शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

“मठाधीश बाटेंगे और काटेंगे…”, नहीं रुक रहा पोस्टर वार, सपा नेता ने बनाया विवादित बयान

उत्तर प्रदेश उपचुनाव से पहले सपा के पोस्टर वार ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। नए पोस्टर में सीएम योगी पर निशाना साधते हुए सपा ने अपने "PDA" गठबंधन को बढ़ावा दिया।

by Mayank Yadav
नवम्बर 3, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
SP
Share on FacebookShare on Twitter

SP poster war: उत्तर प्रदेश की सियासत में उपचुनाव से पहले पोस्टर युद्ध ने जोर पकड़ लिया है। 13 नवंबर को 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले इन चुनावों से पहले लखनऊ में सपा द्वारा लगाए गए नए पोस्टर ने हलचल मचा दी है। इस नए पोस्टर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए लिखा गया है, “मठाधीश बाटेंगे और काटेंगे, PDA जोड़ेगी और जीतेगी।” इस तरह सपा ने अपने राजनीतिक विरोधियों पर सीधा हमला बोला है। पोस्टर में पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की तस्वीर है, जिसे पार्टी नेता अमित चौबे ने लगवाया, जो महराजगंज की फरेंदा विधानसभा सीट से उम्मीदवारी के दावेदार हैं।

SP का तीखा वार

लखनऊ स्थित सपा कार्यालय के बाहर इस पोस्टर के लगने से राजनीतिक तापमान बढ़ गया है। सपा द्वारा लगाए गए इस पोस्टर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिछले बयान पर निशाना साधा गया है। मुख्यमंत्री योगी ने अपने भाषणों में अक्सर हिंदू समुदाय को एकजुट रहने का संदेश दिया है। हाल ही में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमलों को लेकर योगी ने नारा दिया था, “बंटेंगे तो कटेंगे, एकजुट रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे।” इसी पर सपा ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अपने पोस्टर में कहा, “मठाधीश बाटेंगे और काटेंगे, PDA जोड़ेगी और जीतेगी।”

RELATED NEWS

By Election Results 2026

Election Results: दतिया-मांजलपुर में बीजेपी की बढ़त, बांकीपुर में प्रशांत किशोर दे रहे कड़ी टक्कर बढ़ा सस्पेंस

अगस्त 2, 2026
मायावती ने डंके की चोट पर बता दिया 2027 का फामूर्ला, जानें किस दल के साथ चुनाव के मैदान में उतरेगी बसपा

मायावती ने डंके की चोट पर बता दिया 2027 का फामूर्ला, जानें किस दल के साथ चुनाव के मैदान में उतरेगी बसपा

अक्टूबर 9, 2025

इस पोस्टर के पीछे सपा का उद्देश्य बीजेपी की नीतियों और सीएम योगी की हिंदुत्ववादी राजनीति पर हमला करना है। सपा नेता अमित चौबे ने इस पोस्टर को लगवाया, जो अपनी प्रखर राजनीतिक शैली और मुखरता के लिए जाने जाते हैं।

बीजेपी का पलटवार

SP के इस पोस्टर वार पर बीजेपी भी चुप नहीं रही। पार्टी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने पलटवार करते हुए कहा, “सपा पूरी तरह कंफ्यूज हो गई है। नए नारे और पोस्टर से चुनावी नैया पार नहीं हो सकती। एमवाई (MY) और पीडीए (PDA) जैसे नारे और समीकरण फेल हो गए हैं। सपा सभी सीटों पर पराजित होगी।”

बीजेपी का मानना है कि सपा के इन नारों में दम नहीं है और वे जनता का ध्यान खींचने में असफल रहेंगे। ऐसे समय में, जब हर सीट का महत्व बढ़ गया है, सपा और बीजेपी दोनों ही अपने-अपने समर्थकों को साधने में जुटी हुई हैं।

Bareilly News : फ्लाईओवर पर रफ्तार का कहर, बरेली में रेसिंग के दौरान भीषण टक्कर, एक की जान गई, छह घायल

राजनीतिक संदेश की लड़ाई

SP और बीजेपी के बीच यह पोस्टर युद्ध न केवल एक सियासी जंग है, बल्कि आगामी उपचुनाव में दोनों पार्टियों की रणनीतियों का भी परिचायक है। सपा का यह संदेश साफ है कि वह पीडीए के सहारे एकजुटता की राजनीति पर जोर दे रही है, जबकि बीजेपी अपनी परंपरागत हिंदुत्ववादी नीतियों के साथ मैदान में उतर रही है।

Tags: by-electionposter warSP
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

By Election Results 2026

Election Results: दतिया-मांजलपुर में बीजेपी की बढ़त, बांकीपुर में प्रशांत किशोर दे रहे कड़ी टक्कर बढ़ा सस्पेंस

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Election Results : तीन राज्यों की विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना सोमवार सुबह से जारी है। मध्य प्रदेश...

मायावती ने डंके की चोट पर बता दिया 2027 का फामूर्ला, जानें किस दल के साथ चुनाव के मैदान में उतरेगी बसपा

मायावती ने डंके की चोट पर बता दिया 2027 का फामूर्ला, जानें किस दल के साथ चुनाव के मैदान में उतरेगी बसपा

by Vinod
अक्टूबर 9, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती बृहस्पतिवार को लखनऊ पहुंची। मौका था...

मायावती ने लखनऊ से सेट कर दिया 2027 का सियासी दंगल, जिस पर यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा ‘बहन जी शुक्रिया’

मायावती ने लखनऊ से सेट कर दिया 2027 का सियासी दंगल, जिस पर यूपी के डिप्टी सीएम ने कहा ‘बहन जी शुक्रिया’

by Vinod
अक्टूबर 9, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बिहार चुनाव की डुगडगी बज चुकी है और जिसकी आवाज अब यूपी में भी सुनाई देने लगी...

SP

SP poster war: गंगाजल, चालान, खाद और ABVP विवाद पर PDA सरकार का दावा

by Mayank Yadav
सितम्बर 8, 2025

SP poster war: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सड़कों पर समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता मो. इखलाक द्वारा लगाए...

2027 से ठीक पहले मायावती ने ने लॉन्च किया ‘पीडीए’, कौन हैं ‘स्पेशल 7 योद्धा’ जो BSP को बनाएंगे विजेता

2027 से ठीक पहले मायावती ने ने लॉन्च किया ‘पीडीए’, कौन हैं ‘स्पेशल 7 योद्धा’ जो BSP को बनाएंगे विजेता

by Vinod
अगस्त 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कांशीराम ने बीएसपी की स्थापना कर दलित समुदाय के अंदर राजनीतिक चेतना जगाकर देश व प्रदेश में...

Next Post
Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: सीएम योगी को मिली थी जान से मारने की धमकी, जानें कौन है धमकी देने वाली महिला?

UP

यूपी में बंद होंगे 27 हजार स्कूल, मायवती ने उठाये सवाल, क्या बच्चों और मास्टरों का हाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist