मंगलवार, जून 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

5G सेवाओं की शुरूआत देश और दुनिया को बदल देंगी- सीएम योगी आदित्यनाथ

by Web Desk
अक्टूबर 1, 2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी। देश में आज से 5जी मोबाइल सेवाओं की विधिवत शुरुआत हो गई। देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित इंडियन मोबाइल कांग्रेस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5जी सेवा लॉन्च कीं। देश की दो बड़ी मोबाइल कंपनियों ने 5जी सेवाएं शुरू की हैं। एयरटेल ने वाराणसी और जियो ने अहमदाबाद के एक गांव से 5जी की शुरुआत की। वाराणसी के सिगरा स्थित रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में भारतीय दूरसंचार विभाग की ओर से 5जी सेवाओं की लांचिंग के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री रूद्राक्ष सेंटर से ही प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम से वर्चुअल जुड़े। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि 5जी सेवाएं दुनिया को बदल देंगी। टेक्नोलॉजी से हम मजबूत होने वाले हैं। लखनऊ समेत देश के 13 शहरों को आज से 5जी सेवा मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नए भारत को आज से 5जी की गति मिल रही है। इनोवेटिव उड़ानों को अब नया आकाश मिलेगा। शिक्षा,स्वास्थ्य इन्फ्रास्ट्रक्चर हो या एग्रीकल्चर, जीवन के किसी भी क्षेत्र में बदलाव जरूरी होते हैं। 5जी सेवा हर क्षेत्र में लाभकारी होगी।

RELATED NEWS

यूपी में 1 से 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’, नियम तोड़ने वाले स्कूल वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

यूपी में 1 से 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’, नियम तोड़ने वाले स्कूल वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

जून 30, 2026
योगी सरकार ने बदले दो राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के नाम, नए सत्र से लागू होगा फैसला

योगी सरकार ने बदले दो राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के नाम, नए सत्र से लागू होगा फैसला

जून 30, 2026

मुख्यमंत्री ने वैश्विक महामारी कोरोना काल का उल्लेखकर कहा कि विश्व की सबसे बड़ी महामारी के दौरान गरीब के घर तक पैसे पहुंचाना था तो हम डिजिटल तरीके से पैसे भेजते थे। हमें इस ताकत का एहसास हुआ जब ऑनलाइन एजुकेशन से छात्र-छात्राओं को अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने में मदद मिली। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2020 में अभ्युदय की सुविधा लॉन्च की। इसका लाभ युवाओं को मिला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 करोड़ युवाओं को मोबाइल और टैब उपलब्ध कराने का कार्य जारी है। प्रदेश के हर ग्राम पंचायत को इंटरनेट की हाई स्पीड सुविधा से जोड़ने का काम सरकार कर रही है। गांव के व्यक्ति को जाति आय और निवास प्रमाण के लिए अब मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। गांव के अंदर ग्राम सभा में सारी सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने टेलीकाॅम कम्पनियों का मदद करने का भरोसा देकर कहा कि प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के कारण हर नौजवान की जेब में उसका स्मार्ट फोन है। दुनिया की सारी जानकारी उसके पास है। प्रदेश सरकार हर कालेज में स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध करने का कार्य कर रही है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्र में हर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हेल्थ एटीएम की सुविधा अगले तीन माह में शुरू करने की योजना है।

5जी सेवाओं के शुरू होने पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताकर कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा आज देश में 5जी सेवाओं का शुभारंभ ’विकसित भारत-डिजिटल भारत’ के अमृत प्रण की सिद्धि का जनाकांक्षी विजन है। नए भारत की शक्ति को आज से मिल रही 5जी गति देश की इनोवेटिव उड़ानों को नए आकाश प्रदान करेगी। इस नए युग की शुरुआत के लिए प्रधानमंत्री का अभिनंदन है। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ के स्वर्णिम दरबार में विधिवत दर्शन-पूजन भी किया।

Tags: 5G serviceBJPcmyogiNews1IndiaUP NewsUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

यूपी में 1 से 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’, नियम तोड़ने वाले स्कूल वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

यूपी में 1 से 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’, नियम तोड़ने वाले स्कूल वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

by Sadaf Farooqui
जून 30, 2026

Mission Safe Future UP: उत्तर प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग 1 से...

योगी सरकार ने बदले दो राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के नाम, नए सत्र से लागू होगा फैसला

योगी सरकार ने बदले दो राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के नाम, नए सत्र से लागू होगा फैसला

by Sadaf Farooqui
जून 30, 2026

UP Polytechnic Renaming: उत्तर प्रदेश सरकार ने नए शैक्षणिक सत्र से पहले दो राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के नाम बदलने का...

PM Modi Secretaries Meeting

PM Meeting: प्रधानमंत्री करेंगे सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ अहम समीक्षा, क्या विकसित भारत 2047 पर रहेगा फोकस

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

PM Modi Secretaries Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ एक अहम...

Yamuna Expressway Bus Accident

Yamuna Expressway Bus Accident: लखनऊ से नोएडा जा रही वोल्वो बस ट्रेलर से टकराई, चार यात्रियों की मौत, कई घायल

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

Yamuna Expressway Bus Accident: मंगलवार सुबह उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।...

CM Yogi Fire Safety Orders

Fire Safety Orders: फायर सुरक्षा पर सख्त हुए योगी, अस्पतालों और होटलों की फायर एनओसी की होगी जांच

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

CM Yogi Fire Safety Orders: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को...

Next Post

5G Launch: 5G इंटरनेट सर्विस लॉन्च के बाद अब JIO होगा सस्ता, आकाश अंबानी ने दी अहम जानकारी, पढ़ें

कपड़े उतार Urfi Javed ने इंटरनेट पर मचाई खलबली, फैंस देख बोले हाय मार ही डाला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist