Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » उत्तर प्रदेश » शाहजहांपुर में IAS अधिकारी ने कान पकड़कर मांगी माफी, किस वजह से वकीलों का फूटा गुस्सा?

शाहजहांपुर में IAS अधिकारी ने कान पकड़कर मांगी माफी, किस वजह से वकीलों का फूटा गुस्सा?

शाहजहांपुर के पुवायां तहसील में हाल ही में तैनात किए गए आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह का कार्यभार संभालते ही विवादों से सामना हो गया।

by Gulshan
29/07/2025
Shahjahanpur IAS Officer

Shahjahanpur IAS Officer : शाहजहांपुर के पुवायां तहसील में हाल ही में तैनात किए गए आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह का कार्यभार संभालते ही विवादों से सामना हो गया। तहसील परिसर में अनुशासन और स्वच्छता बनाए रखने को लेकर उन्होंने अधिवक्ताओं को कड़ी चेतावनी दी, जिससे विवाद की स्थिति बन गई। दरअसल, चार्ज संभालने के बाद एसडीएम रिंकू सिंह ने जब अधिवक्ताओं से बातचीत की, तो उन्होंने कहा कि अगर कोई परिसर में गंदगी करेगा या अनुशासन तोड़ेगा, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी — यहां तक कि आवश्यकता पड़ी तो उठक-बैठक भी करवाई जा सकती है। इस बात से अधिवक्ता नाराज हो गए और माहौल गर्मा गया।

स्थिति को बिगड़ता देख, एसडीएम रिंकू सिंह ने खुद ही कान पकड़कर उठक-बैठक लगाई और कहा, “अगर मेरी बात से किसी को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं।” इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र शुक्ला और अन्य अधिवक्ताओं ने उन्हें ऐसा करने से रोका।

EWS प्रमाणपत्र विवाद बना विवाद की जड़

उल्लेखनीय है कि 25 जुलाई को ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र न बनने को लेकर अधिवक्ताओं और तहसीलदार राघवेश मणि त्रिपाठी के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद से ही अधिवक्ता पूर्व एसडीएम चित्रा निर्वाल और तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। इस पृष्ठभूमि में नए एसडीएम के आगमन पर पहले ही दिन संवेदनशीलता और सावधानी की ज़रूरत थी, लेकिन कठोर भाषा और अनुशासन की चेतावनी से मामला और बिगड़ गया।

RELATED NEWS

No Content Available

यह भी पढ़ें : UPPSC और SSC ने जारी किए भर्तियों के विज्ञापन, युवाओं…

डीएम ने किया था रिंकू सिंह की तैनाती का फैसला

इस पूरे घटनाक्रम के बीच जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने दो दिन पहले पुवायां भेजे गए संयुक्त मजिस्ट्रेट रिंकू सिंह को एसडीएम का कार्यभार सौंपा। उनका उद्देश्य था कि स्थिति को संभालने के लिए एक सख्त और जिम्मेदार अफसर की तैनाती की जाए, लेकिन शुरुआत में ही पैदा हुए विवाद ने प्रशासन को असहज कर दिया है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
Delhi News

स्कूटी सवार महिला पर टूटा बिजली का खंभा, हादसे का खौफनाक मंजर CCTV में कैद!

bitter cucumber health risks

Health news : कड़वा खीरा सेहत के लिए हो सकता है ख़तरनाक, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

संसद से राहुल गांधी ने दी खुली चुनौती, ’दम है तो पीएम नरेंद्र मोदी कहें, डोनाल्ड ट्रंप बोल रहे हैं झूठ’

संसद से राहुल गांधी ने दी खुली चुनौती, ’दम है तो पीएम नरेंद्र मोदी कहें, डोनाल्ड ट्रंप बोल रहे हैं झूठ’

POPULAR POST

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026

LATEST

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India