सोमवार, जून 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

प्यासी नहरें, सूखे खेतों का जिम्मेदार कौन? सिंचाई विभाग के अफसर मौन, फसल की बुवाई अटकी

by Mayank Yadav
नवम्बर 22, 2024
in उत्तर प्रदेश
Siddharthnagar
Share on FacebookShare on Twitter

Siddharthnagar: जिले में नहरों की अभी तक सिल्ट सफाई का कार्य नहीं हो सका हैं। माह नवंबर तक नहरों का हर हाल में संचालन कराए जाने के कड़े निर्देश हैं। बावजूद इसके 20 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक नहरों का संचालन तो दूर अभी तक नहरों की सिल्ट सफाई का कार्य नहीं हो सका है। इस समय दिन का तापमान अधिक होने से किसान बिना पलेवा के रवि की फसल बुआई की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। नहरों के संचालन में विलंब होता देख किसान चिंतित हैं।

225 किलोमीटर नहरों का जाल, फिर भी किसान बेहाल

Siddharthnagar जिले के भारत – नेपाल सीमा पर स्थित जमींदारी साग़रों से लगभग 225 किलोमीटर की नहरें संचालित हैं। जिनसे जिले के सदर व शोहरतगढ़ तहसील के हजारों हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिंचाई की जाती है। विभाग की हीला हवाली के चलते अभी तक नहरों की सिल्ट सफाई तक नहीं हो सकी है। बढ़ते तापमान के चलते जमीन की नमी सूख रही है। ऐसे में बिना पलेवा के फसलों की बुआई करना व खाद बीज की बर्बादी करना है।

RELATED NEWS

Siddharthnagar

धर्म परिवर्तन के आरोप में मौलाना शब्बीर अहमद गिरफ्तार, छांगुर बाबा से कनेक्शन की भी जांच

जुलाई 24, 2025
Siddharthnagar

सोनम रघुवंशी जैसा कांड: Siddharthnagar की संगीता ने पति का किया खौफनाक अंत, प्रेमी के साथ राप्ती नदी में फेंका शव

जून 11, 2025

सिंचाई विभाग के अधिकारी रो रहे धन का रोना

बजहा क्षेत्र में बजहा सागर से निकली नहर को 3 भागों में बांटा गया है। जिसमें बर्डपुर नहर व अलीदापुर पूर्वी तथा अलीदापुर पश्चिमी नहर बनाए गए हैं। मझौली सागर से मझौली लाल सरैया नहर से दर्जनों गांव के किसानों के खेतों के लिए पानी मुहैया कराया जाता है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता रामराज का कहना है कि शासन द्वारा धन न मिलने के कारण सिल्ट सफाई का कार्य अभी नहीं हो पाए हैं, जैसे ही शासन से धन मिल जाएगा कार्य शुरू हो जाएगा।

सिल्ट सफाई के नाम पर हर बार बहाना

जब भी सील्ड सफाई को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों से बात की जाती है, तब वह Siddharthnagar शासन का हवाला देकर अपना पल्लू झाड़ लेते हैं। वहीं जब किसानों को अपने खेतों की सिंचाई के लिए पानी की जरूरत पड़ती हैं तब नहरों की सफाई न होने के कारण उनके खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाता है, तब किसानों को मजबूर होकर अपने निजी संसाधनों से सिंचाई करनी पड़ती है। अब देखना होगा कब तक सिल्ट सफाई के लिए शासन से धन अवमुक्त होता है और कब नहरों की सिल्ट की सफाई की की जाती है।

गुटखाबाज़ सचिव ने पत्रकार पर थूक दिया गुटखा, भड़के पत्रकारों ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग
Tags: siddharthnagar
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Siddharthnagar

धर्म परिवर्तन के आरोप में मौलाना शब्बीर अहमद गिरफ्तार, छांगुर बाबा से कनेक्शन की भी जांच

by Mayank Yadav
जुलाई 24, 2025

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले की इटवा तहसील स्थित अल फारूक इंटर कॉलेज के प्रबंधक मौलाना शब्बीर अहमद...

Siddharthnagar

सोनम रघुवंशी जैसा कांड: Siddharthnagar की संगीता ने पति का किया खौफनाक अंत, प्रेमी के साथ राप्ती नदी में फेंका शव

by Mayank Yadav
जून 11, 2025

Siddharthnagar murder case: सोनम रघुवंशी हत्याकांड की तर्ज़ पर यूपी के सिद्धार्थनगर में एक खौफनाक साजिश सामने आई है। ढेबरुआ...

Siddharthnagar

जमीन किसी और की, बैनामा किसी और को, पैसा किसी और ने लिया, भू माफिया की करतूत जानकर हैरान रह जाएंगे आप

by Akhand Pratap Singh
दिसम्बर 17, 2024

सद्दाम खान, सिद्धार्थनगर। गलत तरीके से किसी के बने घर को खाली भूमि बता बैनामा करके करीब सवा दो लाख...

Siddharthnagar

खुले में हाईटेंशन तार ने बढ़ा दी टेंशन, बुरी तरह झुलसी महिला , हालत गंभीर, हायर सेंटर किया गया रेफर

by Akhand Pratap Singh
दिसम्बर 17, 2024

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज नगर पंचायत के बैदौला औसानपुर मार्ग (Siddharthnagar) पर सोमवार को शटरिंग का सामान लाद कर जा रहे ट्रैक्टर...

Siddharthnagar

मंडलीय बेसिक खेलकूद में बच्चों ने दिखाया दमखम, सिद्धार्थनगर चैम्पियन तो संतकबीरनगर को मिला दूसरा स्थान

by Gulshan
दिसम्बर 17, 2024

Siddharthnagar। जिला मुख्यालय स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे दो दिवसीय 29वें मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा समारोह में छात्रों ने...

Next Post
Sambhal

काशी मथुरा तो बहुत सुना होगा, अब यहां भी मस्जिद में निकल आया मंदिर ! भड़के मौलाना लेकिन अदालत के आगे सब फेल

एशिया की सबसे बड़ी पुलिस परीक्षा में इन दो गांवों का रहा दबदबा, 36 युवक-युवतियों के चयन से गदगद ‘बागवां’

एशिया की सबसे बड़ी पुलिस परीक्षा में इन दो गांवों का रहा दबदबा, 36 युवक-युवतियों के चयन से गदगद ‘बागवां’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist