Wednesday, June 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

‘छी’ बेईमान के साथ बहुत गंदी निकली निकिता, ‘वो’ के चलते पति अतुल सुभाष से की ‘बेवफाई’

AI Engineer Atul Subhash Suicide Case  को लेकर सनसनीखेज खुलासा, पिता ने बहू निकिता सिंघानिया पर लगाए गंभीर आरोप।

by Vinod
December 13, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कहते हैं, दुनिया में सबसे पवित्र रिश्ता पति और पत्नी का होता है। ये रिश्ता विश्वास रूपी धागे से पिरोया होता है, जो एक नहीं बल्कि सात जन्म तक चलता है। भारत की असल पहचान यही है। परिवार रूपी बगिया के पति-पत्नी माली होते हैं, जो भविष्य की पौध को तैयार करते हैं। पर इनदिनों एआई इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस को लेकर बहस जारी है। होनहार इंजीनियर ने पत्नी के कारण इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जिस पर सोशल मीडिया से लेकर टीवी चैनलों में डिबेट जारी हैं। ऐसे में अतुल सुभाष के पिता ने कई राज बताए हैं। किस वजह से उसने बेवफाई की। क्यों माह में सिर्फ 5 से 6 बार नहा थी। कौन है ‘वो’ जिससे निकिता और उसका पूरा परिवार बेइंतहा प्यार करता था। उसी प्यार के कारण अतुल को मुकदमो के जाले में फंसाया।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, बिहार के रहने वाले अतुल सुभाष पेशे से एआई इंजीनियर थे। उनकी पोस्टिंग बेंगलुरू में थी। अतुल सुभाष की मुलाकात उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने वाली निकिता सिंघानिया से एक मैट्रिमोनियल साइट पर 2019 में हुई थी। दो साल बाद दोनों ने 2021 में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों बेंगलुरू में रहने लगे। दोनों का एक बेटा भी हुआ। इस दौरान दोनों में खटपट शुरू हुआ, जैसा कि अक्सर पति-पत्नी के बीच होते रहता है। पति से विवाद के बाद बच्चे को लेकर निकिता बेंगलुरू से 2022 में अपने मायके जौनपुर चली गईं। उसने अतुल और उनके परिवार पर दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया। अतुल का आरोप है कि निकिता और उसके परिवार ने उनसे पैसे ऐंठने के लिए झूठे केस में फंसाया। पत्नी ने अतुल और उसके परिवार पर 9 मुकदमे दर्ज करवाए।

RELATED NEWS

Kishore Dies After Wall Collapse in Storm

Jaunpur News:तेज आंधी में गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर इकलौते बेटे की मौत,परिवार गहरे सदमे में

June 10, 2026
U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

May 29, 2026

अतुल सुभाष ने मरने के बाद खोली चार्जशीट

पत्नी की प्रताड़ना से आहत होकर अतुल सुभाष ने सुसाइड कर लिया। मौत को गले लगाने से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट और 90 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने 24 पन्ने के सुसाइड नोट में बताया कि उनकी पत्नी और पत्नी के घरवालों ने उनके खिलाफ साजिश रची है। उन्हें 9 झूठे केसों में फंसाया है। साथ ही महिला जज पर भी अतुल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। अतुल का आरोप है कि महिला जज ने पांच लाख की रिश्वत मांगी। जज का पेशकार हर तारीख को पैसे ऐंठता। पत्नी ने भी 3 करोड़ की डिमांड की। मैंने इंकार कर दिया तो मुकदमो की संख्या बढ़ने लगी। पत्नी ने जो भी आरोप लगाए वह सारे निराधार हैं। खुद पत्नी ने दो मुकदमो में बयान बदल दिए। पत्नी, साला, ससुर और चचिया ससुर ने पैसे ऐंठने का प्लान बनाया। जबकि जज भी इनके साथ मिली हुई थी।

पत्नी माह में सिर्फ 6 बार नहाती थी

अतुल सुभाष ने वीडिया के जरिए कहा कि, पत्नी ने दूसरा आरोप लगाया है अननेचुरल सेक्स का। हमारा एक बेटा भी है। यानि हमारे बीच संबंध बने हैं। मुझे नहीं पता इसमें क्या अननेचुरल है। न तो पत्नी के पास अननेचुरल सेक्स का कोई प्रूफ और न ही कोई और मेडिकल प्रूफ। अतुल ने कहा कि अलग होने से 6 महीने पहले से ही पत्नी के साथ मैंने शारीरिक संबंध नहीं बनाए। इसका कारण ये था कि पत्नी 6 से 7 दिन तक नहाती नहीं थी। जब मैं उसने नहाने के लिए कहता तो झगड़ा करती। इसी लिए मैं रोज संबंध बनाने से परहेज कर देता था और बहाने बनाता था। अतुल के पिता का भी कहना है कि निकिता माह में पांच से छह बार ही स्नान करती थी। जबकि बेटा पूजा-पाठ करता। निकिता को प्रतिदिन स्नान को कहता। पूजा के लिए बुलाता पर वह नहीं आती। बिना स्नान के निकिता ऑफिस जाती थी।

कुछ इस तरह से बोले अतुल के भाई

अतुल के भाई विकास सुभाष ने बताया कि अतुल की शादी 2019 में हुई थी। उनकी पत्नी और उसके पूरे परिवार ने उन्हें कई संगीन झूठे मामलों में फंसाया था। साल 2021 में ही भाभी निकिता अपने बेटे अपने साथ लेकर चली गई थी। उसके बाद से अतुल ने कभी अपने बेटे को नहीं देखा। अंतिम समय तक वो बेटे से मिलने के लिए तरसता रहा। इससे अतुल बहुत परेशान रहने लगे थे। डिप्रेशन की वजह से ही उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। पुलिस ने अतुल के परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। जब पुलिस निकिता के घर पहुंची तो उसका परिवार फरार था। जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है, उनमें निकिता, उसकी मां निशा, भाई अनुराग और चाचा सुनील शामिल हैं।

असल में पैसा ही निकिता का था प्रेमी

अतुल के पिता पवन सुभाष ने न्यूज चैनल में इंटरव्यू दिए हैं। अतुल के पिता पवन सुभाष ने दिए इंटरव्यू के दौरान बताया कि दोनों के संबंध पहले खराब नहीं थे। जब कोरोना काल शुरू हुआ तो सबसे ज्यादा खराब हालात बेंगलुरु में थे। मेरी बहू को तब कोरोना हुआ तो गलती यहां ये हो गई कि अतुल ने अपनी मां की जगह सास को बुला लिया। बस यही गलती उसे भारी पड़ गई। इसके बाद मामला बिगड़ना शुरू हो गया। सास आई तो उसने मेरे बेटे से पैसे मांगने शुरू कर दिए। 16 लाख पहले ही वो लोग मेरे बेटे से ले चुके थे। 50 लाख और मांग रहे थे। कह रहे थे कि आप पैसे दे दो, मैं इसे ब्याज सहित लौटा दूंगी। तब अतुल ने कहा मैं पहले भी अपने माता-पिता को बिना बताए आपको पैसे दे चुका हूं। अब मैं और कर्ज नहीं दे सकता। पहले आप पुराने पैसे तो लौटाओ।बस अतुल का इतना कहना था कि वो लोग उससे चिढ़ गए।

पैसे नहीं मिले तो दर्ज करवा दिए मुकदमे

अतुल के पिता पे बताया कि इसी के कारण वो बेटी को लेकर जौनपुर चले गए। वहां जाकर उन्होंने अतुल की बेटे से भी बात करवानी बंद करवा दी। अतुल ने जो उन्हें पैसे दिए थे, वो उन लोगों ने लौटा दिए.। लेकिन इसी बात को लेकर उन्हें इतना गुस्सा आया कि उन्होंने अतुल के खिलाफ 9 केस दर्ज करवा दिए। पिता ने बताया, निकिता ने पैसों के लालच में ही ही मेरे बेटे अतुल से शादी की थी। जब उसने 1 करोड़ के बाद 3 करोड़ की डिमांड की तो अतुल ने साफ इनकार कर दिया। कहा कि इतनी डिमांड करोगी तो कोई भी डर के कारण आत्महत्या कर लेगा। इस पर निकिता की मां ने कहा कि तू नहीं तो तेरा बाप देगा। तुम्हारे पूरे खानदान से हम पैसा वसूलते रहेंगे। मेरा बेटा फांसी पर नहीं चढ़ा, वो शहीद हुआ है। वो समाज के लिए एक संदेश छोड़ गया है कि यहां कानून में बदलाव की जरूरत है।

व्ह्सअप चैट सामने आई

अतुल और पत्नी निकिता सिंघानिया की व्ह्सअप चैट सामने आई है। इसमें अतुल अपनी बीवी निकिता से बेटे व्योम के बारे में बात करते दिखे। लेकिन निकिता ने पहले तो अतुल को कोई रिप्लाई नहीं दिया। फिर बाद में सिर्फ एक रिप्लाई दिया, वो भी ऐसा जिससे पता चलता है कि वो अतुल को उसके बेटे से बात तक नहीं करने दिया जाता था। उस समय निकिता अपने बेटे व्योम के साथ जौनपुर में थी। चैट में अतुल ने हर बार यही लिखा, फ्री हो तो बाबू के साथ कॉल करवा दो। रोज-रोज अतुल मैसेज करते लेकिन निकिता उन्हें रिप्लाई नहीं करती। फिर एक दिन 26 जून को निकिता ने लिखा, नहीं कराएंगे वीडियो कॉल। अतुल ने कहा, बेटे का फोटो तो दिखा सकती है, जिस पर निकिता की तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

 

Tags: AI Engineer Atul Subhash Suicide CaseAtul Subhash NewsAtul Subhash Suicide Casejaunpur NewsNikita SinghaniaUP News
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Kishore Dies After Wall Collapse in Storm

Jaunpur News:तेज आंधी में गिरी 12 फीट ऊंची दीवार, मलबे में दबकर इकलौते बेटे की मौत,परिवार गहरे सदमे में

by SYED BUSHRA
June 10, 2026

Jaunpur News:जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव में मंगलवार रात आई तेज आंधी एक परिवार के लिए...

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
May 29, 2026

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज आंधी...

Jaunpur news: सात घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, जमीन विवाद में मोबाइल टावर पर चढ़े युवक कीगिर कर दर्दनाक मौत

Jaunpur news: सात घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, जमीन विवाद में मोबाइल टावर पर चढ़े युवक कीगिर कर दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
May 22, 2026

Man Dies After Falling From Mobile Tower: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला...

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Uttar Pradesh : Firozabad में बढ़ते ईंधन संकट और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम...

Pratapgarh Truck Railway Track Incident

Pratapgarh Incident: फाटक बंद देखकर सिरफिरे चालक ने लिया खतरनाक फैसला, रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक, बड़ा हादसा टला

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Pratapgarh Truck Incident: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। नीमा...

Next Post
allu arjun

Allu Arjun Arrested : संध्या थिएटर केस में एक्टर अल्लू अर्जुन पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

China

China News: चीन के कॉलेजों में होगी अब 'प्यार' की पढ़ाई, जानें क्यों लिया गया फैसला?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist