शुक्रवार, अगस्त 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Triple Talaq: देवर और बहनोई के बाद ससुर के साथ हलाला करने को कहा, मना करने पर 3 बार तलाक बोलकर शौहर ने छोड़ा

by Muskaan Rajput
जनवरी 12, 2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, देश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: तीन तलाक कानून को बने तीन साल हो चुके हैं, लेकिन इस तरह के तलाक का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पति को जेल जाने से बचाने के लिए कई बार महिलाओं को कभी देवर के साथ तो कभी बहनोई फिर ससुर हलाला तक करना पड़ता है. इसके बाद भी पीड़ित महिलाओं के शौहर रखने को तैयार नहीं होते. ऐसा ही एक मामला यूपी के रायबरेली से सामने आया है. बार-बार तलाक से परेशान होकर 26 साल की बहरून निशा ने अपने शौहर के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. जिसके बाद पुलिस ने उनके पति को गिरफ्तार कर लिया है. बहरुन निशा ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 18 साल की उम्र में हुई थी.

कई सालों तक मार-पीट और जुल्म सहती रही बहरुन निशा

निशा ने आगे बताया कि दो-तीन महीने के बाद ही पति गाली-गलौज और मारपीट करने लगा. मुझे मायके नहीं जाने दिया जाता था. इस तरह अठारह महीने बीत गए. एक दिन शौहर ने तलाक, तलाक, तलाक कहकर घर से निकाल दिया. तब बेटी महज 7 महीने की थी. मैं रोई-गिड़गिड़ाई तो कहा कि अब तुम्हारा हलाला होगा, तभी मेरे साथ रह सकती हो. मैंने रिश्ता बचाने के लिए हलाला को हामी भर दी और पति ने देवर को बुलाकर हलाला करने को कहा. रिश्ते को बचाने का यही एक तरीका था. तीन महीने तक देवर का जुल्म सहती रही. फिर मार्च 2017 में उसने अपने पति से दोबारा शादी की.

RELATED NEWS

UP Weather Alert: आंधी-पानी के बाद मिली राहत खत्म, उमस और तेज धूप से लोग बेहाल

Prayagraj News: गंगा में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दूसरी घटना में कमरे में मिला युवक का शव

अगस्त 6, 2026
Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

अगस्त 6, 2026

तीन बार तलाक बोलकर छोटे भाई के साथ हलाला करने को कहा

जिसके बाद बहरुन निशा के साथ और भी ज्यादती होने लगी. उसका पति पहले से ज्यादा लड़ने और मारपीट करने लगा. निशा ने आगे पुलिस को बताया कि अगर वह अपनी सास से शिकायत करती तो कहती कि कोई बात नहीं, मर्द तो पीटते ही हैं. इधर बेटी भी बड़ी हो रही थी. उसके लिए मैं हर दिन मार-पीट झेलती रही. फिर दो साल बाद दहेज के लिए मुझ पर दबाव बनाने लगे. उसने अपने शौहर को समझाया कि उसके अब्बू पहले से कर्ज में दबे हैं. फिर इसी बात पर उसके शौहर ने तलाक दे दिया. पुलिस के डर से उसे मायके जाने नहीं दिया गया. शौहर ने मुझे छोटे भाई के साथ दोबारा हलाला करने को कहा.

बहनोई के साथ हलाला करने के बाद ससुर से करने को कहा

पति ने कहा कि अगर तुम हलाला नहीं करोगी तो मैं तुम्हें नहीं रखूंगा. मेरे पास कोई ऑप्शन नहीं था. इसके बाद मैंने अपने शौहर से शादी कर ली, लेकिन मुझे तुरंत मायके भेज दिया गया. निशा ने बताया कि कुछ दिन मायके में रहने के बाद पति के पास जाना चाहा तो उसने मना कर दिया. रोते हुए दोबारा फोन किया तो अपने बहनोई के साथ हलाला करने को बोलने लगे. मेरे मना करने पर उन्होंने कहा तुम इस लायक हो अगर तुम्हें रहना है तो मेरे साथ ऐसे ही रहना होगा. मैं तुम्हें अपनी बीवी नहीं मानता. इसके बाद मैंने उसकी बात मान ली, कुछ दिनों बाद उसने अपने ससुर से हलाला करने को कहा.

बुलंदशहर से भी ऐसा ही मामला आया सामने

इस सबसे परेशान होकर में किसी तरह घर से भागी और आठ दिनों तक लगातार थाने जाती रही. फिर पुलिस ने निशा के शौहर को गिरफ्तार किया. पिछले 8 महीने से पति जेल में है. बहरुन निशा के पास कोई सोर्स ऑफ इनकम नहीं है. अपने पिता के साथ जैसे-तैसे गुजारा कर रही हैं. बहरुन निशा ही नहीं ऐसी कई महिलाएं जो यह सब झेल रही है. बुलंदशहर में शाहीन अंसारी अपनी 17 साल की बेटी के साथ रहती हैं. शाहीन ने बताया शौहर हिमाचल के धर्मशाला में रहते थे और मैं मेरठ. ना कभी वे यहां आते ना मुझे अपने पास बुलाते. फिर मेरे शौहर ने मुझे बिना बताए किसी और महिला के साथ निकाह कर लिया. जब मैंने इसका विरोध करने के लिए फोन किया तो मेरी आवाज सुनते ही उधर से तलाक तलाक तलाक बोल दिया. पुलिस के पास गई, लेकिन 8 महीने से कोई कार्रवाई नहीं हुई.

इसे भी पढ़ें – Kanjhawala Case: 5 नहीं अंजली के 7 हत्यारे, छठा आरोपी हुआ गिरफ्तार, सातवें की तलाश में जुटी पुलिस

Tags: 3 TalaqCrime NewsTriple Talaq LawUttar Pradesh
Share199Tweet124Share50

Muskaan Rajput

Related Posts

UP Weather Alert: आंधी-पानी के बाद मिली राहत खत्म, उमस और तेज धूप से लोग बेहाल

Prayagraj News: गंगा में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दूसरी घटना में कमरे में मिला युवक का शव

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Prayagraj Crime News: पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मनौरी गांव में अंतिम संस्कार के बाद गंगा स्नान करने गए चार युवकों...

Pratapgarh House Collapse

Rain Tragedy: प्रतापगढ़ में बारिश बनी काल, मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Rain Tragedy: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में लगातार हो रही बारिश एक परिवार के लिए काल बन गई। नगर...

Tarun Tejpal Convicted

Tarun Tejpal Case: तरुण तेजपाल को बड़ा झटका, दुष्कर्म मामले में दोषी करार, हाईकोर्ट ने पलटा ट्रायल कोर्ट का फैसला

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Tarun Tejpal Case : करीब 13 साल पुराने चर्चित दुष्कर्म मामले में पूर्व तहलका संपादक तरुण तेजपाल को बड़ा कानूनी...

Aban Ahmed Road Accident

Breaking News: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी से लौटते समय हुआ एक्सीडेंट

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

Accident Details: माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की झांसी में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत...

Wrong UPI transaction: गलत UPI ID पर भेज दिए पैसे? घबराएं नहीं, जानिए आसान तरीकों जिससे वापस मिल सकती है आपकी रकम

UP Weather Update:यूपी में मानसून का तगड़ा अटैक, 50 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; IMD ने जारी की चेतावनी

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में गुरुवार का दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम रहने वाला है। भारतीय...

Next Post

Suniel Shetty: बॉलीवुड फिल्मों के न चलने की वजह बताई सुनील शेट्टी ने, बोले- लोग कूड़े के लिए खर्च…

UP Weather News: नहीं थमेगा बर्फीली हवाओं का कहर, नहीं मिलेगी ठंड से राहत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist