शुक्रवार, सितम्बर 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

8वीं की छात्रा पर आया सरकारी स्कूल के टीचर का दिल, लव लेटर में लिखीं ऐसी बातें, पढ़कर उड़ जाएंगे होश

by Anu Kadyan
जनवरी 6, 2023
in उत्तर प्रदेश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

कन्नौज। वो कहते है ना कि प्यार उम्र नहीं देखता, वह तो बस हो जाता है। अक्सर कईं किस्से ऐसे सामने आए है जिसमें या तो प्रेमी उम्र में अधिक बड़ा होता है या प्रेमिका। लेकिन अगर प्यार एक तरफा हो तो बड़े अपराधों को जन्म दे देता है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला यूपी के कन्नौज से सामने आया है।  जहां एक प्राइमरी विद्यालय के टीचर का कक्षा 8 की छात्रा पर दिल आ गया है। टीचर 14 साल की मासूम पर इस कदर फिदा हुआ कि वह छात्रा के परिवार को धमकाने लगा। पीड़ित परिवार ने पुलिस थाने जाकर न्याय की गुहार लगाई है।

टीचर ने छुट्टी से पहले दिया छात्रा को लव लेटर

आपको बता दें कि कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक शख्स ने कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसमें उसने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी सरकारी स्कूल में कक्षा 8 में पढ़ती है। स्कूल के एक शिक्षक ने स्कूल की छुट्टी होने से पहले उसकी बेटी को एक लेटर दिया। इस लेटर में उसने बेटी को मिलने के लिए बुलाने से लेकर कई अन्य बातों का जिक्र किया गया है।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

शिक्षक ने छात्रा के परिजनों के साथ की गाली गलौज

जब परिवार को इस मामले की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। जिसके बाद छात्रा के पिता ने उस शिक्षक से संपर्क किया तो इस पर शिक्षक छात्रा के पिता पर ही भड़क उठा। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा के परिजनों के साथ गाली गलौज की।

पीड़ित छात्रा के पिता का कहना है कि हम लोग शिक्षक के पास गए और हमने उसको ऐसी हरकत करने पर माफी मांगने के लिए कहा, जिससे वह भड़क उठा और हमें वहां से भगा दिया। इसके बाद पीड़ित पिता ने सदर कोतवाली पुलिस को शिक्षक के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।

लेटर में दिल की बातें लिखने के बाद टीचर ने अंत में कही ये बात

टीचर ने छात्रा को दी गई लिखा कि “हम तुमसे बहुत प्‍यार करते हैं और छुट्टियों में तुम्हारी बहुत याद आएगी। हम तुम्‍हें बहुत मिस करेंगे। अगर तुम्‍हें फोन मिले तो मुझे फोन कर लिया करना और छुट्टि‍यों से पहले एक बार मिलने जरूर आना। अगर तुम भी मुझसे प्‍यार करती हो तो जरूर आओगी। अगर हम तुम्‍हें 8 बजे बुलाएं तो क्या तुम जल्‍दी स्‍कूल आ सकती हो। अगर आ सको तो हमें बता देना। हम तुमसे बहुत सी बातें करना चाहते हैं।”

इसके अलावा टीचर ने जीवनभर के लिए एक दूसरे का होने को लेकर भी लेटर में जिक्र किया है। अंत में वह लिखता है कि लेटर पढ़ते ही फाड़ देना और किसी दिखाना नहीं।

Tags: 8th studentlove letterNews1Indiateacher fell in love
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

VIDEO: लोकमान्य तिलक टर्मिनल में बिना टिकट के चढ़ा यात्री तो TTE ने लात घूंसो से की जमकर धुनाई, वीडियो हुआ वायरल

Mumbai: फिल्म इंडस्ट्री के लिए सीएम योगी का बड़ा ऐलान, प्रदेश में बनने वाली वेब सीरीज पर देंगे 50% सब्सिडी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In