सोमवार, अगस्त 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

होने जा रही बड़ी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, इन 3 लाख 99 हजार राज्यकर्मियों का नहीं होगा प्रमोशन और रुक जाएगी वेतन

सिर्फ 52 फीसदी राज्यकर्मियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्यौरा, 31 जनवरी है अंतिम तारीख, एक्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ, होगी बड़ी कार्रवाई।

by Vinod
जनवरी 31, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
???????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

???????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। प्रदेश सरकार ने सुबे के राज्यकर्मियों को अपनी संपत्तियों का ब्यौरा मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन देने के आदेश जारी किए थे। लेकिन अभी भी 3 लाख 99 हजार कर्मियों ने अपनी संपत्ति की जानकारी पोर्टल में अपलोड नहीं करवाई। जबकि इसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी है। ऐसे में अब सरकार ने संपत्तियों का ब्यौरा तय समय पर न देने वालों की पदोन्नति के साथ वेतन रोकने की तैयारी कर ली है। कार्मिक विभाग इस संबंध में जल्द ही स्पष्ट आदेश जारी कर सकता हे।

संपत्ति का देना था विवरण

प्रदेश सरकार ने सूबे के कर्मचारियों को आदेश जारी किए थे कि वह अपनी संपत्तियों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करवाएं। कार्मिक विभाग ने दिसंबर में ही राज्यकर्मियों से 31 जनवरी तक संपत्तियों का विवरण मानव संपदा पोर्टल पर आनलाइन दर्ज करना अनिवार्य किया था। पर कर्मचारियों की मांग पर इसे 31 जनवरी 2025 तक बढ़ा दिया गया था। शासन की तरफ से एक जनवरी को मानव संपदा पोर्टल खोला गया। सरकार की तरु से कहा गया था कि कर्मचारी अपनी सुविधा के अनुसार इसे एक माह में भर सकते हैं। सरकार के बार-बार आदेश जारी करने के बावजूद अब भी ऐसे कर्मी हैं, जिन्होंने पोर्टल पर संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया।

RELATED NEWS

UP Women Financial Assistance Scheme

Women Voters पर योगी सरकार का फोकस, चुनाव से पहले क्या बीजेपी लगा रही आधी आबादी पर पूरा दांव

अगस्त 21, 2026
UP Women Financial Scheme

UP Women Scheme: बिहार की तर्ज पर यूपी में महिला दांव, चुनाव से पहले 20, फिर 30 हजार देने की तैयारी

अगस्त 14, 2026

4.33 लाख कर्मियों ने दी जानकारी

प्रदेश में 8.32 लाख राज्य कर्मचारी हैं। इनमें से मात्र 4.33 लाख कर्मियों ने ही संपत्तियों का ब्यौरा दिया है। यह करीब 52 फीसदी के आसपास है। शासन के सूत्रों के मुताबिक, संपत्तियों का ब्यौरा न देने वाले कर्मियों के संबंध में 1 फरवरी के बाद सख्त आदेश जारी करते हुए कार्रवाई की जा सकती है। सूत्रों के अनुसार उच्च स्तर पर यह चर्चा की गई थी कि संपत्तियों का ब्योरा दर्ज करने के लिए समय सीमा बढ़ा दी जाए किंतु शुक्रवार तक इंतजार करने के लिए कहा गया है। ऐसे में अब सरकार 1 फरवरी के बाद इन कर्मियों का वेतन और प्रमोशन रोकने की तैयारी कर ली है।

सख्त आदेश हो सकते हैं जारी

यह भी चर्चा है कि इस बार कर्मियों को ज्यादा मौका नहीं दिया जाएगा। ऐसे में संपत्ति की जानकारी न देने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त आदेश भी जारी हो सकते हैं। वहीं प्रदेश में समूह क व ख श्रेणी के अधिकारियों को अपनी 2023-24 की एनुअल कांफिडेंशियल रिपोर्ट (एसीआर) मानव संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन दाखिल करनी है। सचिवालय प्रशासन ने कड़े निर्देश दिए हैं कि रिपोर्ट न देने पर संबंधित अधिकारियों का जनवरी महीने का वेतन रोक दिया जाएगा।

गोपनीय प्रविष्टि दाखिल करने के निर्देश

सचिवालय प्रशासन की ओर से हाल ही में सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव व सचिव को पत्र भेजकर कहा गया है कि इन अधिकारियों की वर्ष 2023-24 की ऑनलाइन गोपनीय प्रविष्टि दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं। हाल में की गई समीक्षा में पता चला है कि काफी लोगों द्वारा मानव संपदा पोर्टल पर अपनी स्व मूल्यांकन आख्या नहीं अपलोड की गई है। ऐसे में समीक्षा अधिकारियों समेत सभी समूह क व ख श्रेणी के अधिकारियों की रिपोर्ट ऑनलाइन कराना सुनिश्चित करें।

Tags: CM Yogi Adityanathproperty detailsstate employeesUP GovernmentYogi Government
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

UP Women Financial Assistance Scheme

Women Voters पर योगी सरकार का फोकस, चुनाव से पहले क्या बीजेपी लगा रही आधी आबादी पर पूरा दांव

by SYED BUSHRA
अगस्त 21, 2026

Women-Centric Plans: उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार महिलाओं के लिए बड़े...

UP Women Financial Scheme

UP Women Scheme: बिहार की तर्ज पर यूपी में महिला दांव, चुनाव से पहले 20, फिर 30 हजार देने की तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

UP Women Financial Scheme:उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार महिलाओं के लिए बड़ी आर्थिक योजना लाने की...

High Court Order: रिटायर हेड कॉन्स्टेबल को बड़ी राहत, 11.51 लाख की कटौती ब्याज समेत लौटाने का आदेश

High Court Order: रिटायर हेड कॉन्स्टेबल को बड़ी राहत, 11.51 लाख की कटौती ब्याज समेत लौटाने का आदेश

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

High Court Decision: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सेवानिवृत्त हेड कॉन्स्टेबल (चालक) बृजेश सिंह डागर के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को...

UP Free Bus Travel for Senior Women

‎Free Bus Travel: महिलाओं के लिए बड़ी राहत, योगी सरकार किसको देगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Free Bus Travel : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात देने का फैसला किया...

UP New City Project

Basic Pay Rule: योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, यूपी में श्रमिकों की सैलरी का 50% होगा मूल वेतन

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Basic Pay Rule: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के श्रमिकों के हित में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Next Post
Union Budget 2025

संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन, गरीब, युवा, महिला और विकास पर जोर

कौन हैं लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, जिन्होंने Mamta Kulkarni को बनाया था महामंडलेश्वर, किन्नर अखाड़ा ने दोनों को कुर्सी से किया बेदखल

कौन हैं लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, जिन्होंने Mamta Kulkarni को बनाया था महामंडलेश्वर, किन्नर अखाड़ा ने दोनों को कुर्सी से किया बेदखल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist