Tuesday, May 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

जिसे रंग से दिक्कत, देश छोड़कर चला जाए… होली पर संजय निषाद का बड़ा बयान, सपा-कांग्रेस पर भी निशाना

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने होली पर सपा, कांग्रेस और बसपा पर हमला बोला। उन्होंने बीजेपी में शामिल हुए विपक्षी नेताओं को "विभीषण" बताते हुए कहा कि ये नेता पहले अपने दलों में मलाई खाते थे, अब बीजेपी में।

by Mayank Yadav
March 11, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Sanjay Nishad
Share on FacebookShare on Twitter

Sanjay Nishad Holi statement: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने होली के मौके पर बड़ा बयान देते हुए सपा, कांग्रेस और बसपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को रंग से दिक्कत है, वे देश छोड़कर चले जाएं। संजय निषाद ने सीधे तौर पर विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए नेता “विभीषण” हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये नेता पहले अपने-अपने दलों में मलाई खाते थे और अब बीजेपी में सलाहकार बनकर मलाई खा रहे हैं।

बीजेपी में शामिल नेताओं पर निशाना

Sanjay Nishad ने अपने बयान में कहा कि जो नेता पहले सपा, बसपा और कांग्रेस में रहकर सत्ता का लाभ उठाते रहे, वे अब बीजेपी में आकर भी मलाई खाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने इन्हें “विभीषण” की संज्ञा देते हुए कहा कि ऐसे लोग बीजेपी की सीटें कम होने के लिए भी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए दल बदलते हैं और पार्टी को कमजोर करने का काम करते हैं।

RELATED NEWS

No Content Available

मुसलमानों से टक्कर लेंगे निषाद

Sanjay Nishad ने चुनावी रणनीति पर बात करते हुए कहा कि बीजेपी को जीत का फार्मूला भी सुझाया। उन्होंने कहा कि 18 प्रतिशत मुसलमानों से मुकाबला करने के लिए 18 प्रतिशत निषाद समुदाय को मजबूत करना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि वे राम भक्त हैं और निषाद समाज को एकजुट करके बीजेपी को मजबूती प्रदान करेंगे।

पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया

संजय निषाद ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर भी आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका अहम होती है और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने मीडिया कर्मियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर नाराजगी जताई और सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की।

निषाद पार्टी की सशक्त उपस्थिति

Sanjay Nishad ने स्पष्ट किया कि निषाद समुदाय को एकजुट करने के लिए पार्टी लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि बीजेपी में रहते हुए भी निषाद पार्टी अपनी पहचान बनाए रखेगी और समाज के हित में काम करती रहेगी। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में निषाद समाज का समर्थन बीजेपी को मजबूत करेगा और विपक्षी दलों की रणनीति फेल हो जाएगी।

यहां पढ़ें: Pakistan train hijack: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक, बलूच लिबरेशन आर्मी का दावा – 120 यात्री बंधक
Tags: Sanjay Nishad
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
Viral News

340 पाउंड की मां ने 5 मिनट तक बच्चे पर बैठकर ली जान, हुई 6 साल की सजा

Meerut News

यूपी के इस गांव में नुकीले औज़ारों वाली अनोखी होली, शरीर को बेधते है युवा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist