है। उनका दावा है कि निषाद पार्टी लगातार अपने सामाजिक आधार को मजबूत कर रही है और किसी दल की बैसाखी पर निर्भर नहीं है।

गठबंधन पर तस्वीर साफ

फिलहाल संजय निषाद के ताजा बयान से इतना साफ है कि वह निषाद पार्टी की सीट हिस्सेदारी और राजनीतिक भूमिका को लेकर अपने सहयोगी दलों के सामने मजबूत स्थिति बनाए रखना चाहते हैं। वहीं, सपा के साथ उनकी मुलाकात के बाद उठी गठबंधन की अटकलों पर उन्होंने फिलहाल विराम लगाने की कोशिश की है।

Tags: nishad partySanjay Nishad
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Sanjay Nishad BJP Alliance

UP Politics: संजय निषाद के बदले सुरों से यूपी की राजनीति में हलचल, भाजपा से बिगड़े रिश्तो 2027 चुनाव को लेकर बढ़ीं अटकलें

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री...

UP News: ‘नेतागिरी’ और ‘आशिकी’ के कारण मर गई झांसी की नीलू, खुला राज तो सकते में आई पुलिस

UP News: ‘नेतागिरी’ और ‘आशिकी’ के कारण मर गई झांसी की नीलू, खुला राज तो सकते में आई पुलिस

by Vinod
अक्टूबर 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के झांसी में एक सनीसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के फ्रेंड्स कालोनी ग्वालियर रोड...

Sanjay Nishad

बिहार चुनाव से पहले चर्चा में आया संजय निषाद का रावण वाला बयान, जानें क्या है पूरा मामला?

by Gulshan
सितम्बर 6, 2025

Sanjay Nishad : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज होती जा रही है। एक ओर जहां...

Sanjay Nishad

हमसे फायदा नहीं, तो गठबंधन तोड़ दे! बीजेपी संग संजय निषाद के तल्ख तेवर, इंपोर्टेड नेताओं पर कसा तंज

by Mayank Yadav
अगस्त 26, 2025

Sanjay Nishad Warn BJP: यूपी के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने मंगलवार को एनेक्सी भवन सभागार में हुई प्रेस...

Sanjay Nishad

अचानक ऐक्शन में मंत्री संजय निषाद, MLA बेटे को हटाया; निषाद पार्टी में बड़ा फेरबदल

by Mayank Yadav
अगस्त 24, 2025

Sanjay Nishad Action: उत्तर प्रदेश की राजनीति में बड़ा धमाका करते हुए निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार...

Next Post
Flat Apartment : जब आपकी बिल्डिंग खंडहर हो जाएगी, तो दोबारा फ्लैट बनाने का खर्च कौन उठाएगा, जानिए नियम

Flat Apartment : जब आपकी बिल्डिंग खंडहर हो जाएगी, तो दोबारा फ्लैट बनाने का खर्च कौन उठाएगा, जानिए नियम

Temple Issue:  नफरत और हिंसा से अयोध्या के आम लोगों को नुकसान, नेहा बोरा ने सरकार पर क्यों उठाए सवाल

Temple Issue: नफरत और हिंसा से अयोध्या के आम लोगों को नुकसान, नेहा बोरा ने सरकार पर क्यों उठाए सवाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In