मंगलवार, जून 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Success Story: कौन है बाराबंकी की शीला देवी जो बनीं महिलाओं के लिए मिसाल, जूट कारोबार से 150 परिवारों की बदली जिंदगी

बाराबंकी की शीला देवी ने छोटे कर्ज से शुरुआत कर जूट उत्पाद बनाने की कंपनी खड़ी की। आज उनके साथ 150 महिलाएँ काम कर रही हैं और देश के कई राज्यों में अपने उत्पाद भेज रही हैं।

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026
in उत्तर प्रदेश
Sheila Devi Success Story
Share on FacebookShare on Twitter

Sheila Devi Success Story: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के देवा ब्लॉक के मुज्जफरमऊ गांव में महिलाओं ने अपनी मेहनत और हिम्मत से एक नई पहचान बनाई है। जो महिलाएँ कभी सिर्फ घर के काम तक सीमित थीं, वे आज अपने हाथों से बने जूट के सामान को देश के बड़े शहरों तक पहुंचा रही हैं। इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह शीला देवी हैं, जिन्होंने अपने संघर्ष और मेहनत से न केवल अपनी जिंदगी बदली, बल्कि कई अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाया।

छोटे कर्ज से शुरू हुआ बड़ा सफर

वर्ष 2019 से पहले शीला देवी एक सामान्य गृहिणी थीं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ने के बाद उनके जीवन में नया मोड़ आया। उन्होंने ग्रामीण बैंक से छोटा कर्ज लिया और स्वयं सहायता समूह का हिस्सा बनीं। लगातार मेहनत और लगन के दम पर वे पहले समूह की अध्यक्ष बनीं और बाद में अपनी खुद की कंपनी शुरू कर दी। आज उनकी कंपनी से 17 स्वयं सहायता समूहों की करीब 150 महिलाएँ जुड़ी हुई हैं। हर महीने यहां 10 से 15 हजार जूट उत्पाद तैयार किए जाते हैं।

RELATED NEWS

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

जून 17, 2026
गौतमबुद्धनगर में बढ़ा महिलाओं का ड्राइविंग क्रेज, ढाई साल में 12 हजार से ज्यादा ने बनवाया लाइसेंस

गौतमबुद्धनगर में बढ़ा महिलाओं का ड्राइविंग क्रेज, ढाई साल में 12 हजार से ज्यादा ने बनवाया लाइसेंस

जून 7, 2026

यहां बनते हैं कई तरह के जूट उत्पाद

शीला देवी की कंपनी में जूट से बने कई उपयोगी और आकर्षक सामान तैयार किए जाते हैं। इनमें जूट बैग, बोतल कवर, फाइल फोल्डर, डायरी बैग, लैपटॉप बैग, स्कूल बैग, महिलाओं के पर्स, पेंसिल बॉक्स, गमले, मेज कवर, पायदान और फ्रिज कवर शामिल हैं। इन उत्पादों के लिए कच्चा माल कोलकाता से मंगाया जाता है, जबकि तैयार सामान देश के अलग-अलग राज्यों में भेजा जाता है।

सरकारी दफ्तरों से भी मिल रहे बड़े ऑर्डर

ब्लॉक मिशन मैनेजर ममता देवी के अनुसार, बाराबंकी, लखनऊ, अयोध्या, सुलतानपुर, हरदोई, गोंडा और उन्नाव के कई सरकारी कार्यालयों से जूट फाइल फोल्डर और बोतल बैग की लगातार मांग आ रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, विकास भवन और ग्राम्य विकास विभाग जैसे कई सरकारी संस्थानों में नियमित रूप से इन उत्पादों की आपूर्ति की जाती है। इसके अलावा मुंबई, दिल्ली, गुजरात, असम और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी इनकी अच्छी मांग है।

महिलाएं बन रही हैं आर्थिक रूप से मजबूत

शीला देवी बताती हैं कि इस काम से जुड़ी हर महिला हर महीने लगभग 15 से 20 हजार रुपये तक की कमाई कर रही है। इसके साथ ही वे अपनी आय का 30 से 40 प्रतिशत तक बचा भी रही हैं। जो महिलाएँ पहले आर्थिक रूप से दूसरों पर निर्भर थीं, वे आज अपने परिवार की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

प्रदेश के लिए बनी प्रेरणा

शीला देवी के इस शानदार काम की सराहना प्रदेश सरकार ने भी की है। उनका नाम प्रदेश के चार आइकॉन में शामिल करने के लिए भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि छोटी बचत से शुरू हुआ यह सफर आज हजारों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुका है। बाराबंकी की इन महिलाओं ने साबित कर दिया है कि अगर अवसर और मेहनत साथ हों, तो गांव की महिलाएँ भी पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।

Tags: Sheila Deviwomen empowerment
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

Women Empowerment: सुरक्षा से आत्मनिर्भरता तक, केंद्र और योगी सरकार की कौन सी योजनाओं ने महिलाओं को दिए नए अवसर

by SYED BUSHRA
जून 17, 2026

2014: में केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार बनने और 2017 में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार आने के बाद...

गौतमबुद्धनगर में बढ़ा महिलाओं का ड्राइविंग क्रेज, ढाई साल में 12 हजार से ज्यादा ने बनवाया लाइसेंस

गौतमबुद्धनगर में बढ़ा महिलाओं का ड्राइविंग क्रेज, ढाई साल में 12 हजार से ज्यादा ने बनवाया लाइसेंस

by Sadaf Farooqui
जून 7, 2026

Women Empowerment: एक समय था जब वाहन चलाने को लेकर महिलाओं को कई तरह की रूढ़िवादी धारणाओं और टिप्पणियों का...

Budget 2026: महिलाओं पर फोकस, मिली स्किल ट्रेनिंग की सौगात, नए जॉब प्लेसमेंट सेंटर से मिलेगा आर्थिक सहारा

Budget 2026: महिलाओं पर फोकस, मिली स्किल ट्रेनिंग की सौगात, नए जॉब प्लेसमेंट सेंटर से मिलेगा आर्थिक सहारा

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 11, 2026

Women Empowerment Budget UP: योगी आदित्यनाथ सरकार ने बजट 2026-27 में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए...

Uttar Pradesh women welfare works

UP Women Welfare: योगी सरकार के दस साल बेमिसाल, महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर किए कौन कौन से काम

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 5, 2025

Uttar Pradesh Women Welfare Initiatives: पिछले दस वर्षों में उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महिलाओं के लिए कई...

UP women representatives relatives interference

Women Representatives :महिला सशक्तिकरण की ओर ठोस कदम, महिला जनप्रतिनिधियों के कामकाज में रिश्तेदारों की नहीं चलेगी दखल

by SYED BUSHRA
नवम्बर 3, 2025

UP women representatives relatives interference:उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ा और सख्त फैसला लिया है। अब नगर निकायों, जिला पंचायतों...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist