Saturday, June 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Barabanki: नेपाल से छोड़ा गया लाखों क्यूसेक पानी, खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू नदी

by Juhi Tomer
August 8, 2023
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

पड़ोसी मुल्र्क नेपाल से लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। अचानक छोड़े गए पानी की वजह से बाराबंकी में सरयू नदी उफान पर है। इसका जलस्तर प्रतिघंटे 2 सेमी बढ़ रहा है। नदी की बढ़ सही जलस्तर की निगरानी के लिए राजस्व टीमें लगाई गई हैं।

दर्जनों गांव में बाढ़ का खतरा

नेपाल से छोड़े गए लाखों क्यूसेक पानी और लगातार हो रही बारिश के चलते बाराबंकी से होकर गुजरी सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। नदी का जलस्तर प्रति घंटे 2 सेंटीमीटर के हिसाब से बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर बढ़ने से रामसनेही घाट, रामनगर और सिरौलीगौसपुर तहसील के दर्जनों गांवो में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद ग्रामीणों में बाढ़ को लेकर दहशत का माहौल है। प्रशासन ने नदी के तलहटी में बसे गांव के लोगों को अलर्ट किया है और निगरानी के लिए राजस्व टीमें लगाई गई हैं।

RELATED NEWS

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

June 26, 2026
Fire Victims Story: पापा मुझे बचा लो’ बनी आखिरी आवाज, बाराबंकी के शाहजान और अम्मार की मौत से मातम में डूबे दो परिवार

Fire Victims Story: पापा मुझे बचा लो’ बनी आखिरी आवाज, बाराबंकी के शाहजान और अम्मार की मौत से मातम में डूबे दो परिवार

June 23, 2026

खतरे के निशान से 23 सेमी ऊपर पानी

बता दें कि बाराबंकी जिले में एक माह से घट-बढ़ रही सरयू नदी के जलस्तर ने रविवार को खतरे के निशान को पार कर दिया है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 23 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद बाराबंकी की रामनगर, सिरौलीगौसपुर और रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के करीब सैकड़ों गांवों में हड़कंप मच गया है। बढ़े हुए जलस्तर ने सैकड़ों बीघा धान व गन्ने की फसल तबाह कर दी है। पानी गांवों में घुसने वाला है, इसलिए नदी किनारे बसे गांव खाली हो रहे हैं।

बाढ़ से सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद

सरयू की बाढ़ से रामनगर, सिरौलीगौसपुर व रामसनेहीघाट के करीब 100 से अधिक गांव प्रभावित होते है। शनिवार की रात नेपाल के बैराजों से दो लाख 72 हजार क्यूसेक छोड़े जाने व बरसात होने से नदी खतरे का निशान 106.070 सेमी. पार करते हुए 106.196 सेमी. पर पहुंच गई है। नदी में बाढ़ से कई गांवों की सैकड़ों बीघा गन्ने व धान की फसल नदी में समा गई है।

निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बाराबंकी एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया है कि आज घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार करते हुए ऊपर पहुंच गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद हम लोगों ने अलर्ट जारी कर दिया है। बाहर से बचाव को लेकर तीनों तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार व अन्य कर्मचारी सक्रिय हैं। हमारी बाढ़ चौकियां, राहत शिविर, हमारा कंट्रोल रूम सब सक्रिय हैं। नाव-नाविक गोताखोरों की व्यवस्था कर दी गई है। किसी भी स्थिति से हम लोग निपटने के लिए तैयार हैं।

Tags: Barabanki Floodbarabanki flood newsbarabanki newsNews1IndiaSaryu River FloodTOSAY NEWSUP rainsऊपर की बारिशन्यूज1इंडियाबाराबंकी बाढ़बाराबंकी बाढ़ समाचार"बाराबंकी समाचारसरयू नदी में बाढ़
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

by SYED BUSHRA
June 26, 2026

Ram Mandir Chadawa Chori Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में...

Fire Victims Story: पापा मुझे बचा लो’ बनी आखिरी आवाज, बाराबंकी के शाहजान और अम्मार की मौत से मातम में डूबे दो परिवार

Fire Victims Story: पापा मुझे बचा लो’ बनी आखिरी आवाज, बाराबंकी के शाहजान और अम्मार की मौत से मातम में डूबे दो परिवार

by SYED BUSHRA
June 23, 2026

Lucknow Fire Victims Story : लखनऊ में हुए दर्दनाक अग्निकांड ने कई परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं।...

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case

Supreme Court: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में तत्काल सुनवाई की मांग खारिज, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

by SYED BUSHRA
June 22, 2026

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case: भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की...

Lakhimpur Jewellery Missing Case

Jewellery Mystery: लखीमपुर में ‘बंदर गहने ले गए’ , दहेज हत्या केस के गहनों के गायब होने की पुलिस कहानी पर उठे सवाल

by SYED BUSHRA
June 20, 2026

Lakhimpur Dowry Case Jewellery Mystery:लखीमपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह मामला साल 2007 के एक...

Uttar Pradesh Monsoon Update 2026

UP Weather Update: यूपी में दो तरह के मौसम, मानसून की दस्तक से पहले लू का कहर,जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

by SYED BUSHRA
June 18, 2026

Uttar Pradesh Weather Update:उत्तर प्रदेश में इस समय मौसम का काफी अलग और बदलता हुआ रूप देखने को मिल रहा...

Next Post

Amethi: सर्जन पर ऑपरेशन के दौरान ब्लेड पेट में छोड़ने का आरोप, डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश

Shamli: घर के आंगन में सो रही महिला पर चाकू से किया वार, आखिरी सांस तक घोपता रहा छुरा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist